CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई पहुंचे पूर्व CM भूपेश, कहा-नक्सलियों को मारने जवान जिस पुल को पार कर पहुंचे वो हमने ही बनाया, हरियाणा में एकतरफा कांग्रेस के पक्ष में है माहौल, झीरम घटना की जांच के लिए हमें सपोर्ट नहीं मिला, देखिए विडियो और क्या कह गए बघेल

भिलाई पहुंचे पूर्व CM भूपेश, कहा-नक्सलियों को मारने जवान जिस पुल को पार कर पहुंचे वो हमने ही बनाया, हरियाणा में एकतरफा कांग्रेस के पक्ष में है माहौल, झीरम घटना की जांच के लिए हमें सपोर्ट नहीं मिला, देखिए विडियो और क्या कह गए बघेल

By Newsdesk Admin
05/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर। अबूझमाड़ में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराने की घटना को लेकर सुपेला भिलाई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने पांच वर्ष के शासनकाल में उस क्षेत्र में बडे़ पुल बनाए विकास किया तभी तो जवान नक्सलियों तक पहुंच सक्सेसफुल आपरेशन कर रिजल्ट दें रहे हैं, उन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल नक्सलियों को मार गिराता इसलिए सबसे बड़ी बधाई के पात्र वो जवान हैं।

देखिए पूरा विडियो, और क्या बोले भूपेश बघेल 👇

https://www.facebook.com/share/v/qmV3X7fsdxLn26Ry

⭕ हमने पुल, सड़कें, स्कूल बना कर नक्सलियों को पीछे धकेला

उन्होंने कहा ननकीराम कंवर जब गृहमंत्री थे रमन सिंह के कार्यकाल में, उस समय कहा कि छ: महीने में नक्सलवाद खत्म कर देंगे, जाने कितने छह महीने गुजर गए। देखिए हम नक्सलवाद को हम बहुत पीछे छोड़ चुके हैं, अभी जिस एरिया में आपरेशन हुआ नरायणपुर और दंतेवाड़ा वहां हमने इंद्रावती पर दो बड़े पुल बनाए, सड़कें बनाई, वहां स्कूल खोले, आंगनबाड़ी केन्द्र खोले, पीडीएस शाप खोले, लोगों का विश्वास बढ़ा, जमीन के लिए पांच हजार पट्टे हमने बांटे। वहां के लोग मुख्य धारा से जुड़े और सुविधाएं भी बढ़ीं, क्योंकि अभी जो जवान गए उस ऑपरेशन को करने उन्हें कोई नाव से नदी पार नहीं करनी पड़ी है, पुल पार करके गए हैं।

⭕ बस्तर के लोगों का विश्वास जीत विकास किया, तभी मिली सफलता

श्री बघेल ने कहा कि लगातार हम लोग हमारी सरकार में लगभग छः सौ गांव हमने खाली करा लिए थे, सड़कों का जाल बिछाये, लोगों का विश्वास जीता और नक्सली पीछे हटते गए, आज सफलता मिली है निश्चित रूप से जवानों को बधाई क्योंकि वो जान जोखिम में डाल कर लड़ाई लड़ते हैं इसलिए सबसे बड़ी बधाई तो उनको है क्योंकि अपनी जान जोखिम में डाल के इस प्रकार से जो सर्चिंग करते हैं, सर्च ऑपरेशन करते हैं, तो उसमें बड़ी सफलता मिली है। उनको बहुत बधाई। हमारे जवानों ने बहुत अच्छा काम किया और सबसे कम केजुअल्टी हुई है, पहले खबर आई थी कि किसी को भी खरोच तक नहीं आई है फिर पता चला एक जवान घायल हुआ है।

⭕ किसान, जवान, पहलवान के मुद्दे से हरियाणा में एकतरफा जीत होगी

एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त बताए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एग्जिट पोल को तो नहीं जानता लेकिन वहां रुझान शुरू से कांग्रेस पक्ष में रहा है, हरियाणा में किसान, जवान और पहलवान यही तीन बड़े मुद्दे रहे हैं जिसके कारण से हरियाणा में एकतरफा कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। झीरम घाटी घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि पहली बात कि भाजपा की सरकार ने जांच में सहयोग नहीं किया। जब हम लोग पांच साल रहे तो गृह मंत्री को बोले, एनआईए को बोले, मंत्रालय में बोले लेकिन हम को जांच करने की अनुमति नहीं दी और अभी कोर्ट से मिल गया है तो ये लोग जांच क्या करेंगे ये तो अभी से समझ आ रहा है।

Rural Development : नए कानून की जानकारी घर घर पहुंचाने पर जोर, ग्रामीण विकास योजनाओं की हुई बड़ी समीक्षा
Illegal Sand Mining Bilaspur : रेत की साम्राज्य में सेंध…बिलासपुर में अब तक की सबसे बड़ी अवैध खनन पर कार्रवाई…42 वाहन जब्त…1000+ ट्रैक्टर डंपिंग का भंडाफोड़…
Raipur Businessman Dinesh Mirania : रायपुर पहुंचा कारोबारी मिरानिया का शव, मंत्रियों ने दिया कंधा
सड़क दुर्घटना में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की बेटी का दु:खद निधन, 3 अन्य घायल दुर्ग अस्पताल में भर्ती
Commission Directive: महिला आयोग ने सख्त रुख दिखाया—कॉलेज प्राचार्य को जांच का आदेश, दो आवेदिकाओं को FIR कराने की सलाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy
Ashirwad Ke Diye Expense Controversy : ‘आशीर्वाद के दीये’ पर सियासत, कांग्रेस ने खर्च को लेकर उठाए सवाल

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy :अब इस आयोजन…

Central Jail Woman Death
Central Jail Woman Death : अंबिकापुर सेंट्रल जेल की महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के आरोप में थी बंद

Central Jail Woman Death: महिला की मौत की…

BJP Councillors Resignation
BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

BJP Councillors Resignation : कांग्रेस के सरगुजा की…

US Military Aircraft Losses Iran War
US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान

US Military Aircraft Losses Iran War :अब आधुनिक…

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?