CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़: पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त की हत्या, शराब पिलाकर रेलवे ट्रैक पर दिया मौत के घाट..

रायगढ़: पत्नी से अवैध संबंध के शक में दोस्त की हत्या, शराब पिलाकर रेलवे ट्रैक पर दिया मौत के घाट..

By Newsdesk Admin
13/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 मार्च |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें अवैध संबंध के कारण दोस्त ने अपने ही दोस्त को मार दिया। पहले रेलवे ट्रैक पर बैठकर उसने दोस्त को शराब पिलाई और बाद में खुद थाने पहुंचकर झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिस मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि बुधवार की सुबह जमांगा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली थी।

घटना के बाद उसके साथी सुरेश ने चक्रधर नगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त जितेंद्र सिंह ड्राइवर के रूप में हुई।

साइबर सेल और फॉरेंसिक टीम की मदद से जुटाए गए सबूतों को देखते हुए उसके दोस्त सुरेश पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने सुरेश से पूछताछ की।

शुरुआती पूछताछ में वह पुलिस को गुमराह करते रहा, लेकिन पुलिस ने सख्ती की तो पता चला कि आरोपी सुरेश सिंह को शक था कि जितेंद्र का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी रंजिश को लेकर उसने अपने साथी के साथ मिलकर जितेंद्र को मौत के घाट उतारने की साजिश रची।

रेलवे ट्रैक पर तीनों ने शराब पी मंगलवार की रात जब जितेंद्र अपनी ट्रेलर एमएसपी प्लांट के पास खड़ा कर रहा था, तब आरोपियों ने उसे झांसे में लेकर जामगांव रेलवे ट्रैक के पास बुलाया। इसके बाद तीनों ने मिलकर वहां शराब पी।

इसी दौरान पहले से तय योजना के अनुसार सुरेश और उसके साथी ने जितेंद्र पर हमला कर दिया। हाथ-मुक्कों से मारपीट के बाद आरोपियों ने नुकीले हथियार से उसके सिर और गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी ने गुमराह करने रिपोर्ट दर्ज कराया हत्या के बाद सुरेश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही थाने जाकर लाश मिलने की रिपोर्ट लिखवाई। मामले में पुलिस ने ग्राम कुदारी झारखंड का रहने वाला सुरेश सिंह (42 साल) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके साथी की तलाश की जा रही है।

बिना नंबर बाईक सड़क पर, भिलाई के सेक्टर-4 में पैदल जा रही महिला को मारी ठोकर, जुर्म दर्ज
SBI Market Cap Loss : शेयर बाजार में गिरावट का असर, सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 2.82 लाख करोड़ घटा
Sangeet Som : भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम का शाह रुख खान पर विवादास्पद बयान, बताया गद्दार
पहले पैर में मारी गोली, फिर रेता गला… शाजापुर में काले हिरण का शिकार, वन विभाग शिकारियों की तलाश में जुटा
Gold Silver Price Today : सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : चक्रवात अकवान का छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर, 20-21 नवंबर को बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Rain Alert : प्रदेश में ठंड का…

Durg Chitta Smuggling Case
Durg Chitta Smuggling Case : दुर्ग-भिलाई और रायपुर में चिट्टा बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त

Durg Chitta Smuggling Case : दोनों आरोपियों को…

Pawan Singh Meets Bageshwar Baba
Pawan Singh Meets Bageshwar Baba :पवन सिंह ने बागेश्वर बाबा से की मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Pawan Singh Meets Bageshwar Baba : एक तस्वीर…

Raigarh Wife Murder Case
Raigarh Wife Murder Case : रायगढ़ में पति ने पत्नी की हत्या की, घरेलू विवाद के बाद आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Wife Murder Case ;एसएसपी शशि मोहन सिंह…

Maro Development Projects
Maro Development Projects : मारो को मिली 2.31 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की घोषणाएं

Maro Development Projects : कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?