CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » युजवेंद्र चहल ने थामा विदेशी टीम का हाथ, टीम इंडिया में मौका ना मिलने पर लिया बड़ा फैसला

युजवेंद्र चहल ने थामा विदेशी टीम का हाथ, टीम इंडिया में मौका ना मिलने पर लिया बड़ा फैसला

By Newsdesk Admin
14/03/2025
Share

सीजी भास्कर 14 मार्च भारतीय स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल पिछले कई समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेले हैं. चहल ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच साल 2023 में खेला था. हालांकि वह 2024 टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का हिस्सा थे.

लेकिन इस टूर्नामेंट में भी वह सिर्फ बेंच पर बैठे रहे थे. अब वह आईपीएल 2025 के दौरान एक्शन में नजर आएंगे. इससे पहले युजवेंद्र चहल ने एक बड़ा फैसला लिया है. इस लीग के खत्म होते ही वह विदेश में क्रिकेट खेलने जाएंगे. जिसके लिए उन्होंने एक टीम के साथ डील साइन कर ली है.युजवेंद्र चहल ने थामा विदेशी टीम का हाथयुजवेंद्र चहल एक बार फिर इंग्लैंड में खेली जाने वाली काउंटी चैंपियनशिप में खेलने के लिए तैयार हैं. चहल 2025 सीजन में नॉर्थम्पटनशर के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. वह पहले भी इस टीम के लिए खेल चुके हैं. उनका ये कॉन्ट्रैक्ट जून से 2025 सीजन के अंत तक रहेगा. इस दौरान वह काउंटी चैंपियनशिप और वन-डे कप के लिए उपलब्ध रहेंगे.

इससे पहले वह साल 2023 में इस क्लब से जुड़े थे. तब उन्होंने नॉर्थम्पटनशर को चार मैचों में 21.10 की औसत से 19 चैंपियनशिप विकेट लेकर डिवीजन टू में चौथे स्थान पर पहुंचाया था. वहीं, क्लब के लिए अपने लिस्ट ए डेब्यू पर केंट के खिलाफ 14 रन देकर 5 विकेट लिए थे.युजवेंद्र चहल ने जताई खुशीयुजवेंद्र चहल ने एक बार फिर नॉर्थम्पटनशर से जुड़ने पर कहा, ‘मैंने पिछले सीजन में यहां अपना समय पूरी तरह से आनंद लिया था, इसलिए मैं वापस आकर बहुत खुश हूं. उस ड्रेसिंग रूम में कुछ बेहतरीन लोग हैं, और मैं फिर से उसका हिस्सा बनने के लिए इंतजार नहीं कर सकता.

हमने सीजन के अंत में शानदार क्रिकेट खेला था, इसलिए उम्मीद है कि हम इसे दोहराने में सफल होंगे और कुछ बड़ी जीत हासिल करेंगे.’दूसरी ओर नॉर्थम्पटनशर के हाल ही में नियुक्त हेड कोच डैरेन लेहमैन ने कहा, ‘मैं वास्तव में उत्साहित हूं कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनरों में से एक इस सीजन में नॉर्थम्पटनशर में लौट रहा है. वह अमूल्य अनुभव लेकर आए हैं और वह एक सज्जन व्यक्ति हैं जो खेल से प्यार करते हैं. जून के मध्य से लेकर सीजन के अंत तक उनका उपलब्ध रहना हमारे लिए शानदार होगा.’

डिप्टी CM अरुण साव ने 20.13 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
Bhopal Municipal Negligence: स्वीकृत सड़क का रिकॉर्ड गायब, डिप्टी इंजीनियर की बड़ी चूक उजागर
शादी के 7 फेरों के वक्त 7 वचन सुन दुल्हन की फूटी हंसी, लोटपोट कर देगा यह वीडियो, कितने लोग कितने वचनों का निष्ठा से करते हैं पालन…..करें विचार..❗
IPL Points Table 2025 : आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में इस बार बैकबेंचर्स का जलवा! गुजरात को छोड़कर सभी दिग्गज टीमों की हालत खराब
बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप सह नहीं पाई, 10000 फीट की ऊंचाई से बिना पैराशूट खोले कूद गई महिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband Police Attack
Gariaband Police Attack : अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 6 आरोपी पकड़े गए

Gariaband Police Attack : पुलिस अब पूरे मामले…

BJP Councillor Son FIR
BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR

BJP Councillor Son FIR :कोतवाली पुलिस ने शिकायत…

Bhilai Chain Snatching
Bhilai Chain Snatching : 14 मिनट के भीतर दो वारदात, चेन स्नेचरों का आतंक

Bhilai Chain Snatching :पुलिस का कहना है कि…

Contract Employees Protest
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग

Contract Employees Protest : कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री…

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?