CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बाल उगाने वाली दवा से खराब हो गई आंख ! गंजापन दूर करने वाले ‘चमत्कारी कैंप’ से पहुंच गए अस्पताल

बाल उगाने वाली दवा से खराब हो गई आंख ! गंजापन दूर करने वाले ‘चमत्कारी कैंप’ से पहुंच गए अस्पताल

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मार्च : गंजेपन का इलाज करवाने पहुंचे, लेकिन अस्पताल के बिस्तर पर आंखों पर पट्टी बांधे पड़े रहे. यह किसी फिल्मी कहानी का सीन नहीं, बल्कि हकीकत है. पंजाब के संगरूर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. गंजेपन से परेशान लोगों के लिए एक ‘चमत्कारी’ इलाज कैंप लगाया गया, जहां दावा किया गया था कि कुछ ही दिनों में सिर पर घने बाल आ जाएंगे. लेकिन हुआ इसका उल्टा. बाल तो दूर, लोगों की आंखों में इतनी जलन होने लगी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

अगर आपको यह किस्सा मेरठ की किसी पुरानी खबर की याद दिला रहा हो, तो यह महज इत्तेफाक नहीं है. मेरठ में भी कुछ समय पहले इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जहां गंजेपन की दवा लगाने के लिए भीड़ जुट गई थी. अब वैसा ही कांड संगरूर में देखने को मिला है.

संगरूर की काली देवी मंदिर में यह कैंप लगाया गया था, जिसमें सैकड़ों लोग पहुंचे थे. कैंप का सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रचार किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि इस चमत्कारी दवा से बाल झड़ना बंद हो जाएंगे और नए बाल उग आएंगे. लेकिन जैसे ही इस दवा को सिर पर लगाया गया, लोगों की आंखों में जलन शुरू हो गई. देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि 65 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंच गए, और कुछ को प्राइवेट क्लीनिक में भी इलाज कराना पड़ा.

अब इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. संगरूर पुलिस स्टेशन में डॉक्टर अमनदीप सिंह और तजिंदर पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच में तेजी ला दी है और प्रशासन ने भी कैंप लगाने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है.

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अब तक 65 से ज्यादा लोग आंखों में जलन और सूजन की समस्या लेकर आ चुके हैं. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. सिविल सर्जन संजय कैमरा ने बताया कि इस मामले में मेडिकल जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2024 में उत्तर प्रदेश के मेरठ में इसी तरह 20 रुपये में बाल उगाने की दवा सिर पर लगवाने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई थी. बाल झड़ने से रोकने में हर जतन करने के बाद नाकाम रहे लोग यहां लाइन में लग गए थे. उन्हें यकीन था कि 20 रुपये की दवा सिर में लगवाकर और 300 रुपये का तेल खरीदकर लगाएंगे तो सिर पर बाल उग आएंगे. पहले तो ऐसे ही लाइन में लगाकर सिर पर दवा लगाई जा रही थी, लेकिन भीड़ इतनी हो गई कि भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए लोगों को टोकन देकर लाइन में लगवाया गया था. पुलिस ने बिना जानकारी लोगों की भीड़ जुटाने की शिकायत पर दवा बांटने वालों को हिरासत में ले लिया था.

पति बोला- ‘पत्नी देखती है अश्लील फिल्म और…’, हाईकोर्ट ने कहा- ये पति के साथ अत्याचार नहीं
NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown : कई राज्यों तक फैले मॉड्यूल की जांच तेज
SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का अमेरिका-पाकिस्तान पर परोक्ष वार, कहा- ‘एकाधिकार और आतंकवाद दोनों ही खतरनाक’
क्यों बिहार के 6.51 लाख लोगों के खाते में नीतीश सरकार ने ट्रांसफर किए 7-7 हजार?
फ्लाईओवर के नीचे सो रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, महिला की मौत, कार को लगाई आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather Rain Alert
Weather Rain Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 30 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; बिजली गिरने की भी आशंका

Weather Rain Alert :बारिश और आंधी के दौरान…

Bhilai Heroin Smuggling Case
Bhilai Heroin Smuggling Case : हेरोइन तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार, 70 ग्राम से ज्यादा नशीला पदार्थ और 29 लाख का सामान जब्त

Bhilai Heroin Smuggling Case : मामले में सुनील…

Raigarh 24 Elephants Road Crossing
Raigarh 24 Elephants Road Crossing : सड़क पर पहुंचा 24 हाथियों का दल, वन अमले ने रोका ट्रैफिक; सुरक्षित जंगल की ओर गए हाथी

Raigarh 24 Elephants Road Crossing :वन विभाग की…

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?