CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सीएम योगी के निरीक्षण के दौरान सड़क पर दिखा सांड, 14 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से हटाया, दो बेलदार सस्पेंड

सीएम योगी के निरीक्षण के दौरान सड़क पर दिखा सांड, 14 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से हटाया, दो बेलदार सस्पेंड

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मार्च : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे में निरीक्षण के दौरान कबीरचौरा क्षेत्र में सड़क पर साड़ दिखाई दिए जाने पर नगर निगम प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है. लापरवाही बरतने के आरोप में निगम ने दो बेलदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, वहीं 14 आउटसोर्स कर्मियों को नौकरी से हटा दिया है.

12 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के दौरे पर थे. इस दौरान नगर निगम प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था कि प्रस्तावित रूट पर किसी भी हाल में आवारा पशु न दिखें. इसके बावजूद, कबीरचौरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान साड़ सड़क पर दिखाई दिए, जिससे असहज स्थिति उत्पन्न हो गई. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कुल 16 कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की.

नगर निगम के 2 बेलदार निलंबित:

अमृत लाल और संजय प्रजापति पशु चिकित्सा एवं कल्याण विभाग, वाराणसी नगर निगम को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया, जिसके चलते उत्तर प्रदेश नगर निगम सेवा नियमावली-1962 के तहत इन्हें निलंबित किया गया. निलंबन अवधि में ये जांच अधिकारी के कार्यालय में संबद्ध रहेंगे.

14 आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं समाप्त:

नगर निगम प्रशासन ने आउटसोर्स के 14 कर्मचारियों को सेवा से हटाते हुए उनकी नियुक्ति एजेंसी Warriors Security and Services को कड़ी चेतावनी दी है. हटाए गए कर्मियों में रजत प्रजापति, राकेश प्रजापति, शुभम प्रजापति, निशांत मौर्या, दीपक शर्मा, रामबाबू, राजेश कुमार, गंगा राम, आशीष प्रजापति, राघवेंद्र चौरसिया, अरविंद यादव, अंकित यादव, लालधारी यादव और श्याम सुंदर शामिल हैं. नगर निगम ने सेवा प्रदाता फर्म Warriors Security and Services को यह निर्देश दिया है कि हटाए गए कर्मियों के स्थान पर कुशल और अनुशासित कार्मिकों की आपूर्ति की जाए. यदि भविष्य में फर्म इसी तरह की लापरवाही करती है, तो उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा.

जिला भाजपा कार्यालय में छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली धूमधाम से मना 🟢 MLA रिकेश ने किया सुआ नृत्य 🟠 विधानसभा में बांटी एक हजार गेड़ी 🔵 टिकेश्वरी को मिला मोबाइल
क्या इसलिए बाबा सिद्दीकी की लॉरेंस गैंग ने की हत्या…? ‘भाईजान’ के करीबियों को किया जा रहा टारगेट
कोचिंग हादसा 🛑 अपनी बेटी के संबंध में पतासाजी करने गए परिजनों को मुर्दा घर से एक कागज पकड़ा दिया गया जिस पर नाम लिखा था “श्रेया यादव”
अभा सतनाम सेना का होगा विस्तार 🔵 राजगुरु धर्मगुरु बालदास साहेब ने ली मुंगेली में बैठक 🟣 युवराज गुरु सौरभ साहेब भी रहे उपस्थित
कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव को मातृ शोक, कल होगा अंतिम संस्कार, आज गृह ग्राम के लिए रवाना होगा पार्थिव शरीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?