CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “अब और बर्दाश्त नहीं होता mummy-papa” सेक्टर-1 में डॉक्टर पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान Govt महिला Teacher ने भाई को वाट्सएप पर संदेश भेज कर की आत्महत्या

“अब और बर्दाश्त नहीं होता mummy-papa” सेक्टर-1 में डॉक्टर पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान Govt महिला Teacher ने भाई को वाट्सएप पर संदेश भेज कर की आत्महत्या

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मार्च। रविवार को सेक्टर-1 निवासी सरकारी स्कूल की शिक्षिका व डॉक्टर की पत्नी ने अपने भाई को वाट्सएप पर सुसाइड नोट भेज कर आत्महत्या कर ली।

शिक्षिका ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजन की ओर से अभी पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।

पुलिस के अनुसार वसुंधरा सेक्टर तीन स्थित एक निजी अस्पताल से रविवार को इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि महिला ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतका की पहचान वसुंधरा सेक्टर-1 की अन्विता शर्मा पत्नी डॉ. गौरव शर्मा के रूप में हुई। मृतका अन्विता दल्लूपुरा दिल्ली स्थित केवीएस स्कूल में सरकारी शिक्षिका के पद पर थी। उनका विवाह वर्ष 2019 में डॉक्टर गौरव शर्मा से हुआ था। दोनों के एक सवा तीन साल का बेटा भी है। डॉक्टर गौरव शर्मा दिल्ली के एक निजी अस्पताल में पदस्थ हैं। अन्विता की सास और ससुर घर से कुछ दूरी पर ही रहती हैं। गौरव रविवार को बाजार खरीदारी करने के लिए गए थे। बेटे को दादा दादी के पास छोड़ दिया था। तभी गौरव के पास मोदी नगर में रहने वाले साले का कॉल आया कि उनकी अन्विता ने सुसाइड नोट भेजा है। गौरव आनन फानन घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रिल काट कर घर में गए। अंदर अन्विता पंखे के सहारे फंदे पर लटकी थीं। गौरव ने उन्हें नीचे उतार कर प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया फिर वसुंधरा सेक्टर-3 के निजी अस्पताल लेकर गए। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो वाट्सएप पर सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें पति और ससुराल वालों पर मानसिक और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पति उनमें छोटी छोटी कमियां निकालते थे। उनसे कभी खुश नहीं रहते थे। अपने माता पिता से मांफी मांगते हुए लिखा है कि अब और बर्दाश्त नहीं कर सकती। भाई के लिए लिखा है कि वह अपने बेटे को बेहद प्यार करती हैं उसका हमेशा अच्छे से ख्याल रखना।


सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षिका के आत्महत्या की सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट मिला है। स्वजन की ओर से शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नकली नोट छापने वाले मदरसे का तिलस्म 🛑 40 कमरे, 15 बाथरूम और लागत थी 100 करोड़, खंगालने पर हट रहा पर्दा, बुलडोजर Action काउंट डाउन शुरू
स्कूल में टीचर ने उतरवाई चांदी की चेन, डांट के डर से 11 साल के मासूम ने लगा ली फांसी
Major accident averted in Kawardha : हाईटेंशन लाइन से टकराकर तेंदूपत्ता वाहन में लगी आग
Good News यहां बन रहा देश का पहला धार्मिक एक्सप्रेस वे, 802 किलोमीटर लंबी होगी सड़क, रास्ते में होंगे तीन शक्तिपीठों के दर्शन, 2028-29 तक बनकर होगा तैयार
ED की बड़ी कार्रवाई: 12 ठिकानों पर छापेमारी, नगर निगम के पूर्व कमिश्नर निशाने पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dowry Death Case Durg
Dowry Death Case Durg : दहेज प्रताड़ना से हुई नवविवाहिता की मौत, पति समेत 5 दोषियों को 10-10 साल की सजा

Dowry Death Case Durg  : सुनवाई के दौरान…

Korba Bike Dispute
Korba Bike Dispute : बाइक विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोस्तों की मारपीट में एक घायल

Korba Bike Dispute : इसके बावजूद मामले की…

Thar Car Accident 
Thar Car Accident : जांजगीर-चांपा में दर्दनाक सड़क हादसा, थार की टक्कर से भाई-बहन की मौत

Thar Car Accident : सूचना मिलते ही पुलिस मौके…

Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z से 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए 16 नई योजनाएं शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन
Vaishali Nagar Welfare Scheme : वैशाली नगर में Gen Z के लिए 10 अगस्त से 16 योजनाएं, 60 वर्ष तक के नागरिकों के लिए भी नई योजना शुरू करेंगे विधायक रिकेश सेन

सीजी भास्कर, 5 अगस्त। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

Raigarh Road Safety
Raigarh Road Safety : पेड़ों पर लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर, रात में हादसे रोकने का अभियान

Raigarh Road Safety  :पुलिस ने लोगों से रात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?