CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शरीर को अंदर से सुखा देती है पानी की कमी, मूड स्विंग्स और स्ट्रोक का भी बढ़ सकता है खतरा

शरीर को अंदर से सुखा देती है पानी की कमी, मूड स्विंग्स और स्ट्रोक का भी बढ़ सकता है खतरा

By Newsdesk Admin
19/03/2025
Share

19 मार्च 2025 :

हमारे शरीर में पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। पानी कई वजहों से हमारे लिए जरूरी है। यह हमें सेहतमंद बनाने में मदद करता है और शरीर के जरूरी कामों में करने में भी मदद करता है। यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, मानव शरीर का करीब 60% हिस्सा पानी है, इसलिए सेल्स को ईंधन देने और ब्रेन और शरीर को एक्टिव रखने के लिए हाइड्रेशन लेवल को बनाए रखने की जरूरत होती है।

शरीर को हर मौसम में पानी की जरूरत होती है, लेकिन गर्मी में दिनों में यह जरूरत बढ़ जाती है। गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए शरीर का हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है। हालांकि, कई बार लोग जाने-अनजाने में कम मात्रा में पानी (Drinking less water Health Risks) पीते हैं, जिससे सेहत पर बुरा असर (Dehydration Side Effects) पड़ता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो आपके शरीर पर क्या असर होता है?

लो एनर्जी

शरीर में पानी की कमी होने पर आमतौर पर एनर्जी लेवल में गिरावट देखने को मिलती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि पानी आपके दिमाग को अलर्ट और शरीर को बैलेंस रखने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो इससे दिन के समय सुस्ती और ज्यादा बढ़ जाती है और शाम तक खुद को एक्टिव रखने के लिए आप थकान महसूस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- पानी में एक चुटकी नमक डालकर पीने के 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप, कई बीमार‍ियों में करता है रामबाण का काम

मेंटल फॉग

हमारे शरीर और दिमाग को सही तरीके से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है। ऐसे में जब आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो इससे आपकी मेमोरी की वर्किंग पर निगेटिव असर पड़ता है। अगर आपको भी मेंटल फॉग महसूस हो रहा है, तो संभव है कि आप कम मात्रा में पानी पी रहे हैं।

स्ट्रोक का खतरा

जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूरोसाइंस में साल 2020 के एक अध्ययन में यह पता चला कि डिहाइड्रेशन से स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। इतना ही नहीं अगर इसकी वजह से आपको आपको स्ट्रोक हुआ, तो इससे रिकवर करने में समय लग सकता है। इसलिए, अपने कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को बेहतर बनाए रखने के लिए, इस बात पर ध्यान दें कि आप कितना पानी पी रहे हैं।

मूड स्विंग्स

डिहाइड्रेशन की वजह से आप चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। शरीर में पानी की कमी होने से भ्रम, डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अगर आप भी अचानक ही चिड़चिड़ या उदास फील कर रहे हैं, तो एक गिलास पानी पिएं और कुछ समय के लिए सांस लें और हाइड्रेट करें।

सिरदर्द

चूंकि आपके ब्रेन को सही तरीके से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है, इसलिए जब भी इसकी कमी होती है, सिरदर्द और थकान का कारण बन सकता है। ऐसे में अगली बार जब भी सिरदर्द हो, तो दवा लेने से पहले, पहले थोड़ा पानी पिएं और आराम करें। हो सकता है बिना दवा के ही आपका सिरदर्द दूर हो जाए।

स्किन को नुकसान

शरीर में पानी की कमी होने की वजह से सिर्फ सेहत ही नहीं, स्किन भी प्रभावित होती है। हमारी स्किन को हेल्दी और हाइड्रेटेड रहने के लिए हमारी त्वचा को पानी की जरूरत होती है। इतना ही नहीं कम पानी पीने से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया भी तेजी से बढ़ने लगती है। साथ ही इसके कारण कोलेजन टूट सकता है, जिससे फाइन लाइंस और झुर्रियां पड़ सकती हैं।

दिहाड़ी मजदूर पर आया दिल, पहली नजर में Love, 4 साल तक छिप-छिपकर मिले, अब सुर्खियों में दोनों की शादी
त्योहार बना मातम: बचे हुए मटन से फैली फूड पॉइजनिंग, एक की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती
Women’s Health : महिलाओं में बार बार सिरदर्द क्यों बढ़ जाता है, डॉक्टर ने बताया इसके पीछे छिपा बड़ा कारण
पति-पत्नी की चोरी की साजिश का खुलासा: घर में घुसे, पकड़े गए, फिर भीड़ ने रस्सी से बांधकर की पिटाई!
Patient Record In Medical College : राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने मेडिकल कालेजों में मरीजों को लेकर जारी किये ये दिशा निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?