CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में 12 साल बाद 5वीं-8वीं की बोर्ड जैसी परीक्षा:इस साल बदला गया एग्जाम पैटर्न, छात्रों ने अपने ही स्कूल में बैठकर दी केन्द्रीकृत परीक्षा

छत्तीसगढ़ में 12 साल बाद 5वीं-8वीं की बोर्ड जैसी परीक्षा:इस साल बदला गया एग्जाम पैटर्न, छात्रों ने अपने ही स्कूल में बैठकर दी केन्द्रीकृत परीक्षा

By Newsdesk Admin
17/03/2025
Share

17 मार्च 2025 :

छत्तीसगढ़ में 12 साल बाद 5वीं और 8वीं की बोर्ड जैसी केन्द्रीकृत परीक्षा की शुरूआत आज से हुई है ।अब तक हुई बोर्ड परीक्षाओं से ये काफी अलग रही।

क्योंकि इस बार परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके तहत छात्रों को अपने ही स्कूल में एग्जाम देने की सुविधा दी गई, जबकि परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण और संचालन की जिम्मेदारी बदल गई।

वहीं कोर्ट के आदेश के बाद गर्वमेंट स्कूल के ही ज्यादातर छात्र ये परीक्षा दे रहे है जबकि निजी स्कूल अपनी मर्जी से परीक्षा में शामिल हो रहे हैं या फिर पहले की तरह होम एग्जाम ही लेंगे।

पहली बार शिक्षक बदले, छात्र नहीं

इससे पहले सत्र 2011-12 तक छात्रों को अपने ही स्कूल में परीक्षा देने की अनुमति नहीं थी, बल्कि उन्हें अन्य स्कूलों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाते थे।

लेकिन इस बार छात्रों को अपने स्कूल में ही परीक्षा देने का मौका मिला, जबकि केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति निकटतम विद्यालयों के प्रधान पाठकों, प्रभारी प्रधान पाठकों या वरिष्ठ शिक्षकों में से की गई।

गणित के पेपर से हुई परीक्षा की शुरुआत

5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत गणित विषय से हुई। परीक्षा को लेकर छात्रों और शिक्षकों में उत्साह देखा गया। रायपुर जिले में 5वीं के लिए 755 और 8वीं के लिए 491 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

शासकीय स्कूलों के छात्रों ने दी परीक्षा, कुछ निजी स्कूल भी हुए शामिल

प्रदेशभर में 5वीं के 19,567 और 8वीं के 23,666 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इस साल न्यायालय के आदेश के बाद केवल शासकीय विद्यालयों के लिए केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य की गई है। हालांकि, जो निजी स्कूल स्वेच्छा से परीक्षा में शामिल होना चाहते थे, उन्हें अनुमति दी गई।

निजी स्कूलों में सरस्वती शिशु मंदिर समेत कई अन्य स्कूलों में भी इस केन्द्रीयकृत परीक्षा में शामिल होने को लेकर अपनी सहमति दी है। यहां के छात्रों ने भी आज पहला पेपर दिया।

क्या रही परीक्षा व्यवस्था:

परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।
केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति के चलते परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।
शासकीय स्कूलों के साथ ही कुछ निजी स्कूलों ने भी परीक्षा में भाग लिया।

दशगात्र से लौट रहे बाइक सवार पर हमला, सिर फोड़कर मोबाइल लूट; 4 बदमाश गिरफ्तार
Ganja Seizure Shivrinayaran : खाकी पर दाग! छत्तीसगढ़ में तस्करी करते पकड़ा गया पुलिस आरक्षक, कार से 15.7 किलो गांजा बरामद
कांग्रेस का सवाल- 54KM में 3 टोल क्यों? कुम्हारी टोल प्लाजा बंद करने की मांग, भाजपा पर लगाए आरोप
Bilaspur News : हनुमान जयंती शोभायात्रा में खूनी संघर्ष; साइड हटने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर
विभाष ने बढाया रायगढ़ का मान, बेहतर कार्य के लिये दिल्ली में उद्योग मंत्री के हाथों मिला “प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया” अवार्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Private School Rules Chhattisgarh
Private School Rules Chhattisgarh : स्कूल मान्यता के नियम बदले, 6,800 से ज्यादा निजी स्कूलों को मिलेगा फायदा

सीजी भास्कर, 26 जून :  छत्तीसगढ़ में निजी…

Raipur Knife Attack
Raipur Knife Attack : मॉर्निंग वॉक पर निकले निगम कर्मचारी पर चाकू से हमला, पुरानी रंजिश में तीन युवकों ने किया जानलेवा वार

सीजी भास्कर, 26 जून :  राजधानी रायपुर के…

Water Crisis Raipur
Water Crisis Raipur : तालाबों की बदहाली से गहराया जल संकट, गिरता भूजल स्तर बना बड़ी चिंता

सीजी भास्कर, 26 जून :  राजधानी के तालाबों…

Injection Drug Abuse
Injection Drug Abuse : नशीले इंजेक्शन का खतरनाक जाल, साझा सिरिंज से 135 युवा HIV संक्रमित

सीजी भास्कर, 26 जून :   नशीले इंजेक्शनों की…

शराबी दूल्हे को दुल्हन का करारा जवाब, शादी से किया इनकार; साहसिक फैसले पर एसपी ने किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा जिले में एक शादी उस समय टूट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?