CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत माता के प्रति प्यार उसके गीत में…’, जब मिजोरम की एक बच्ची के टैलेंट पर भावुक हुए अमित शाह

भारत माता के प्रति प्यार उसके गीत में…’, जब मिजोरम की एक बच्ची के टैलेंट पर भावुक हुए अमित शाह

By Newsdesk Admin
16/03/2025
Share

सीजी भास्कर 16 मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने असम राइफल्स के प्रतिष्ठानों को मिजोरम की राजधानी आइजोल से 15 किलोमीटर पूर्व स्थित जोखावसांग में ट्रांसफर करने के मौके पर आयोजित एक समारोह में भाग लिया. इस मौके पर वहां मौजूद एक बच्ची एस्तेर लालदुहावमी हनामते ने उनका दिल जीत लिया. उसने जब मंच पर’वंदे मातरम’ गाया, तो उसकी सुरीली आवाज पर केंद्रीय मंत्री मंत्रमुग्ध हो गए.

अमित शाह ने इस लम्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर भावुकता के साथ शेयर किया. केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत के प्रति प्रेम हम सभी को जोड़ता है. आज आइजोल में मिजोरम की अद्भुत बच्ची एस्तेर लालदुहावमी हनामते को वंदे मातरम् गाते हुए सुनकर बहुत भावुक हो गया. सात साल की बच्ची का भारत माता के प्रति प्यार उसके गीत में झलक रहा था, जिससे उसे सुनना एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव बन गया. उसे एक गिटार गिफ्ट में दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया.”इसके अलावा, मिजोरम पहुंचे अमित शाह ने असम राइफल्स के शिविर को जोखावसांग स्थानांतरित करने का जिक्र करते हुए कहा, ” यह मिजोरम के विकास के लिए एक मील का पत्थर है और साथ ही मिजो लोगों के प्रति केंद्र की जिम्मेदारी का प्रतीक भी है.”

उन्होंने आगे कहा कि आइजोल की भौगोलिक स्थिति और भीड़भाड़ की वजह से अर्धसैनिक बल के ठिकानों को आइजोल से जोखावसंग स्थानांतरित करने की मांग लगभग 35 कई साल से उठ रही थी. करीब 35 सालों से चली आ रही मांग अब प्रधानमंत्री मोदी के महत्वपूर्ण फैसले की वजह से पूरी होने जा रही है. अमित शाह ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक फैसला नहीं है, बल्कि मिजो लोगों के प्रति केंद्र की जिम्मेदारी का प्रमाण है. यह मिजोरम के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता है.

महाराष्ट्र कांग्रेस में ‘भूचाल’: नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने संभाला पदभार, राहुल गांधी के करीबी कुणाल पाटिल BJP में शामिल!
लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ा खुलासा, इंग्लैंड पर लगी साजिश की गंभीर आरोप
बिरनपुर क्यों नहीं गए थे भूपेश बघेल….❓करते हैं दबाव की राजनीति, कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति है छत्तीसगढ़ बंद – डिप्टी सीएम विजय शर्मा, दुर्ग जेल पहुंचे गृह मंत्री ने और क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का पहला साझा संदेश, ‘क्या सरकार को…’
दर्दनाक खबर 🛑 करंट की चपेट से 9 कांवड़ियों की मौत, 3 झुलसे, सोनपुर में बाबा हरिहर नाथ मंदिर जल लेकर जाने के दौरान सुल्तानपुर में हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Assault : पार्किंग विवाद में गार्ड की पिटाई का मामला, दो कारोबारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जगदलपुर में पार्किंग को…

CGPSC SI Exam : सीजीपीएससी एसआई परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, बस्तर के 6 केंद्रों में 2104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग…

Janjgir Road Protest : जर्जर सड़क से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, भारी बारिश में भी नहीं छोड़ा आंदोलन

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़…

Teacher Course : सरकारी शिक्षक बनना है तो पहले समझ लें नया नियम, हर कोर्स नहीं दिलाएगा हर स्कूल में नौकरी

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। सरकारी स्कूल में शिक्षक…

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल और डीजल कब होंगे सस्ते, केंद्रीय मंत्री ने कीमतों को लेकर दिया बड़ा अपडेट

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। देश में पेट्रोल और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?