CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bear Attack : भालू के हमले से घायल महिला ने महतारी एक्सप्रेस में दिया शिशु को जन्म

Bear Attack : भालू के हमले से घायल महिला ने महतारी एक्सप्रेस में दिया शिशु को जन्म

By Newsdesk Admin
12/09/2025
Share
Bear Attack
Bear Attack

सीजी भास्कर, 12 सितंबर। भालू के हमले (Bear Attack) में गंभीर रूप से घायल एक गर्भवती महिला ने महतारी एक्सप्रेस (108) एंबुलेंस में स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। यह घटना बुधवार की रात उस समय हुई जब घायल महिला को रायपुर ले जाया जा रहा था। कोरबा जिले के मड़ई के पास अचानक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महतारी एक्सप्रेस के ईएमटी और पायलट ने मौके पर ही सुरक्षित प्रसव कराकर सतर्कता और सेवाभाव का दुर्लभ उदाहरण पेश किया।

एमसीबी जिले के ग्राम पंचायत बिहारपुर के आश्रित ग्राम छिरछा की रहने वाली 30 वर्षीय शांति बाई पति ब्रह्मानंद बुधवार सुबह खेत की ओर जा रही थी। सुबह लगभग छह बजे खेत की ओर जाते समय भालू का हमला (Wild Animal Attack) हो गया। हमले में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। स्वजन ने तत्काल उसे मनेंद्रगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने महिला के गर्भ में नौ माह का शिशु होने और चेहरे की चोटों को देखते हुए उसे रायपुर प्लास्टिक सर्जरी हेतु भेजने का निर्णय लिया।

आपात स्थिति को देखते हुए महिला के लिए महतारी एक्सप्रेस की व्यवस्था की गई। रायपुर ले जाते समय रात करीब 8.45 बजे महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर एंबुलेंस के ईएमटी सत्येंद्र सिंह और पायलट खेलसाय ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और आपातकालीन प्रसव (Emergency Delivery) कराया। रात करीब 9.11 बजे प्रसव सफलतापूर्वक पूरा हुआ और नवजात शिशु तथा मां दोनों को सुरक्षित रायपुर मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि शिशु पूर्णत: स्वस्थ है जबकि महिला को प्लास्टिक सर्जरी के लिए डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया है। स्वजन के अनुसार यह शांति बाई का आठवां बच्चा है। भालू के हमले के बावजूद महिला ने हिम्मत और धैर्य बनाए रखा। चेहरे पर गहरी चोटें और मांस नोच जाने के बाद भी उसने संयम नहीं खोया। महतारी एक्सप्रेस कर्मियों की सेवाभावना और साहस ने इस घटना को मानवता का उदाहरण (Humanity Example) बना दिया है।

एनकाउंटर से पहले बसवाराजू का संगठन को अंतिम संदेश: “मेरे बाद किसी युवा को देना नेतृत्व”, बस्तर IG बोले- अब नहीं बन पाएगा कोई नया लीडर
Vehicles stopped due to stone pelting terror : सुबह तक लगी गाड़ियों की लंबी कतार
Young Lawyers Internship : कांग्रेस की नई रणनीति, 10 युवा वकीलों को सांसदों के साथ काम करने का मौका
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में DRG जवान शहीद – तीन अन्य घायल
Best Police Station : पूरे देश में चमका बोधघाट थाना, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिया राष्ट्रीय सम्मान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station : रायपुर स्टेशन पर निर्माण के बीच प्लेटफॉर्म धंसा, तीन बार दीवार गिरने से सुरक्षा पर सवाल

लेकिन इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 से सटे…

Jamul Congress
Jamul Congress : जामुल से कांग्रेस की चुनावी तैयारी शुरू, भूपेश बघेल ने वार्डों को लेकर दिया साफ संदेश

जामुल में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ…

Chirag Paswan
Chirag Paswan : छत्तीसगढ़ में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी, चिराग पासवान ने दिया बड़ा संकेत

रायपुर में रविवार को चिराग पासवान के बयान…

Balod Unauthorized Medical Camp : बालोद में बिना अनुमति मेडिकल कैंप पर कार्रवाई, 4 गिरफ्तार; 7.18 लाख रुपए की सामग्री जब्त

Balod Unauthorized Medical Camp : अब पुलिस संस्था…

Railway Station Ganja Seizure
Railway Station Ganja Seizure : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर 12.95 किलो गांजा जब्त, नर्मदा एक्सप्रेस से जबलपुर जाने की तैयारी

Railway Station Ganja Seizure : रेलवे स्टेशनों और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?