CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सब्‍जी वाले को द‍िल दे बैठी दो बच्‍चों की मां, होली पर बुलाया घर… फ‍िर हुआ कुछ ऐसा की सब रह गए दंग

सब्‍जी वाले को द‍िल दे बैठी दो बच्‍चों की मां, होली पर बुलाया घर… फ‍िर हुआ कुछ ऐसा की सब रह गए दंग

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

प्रयागराज , 17 मार्च 2025 :

प्रयागराज के हंड‍िया में दो बच्चों की मां का सब्‍जी की दुकान चलाने वाले शख्‍स से प्‍यार कर बैठी। वह उसके साथ रहने की ज‍िद करने लगी लेक‍िन सब्‍जी वाला इसके ल‍िए तैयार नहीं हुआ। मह‍िला ने होली पर उसे अपने घर बुलाया एक साथ होली खेली। इसके बाद सब्‍जी वाले ने उसकी हत्‍या कर दी। पुल‍िस ने मामले का पर्दाफाश क‍िया है।

बरौत कस्बा में शुक्रवार रात संदीप कुमार ने पहले राधा के साथ होली खेली और फिर आरी से गला रेतकर फरार हो गया था। हंडिया पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस की मदद से अभियुक्त संदीप को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश किया। पुलिस के सामने आरोपित ने जुर्म स्वीकार करते हुए कत्ल की पूरी कहानी बयां कर दी।

संदीप ने बताया क‍ि बरौत में उसकी सब्जी की दुकान है। राधा देवी पिछले करीब आठ साल से अपने पिता कड़ेदीन के घर पर दोनों बच्चों के साथ रह रही थी। वह सब्जी लेने आया करती थी। करीब तीन-चार साल पहले राधा देवी से उसकी दोस्ती हो गई थी और उसके घर भी आना-जाना हो गया था।

ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

14 मार्च की रात साढ़े 10 बजे राधा देवी ने फोन करके अपने घर बुलाया। नहीं गया तो करीब 11 बजे व्‍हॉट्सऐप पर कॉल कर होली खेलने के लिए घर बुलाया। थोड़ी देर बाद वह राधा के घर पहुंचा। दोनों ने कमरे में होली खेली। इसी बीच राधा देवी कहने लगी कि मेरा परिवार उसकी वजह से छूट गया है। अब वह भी अपना परिवार छोड़ दे। दोनों लोग बाहर चलकर एकसाथ रहेंगे। मेरी राधा देवी से बहस होने लगी।

संदीप को लगा क‍ि राधा उसको परिवार से अलग कर देगी। वह ब्लैकमेल करके अक्सर पैसे भी मांगती थी। इससे वह तंग आ चुका था और अंदर ही अंदर घुट रहा था। तब उसने राधा को अपने रास्ते से हटाने के बारे में सोचा और फिर कमरे में पड़ी रेती से उसका गला रेतकर मार डाला था।

होली के दौरान हुई थी हत्‍या

इंस्पेक्टर हंडिया ब्रजकिशोर गौतम का कहना है कि बरौत कस्बा के लोहा मंडी में शुक्रवार रात होली के दौरान 35 वर्षीय राधा यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उसने घटना की पूरी कहानी बताते हुए जर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

प्रेम प्रसंग में इंटर के छात्र की निर्मम हत्या

उधर, करछना में प्रेम प्रसंग में शनिवार रात 17 वर्षीय इंटरमीडिएट के छात्र सूबेदार उर्फ राजू निषाद की निर्मम हत्या कर दी गई। करछना के सेमरहा गांव में वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

छात्र के पिता की तहरीर पर करछना पुलिस ने लड़की की मां, भाई समेत नौ के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम किया। इसके बाद सभी आरोपितों को गिरफ्तारी करते हुए उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया। छात्र की हत्या से पीड़ित परिवार में मातम छाया हुआ है।

Government Job Scam India : सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, दुर्ग से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार”
अमित शाह की बड़ी भविष्यवाणी: बीजेपी 30 साल तक बनी रहेगी सत्ता में
शूटर को तेरे नाम की सुपारी दी है…जज को मिली धमकी, लेटर में दो नक्सली नेताओं का भी जिक्र
Siltra Mobile Theft : सिलतरा में वर्मा मोबाइल शॉप में सेंधमारी : एक ही रात में 57 मोबाइल चोरी
Air Pollution Deaths India: राज्यसभा में उठा बड़ा सवाल—क्या प्रदूषण से 17 लाख मौतें हुईं? सरकार ने दिया स्पष्ट जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह
Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह

शिक्षक निलंबन कार्रवाई (Raipur Teacher Suspension Case) 48…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan :  खासाडीह स्कूल में बच्चों ने बताई अपने सपनों के भारत की तस्वीर, भाषण से लेकर नृत्य तक दी शानदार प्रस्तुति

शासकीय प्राथमिक शाला खासाडीह में शनिवार को बच्चों…

Cleanliness Campaign
Cleanliness Campaign :  शीतला सरोवर को चमकाने नगर पालिका ने उठाया कदम, सफाई के साथ शुरू हुआ पौधरोपण

शहर के शीतला सरोवर में अब सफाई के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?