CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गाजियाबाद के हजारों लोगों को मिल सकता है नए मकान का तोहफा, GDA की बोर्ड बैठक में होगा फैसला

गाजियाबाद के हजारों लोगों को मिल सकता है नए मकान का तोहफा, GDA की बोर्ड बैठक में होगा फैसला

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share

गाजियाबाद , 18 मार्च 2025 :

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज यानी मंगलवार को हो रही है। इसमें तुलसी निकेतन योजना के जर्जर मकानों को तोड़कर बहुमंजिला इमारत बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इस योजना के तहत बने 2004 ईडब्ल्यूएस और 288 एलआइजी फ्लैट जर्जर हो चुके हैं। यदि प्रस्ताव पास होता है तो इससे हजारों लोगों को फायदा होगा। लोगों को नए मकान मिलेंगे।

तुलसी निकेतन योजना के तहत बने मकानों में रह रहे लोगों को इस बार बोर्ड बैठक से काफी उम्मीदें है। मंगलवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की होने वाली बोर्ड बैठक में योजना के जर्जर हो चुके मकानों को तोड़कर बहुमंजिला इमारत बनाने का प्रस्ताव एजेंडे में शामिल किया गया है।

आठ हेक्टेयर जमीन में बसाई थी कॉलोनी

बैठक में यदि यह प्रस्ताव पास हो जाता है तो इससे तुलसी निकेतन के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने वर्ष 1990 में आठ हेक्टेयर जमीन में 2004 ईडब्ल्यूएस व 288 एलआइजी फ्लैट बनाकर तुलसी निकेतन कॉलोनी बसाई थी। फ्लैटों के आवंटन के बाद लोगों ने इमारत की समय-समय पर मरम्मत नहीं कराई। इससे इमारत जर्जर हो गईं। प्लास्टर टूटकर गिरने लगे।

मकानों के गिरने का खतरा

जीडीए ने जामिया मिलिया इस्लामिया की टीम से निरीक्षण कराया तो पता चला कि इमारत जर्जर है। हर बार वर्षा ऋतु में मकानों के गिरने का खतरा रहता है। जीडीए द्वारा लोगों को कई बार मकानों के जर्जर होने का नोटिस भी दिया जा चुका है। पूर्व में जीडीए ने पुरानी बिल्डिग को तोड़कर दो बहुमंजिला इमारतें बनाकर लोगों को फ्लैट देने की योजना बनाई।

इसी तरह कई बार योजना बनी लेकिन यह योजना कागजों तक ही सीमित रही। इस बार फिर से इस योजना के मकानों का निर्माण करने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाना है। यदि बोर्ड में प्रस्ताव पास होता है तो इसे प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप से बनाया जाएगा।

अजंतापुरम योजना की लेआउट नहीं हो सका फाइनल

आवास विकास परिषद की अजंतापुरम योजना का लेआउट पर मुहर नहीं लग सकी है। अब एयरपोर्ट के सामने सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन देने के बाद ही यह लेआउट फाइनल हो सकेगा। फिर से योजना शुरू होने का इंतजार बढ़ गया है। अधिकारियों का कहना है कि फरवरी में अजंतापुरम का लेआउट बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया था।

मार्च में लेआउट पर फाइनल मुहर लगनी थी ।जिला प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट के सामने सड़क चौड़ीकरण के लिए आवास विकास से जमीन मांगी गई है। प्रशासन के इस मांग की वजह से लेआउट फाइनल होने पर एक बार फिर से ब्रेक लग गया है।

अधिकारियों का कहना है कि जमीन देने के बाद मौके पर योजना की जमीन कम हो जाएगी जो कि पूर्व में लेआउट में नहीं है। ऐसे में मुख्यालय से फिलहाल पूर्व में भेजे गए लेआउट पर मुहर नहीं लगी है।

चुनावी साल में पटना वालों को बड़ी सौगात, CM नीतीश कुमार ने किया मल्टी मॉडल हब और सबवे का उद्घाटन
Relief from heatwave : IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में 30 मई तक झमाझम बारिश
बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल: विरोध में आज बंद का आह्वान, SDM दफ्तर घेरने की तैयारी
Chabahar Port India Iran Crisis : अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से बढ़ी चिंता
Galaxy S26 Ultra Upgrades : Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेंगे 3 बड़े अपग्रेड, S25 Ultra से होगा साफ फर्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
CM Sai Meets Kiran Singh Deo : CM साय ने किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी

CM Sai Meets Kiran Singh Deo : किरण…

Kawardha Crime News
Kawardha Crime News : झंडा चौक में तलवार लहराने वाला गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

Kawardha Crime News : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,…

Lightning Strike Death
Lightning Strike Death : धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, युवक की मौत; 3 घायल

Lightning Strike Death : तेज बारिश और आंधी…

Bank Fraud
Bank Fraud : सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत लेनदेन, बैंक लिपिक गिरफ्तार

अनाधिकृत लेनदेन के मामले में मुंगेली पुलिस ने…

Johar Chhattisgarh Party
Johar Chhattisgarh Party : जामुल में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग, सैकड़ों पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की दुर्ग जिला टीम की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?