CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इलाज के दौरान ऋचा की थमी सांसें, आज ही अंतिम संस्कार, होली के दिन हाईवे के डिवाइडर से टकराई कार लहराते हुए हवा में कई फिट उछली थी

इलाज के दौरान ऋचा की थमी सांसें, आज ही अंतिम संस्कार, होली के दिन हाईवे के डिवाइडर से टकराई कार लहराते हुए हवा में कई फिट उछली थी

By Newsdesk Admin
16/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 मार्च। भिलाई की भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक (22 वर्ष) की सांसें इलाज के दौरान थम गई हैं। ऋचा की आसामायिक मौत से जहां परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। ऋचा के घर में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।

आपको बता दें कि सड़क हादसे में घायल ऋचा का रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात लगभग 2 बजे ऋचा ने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को दुर्ग के अंजोरा में ऋचा की कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें ऋचा समेत उसके तीन दोस्त घायल हुए थे। घटना होली के दिन दोपहर 3 बजे की है जब ऋचा अपने तीन दोस्तों के साथ दुर्ग अंजोरा ढाबा खाना खाने के लिए गई थी। सभी लोग स्कोडा कार से अंजोरा पहुंचे। उन्होंने वहां खाना खाया। फिर वहां से वापस भिलाई के लिए निकले। वापस लौटते समय कार चालक इतनी तेज रफ्तार में कार चला रहा था कि अंजोरा ढाबा के आगे पेट्रोल पंप से लगभग 500 मीटर पहले कार अनियंत्रित हो गई। कार पहले नागपुर से रायपुर को जाने वाले हाईवे के डिवाइडर से टकराई। इसके बाद लहराते हुए आई और एक गड्ढे में गिरते ही हवा में कई फिट उछली थी।

घटना का सीसीटीवी भी सामने आया था। जहां कार 5-6 बार पलटी और सीधे पेट्रोल पंप के बोर्ड से टकराकर रुकी। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ऋचा ने गेट खोलकर कूदने की कोशिश की थी लेकिन कार स्पीड में इतनी बार पलटी की वो हवा में उछलकर पेट्रोल पंप के पास जा गिरी। उसे सिर और अन्य जगहों में गंभीर चोट आई। बाकी तीन साथी कार के अंदर ही बैठे रहे इसलिए उनको कम चोटें आई।

इस हादसे में क्राइम एएसआई गुप्तेश्वर यादव के बेटे मयंक यादव निवासी कोहका, उसका चचेरा भाई आयुष यादव (25) औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड निवासी और कोहका भिलाई का रहने वाला हर्ष यादव (24) घायल हुए हैं। सभी का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

भाजपा नेत्री स्वीटी कौशिक के पति दो भाई हैं। स्वीटी बड़े भाई कुरुणाकर उर्फ सोनू कौशिक की पत्नी हैं। इनके एक बेटा आशीष और एक बेटी ऋचा कौशिक थे। ये लोग पहले अपने अपने पिता और छोटे भाई राजेश उर्फ मोनू कौशिक के परिवार के साथ हाउसिंग बोर्ड वाले मकान में रहते थे। इसके बाद स्वीटी कौशिक लोहिया रोड में रहने लगीं थीं।

ऋचा का अपने दादा जी से काफी लगाव था। वो होली के दिन उनसे मिलने हाउसिंग बोर्ड वाले घर गई। दादा ने मना भी किया कि होली के दिन बाहर नहीं जाए, लेकिन वो चली गई। जब ऋचा घर से निकली तो घर के लोगों ने भी उसे जाने से मना किया था लेकिन शायद उसे ये नहीं पता था कि वो घर से बाहर तो जा रही है, लेकिन वापस नहीं आ पाएगी। ऋचा के शव को रायपुर से भिलाई लाया जा रहा है। एमआईजी 2/2977 हाउसिंग बोर्ड स्थित पुराने घर में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। यहां सारी रस्में निभाने के बाद शव को मध्यान्ह 3 बजे राम नगर मुक्तिधाम ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाए। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं भी पहुंचेंगे।

भिलाई में डाक्टर दम्पत्ति की घर के बाहर खड़ी दोनों कार को होंडा सिटी चालक ने मारी ठोकर, किया क्षतिग्रस्त और निकल भागा, सुपेला पुलिस जुटी जांच में
CSR Gift by SECL : नर्सिंग कॉलेज को मिली दो नई बसें, छात्राओं के सफर में आई बड़ी राहत
THAR में बैठे युवकों ने कपल को दिखाई मिडिल फिंगर, लड़की का फूटा गुस्सा, बीच रास्ते पर मनचलों की खटिया खड़ी, जान छुड़ा भागे युवक, देखिए वीडियो
Good Governance Festival in Urban Bodies : शिविर लगेंगे कल से
Naila Durga Puja Security Action: पुलिस ने युवाओं से उतरवाए 2000 कड़े, जब्त किए चाकू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?