CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मोबाइल लेकर होली खेलने जाना चाहती थी पत्नी, पति ने किया मना तो पी लिया तेल… हुई मौत

मोबाइल लेकर होली खेलने जाना चाहती थी पत्नी, पति ने किया मना तो पी लिया तेल… हुई मौत

By Newsdesk Admin
18/03/2025
Share

सीजी भास्कर 18 मार्च पत्नी मोबाइल लेकर होली खेलने जाना चाहती थी. पति ने विरोध जताया और मोबाइल ले जाने से मना किया तो पत्नी गुस्सा हो गई. उसने जहरीला पदार्थ पी लिया. एक दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बीती शाम 17 मार्च को उसने दम तोड़ दिया. मामला भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां अम्मापली गांव में होली के दिन मोबाइल लेकर होली खेलने जाने के विवाद में भोलू मंडल की पत्नी नीतू कुमारी ने जहरीला पदार्थ पी लिया.

इसके बाद महिला की स्थिति बिगड़ गई. उसे पहले रेफरल अस्पताल पीरपैंती में भर्ती कराया गया. स्थिति गंभीर देख उसे मायागंज भागलपुर रेफर किया गया.मामले में नीतू कुमारी के मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं. मृतका की मां रास मणि देवी भाई दीपक व पिता छविल मंडल ने पति भोलू मंडल पर पत्नी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है. मां और भाई ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि 14 तारीख को गांव के मौसी के घर मोबाइल लेकर होली खेलने जा रही थी, जिसका पति ने विरोध किया और उसके साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी. मामले को लेकर मृतका के पति भोलू मंडल ने भी पूरी कहानी बताई है.भोलू मंडल ने पुलिस को बताया कि ‘नीतू घर से मोबाइल लेकर गांव जा रही थी, घर में एक ही मोबाइल था.

मैंने मोबाइल रखकर जाने को कहा तो वह गुस्सा हो गई. इस पर मौसी के घर पर पंचायत हुआ और मामला शांत हो गया. 16 तारीख को मां और अन्य परिजन बहन का प्रसव करवाने अस्पताल गए थे. फिर नीतू ने रोटी-सब्जी बनाई और घर में फांसी लगाने का प्रयास कर रही थी. मां ने इसकी सूचना मुझे दी. मैं घर आया तो सबकुछ ठीक ठाक था. फिर मैं शौच के लिए गया तो वो इधर सिर में लगाने वाले तेल को पी गई. इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई.’घटना की सूचना पर मौके पर पीरपैंती थाना अध्यक्ष नीरज कुमार दलबल के साथ पहुंचे.

मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेज दिया. वहीं, पति भोलू मंडल को हिरासत में ले लिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत की बात सामने आई है. हालांकि, मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि, देर रात तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया.

मौत के साए से बाहर निकाले गए लोग, सेना का साहसी हेलीकॉप्टर रेस्क्यू
Raipur Hardware Shop Theft : छत तोड़कर घुसे चोर 80 हजार का सामान ले उड़े
Placement Camp Kondagaon: 980 पदों के लिए आज रोजगार शिविर, युवाओं को सीधी भर्ती का मौका
Rajasthan: राजस्थान में कम हो जाएगी BJP विधायक की संख्या? कांग्रेस ने चल दिया बड़ा दांव
खड़गे बोले-न देवड़ा पर एक्शन हुआ,न शाह बर्खास्त हुए:बीजेपी सांसद के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को घेरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Success Story
Success Story : आधुनिक तकनीक ने बदली तकदीर, करेले की खेती से किसान ओमनारायण को हुआ बंपर मुनाफा

सीजी भास्कर, 30 जून :  बदलते दौर में…

Bastar Police Transfer
Bastar Police Transfer : बस्तर में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का दर्द, तबादले की मांग लेकर आज PHQ पहुंचेंगे परिजन

सीजी भास्कर, 30 जून। बस्तर संभाग में लंबे…

Aadhaar App
Aadhaar App : आज से बंद हुआ mAadhaar ऐप, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानिए क्या हैं नई सुविधाएं

सीजी भास्कर, 30 जून। देशभर के करोड़ों आधार…

Jashpur Tourism
Jashpur Tourism : प्राकृतिक सौंदर्य, रोमांच और आध्यात्मिक आस्था का संगम, पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर

सीजी भास्कर, 30 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Atal Utkrisht Shiksha Yojana
Atal Utkrisht Shiksha Yojana : पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

सीजी भास्कर, 30 जून। श्रमिक परिवारों के बच्चों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?