CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Property Tax : प्रॉपर्टी टैक्स पर सरचार्ज में राहत, इस तारीख तक तक मिलेगी छूट

Property Tax : प्रॉपर्टी टैक्स पर सरचार्ज में राहत, इस तारीख तक तक मिलेगी छूट

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share
Property Tax
Property Tax

सीजी भास्कर, 20 मार्च । नया वित्तीय वर्ष 2025-26 एक अप्रैल से शुरू होगा। इसके पहले, संपत्तिकर और जलकर जमा कराने के लिए नगर निगम, आरडीए और हाउसिंग बोर्ड ने पूरी कोशिश की है। इसके बावजूद, लोग टैक्स जमा (Property Tax) करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिलती है।

शहरी निवासियों को बकाया प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax) आसानी से जमा करने में मदद करने के लिए रायपुर विकास प्राधिकरण ने 31 मार्च तक सरचार्ज राशि में छूट और जलकर पर पूरी सरचार्ज छूट की पेशकश की है। इसके बाद 18 प्रतिशत की वसूली की जाएगी। इसके अलावा, आवंटित किस्तों की पूरी राशि भी एक साथ जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

प्राधिकरण के संचालक मंडल के पूर्व निर्णय के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक पुरानी आवासीय योजनाओं में एकमुश्त बकाया का भुगतान करने पर 50 प्रतिशत छूट और पुरानी व्यावसायिक योजनाओं के सरचार्ज पर 30 प्रतिशत छूट प्रदान की जा रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों में किस्तों के सरचार्ज पर 50 प्रतिशत छूट और कौशल्या माता विहार तथा इन्द्रप्रस्थ रायपुरा के प्रधानमंत्री आवास योजना के जलकर राशि के सरचार्ज पर पूर्ण (100 प्रतिशत) छूट दी जा रही है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर प्राधिकरण के सीईओ कुन्दन कुमार ने विशेष वसूली शिविर आयोजित करने का आदेश दिया है।

टैक्स वसूलने शिविर लगाना शुरू किया (Property Tax)

आरडीए ने सोमवार को ट्रांसपोर्टनगर और मंगलवार को हीरापुर में एक कैम्प आयोजित किया, जिसमें बकाया राशि के एकमुश्त भुगतान पर सरचार्ज में छूट दी गई। बुधवार और गुरुवार को बोरियाखुर्द, शुक्रवार को रायपुरा, और शनिवार को सरोना योजना में विशेष वसूली कैम्प सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 1 अप्रैल 2025 से, उन सभी प्रोजेक्ट्स जिनका निर्माण कार्य तीन महीने पहले पूरा हो चुका है, पर बकाया राशि पर 18 प्रतिशत की दर से सरचार्ज लिया जाएगा।

Virtual Net Metering India : रायपुर से शुरू हुई सोलर क्रांति, अब अपार्टमेंट में भी सस्ती बिजली
Brihaspati Singh Statement – ‘निपटो-निपटाओ’ की राजनीति से डूबी कांग्रेस, बृहस्पति बोले – खुद के झगड़ों ने हराया पार्टी को
Abujhmad National Highway 130D Project : कुतुल से नीलांगुर महाराष्ट्र बॉर्डर तक एनएच-130-डी का होगा निर्माण, महाराष्ट्र से जोड़ेगा एनएच 130-डी
Blood Donation Camp: 15वां वार्षिक रक्तदान शिविर 5 अक्टूबर को स्टील क्लब भिलाई में
ट्रेन में सफर कर रही महिला के 9 लाख के जेवर चोरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ODI World Cup 2027 : इस दिन आएगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होने की उम्मीद
ODI World Cup 2027 : इस दिन आएगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, जानिए कब से शुरू होने की उम्मीद

दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले…

RDA Land Allotment Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को सड्डू में प्लॉट देने पर सवाल, कांग्रेस नेता ने मांगी जांच
RDA Land Allotment Controversy : मंत्री की पत्नी की कंपनी को सड्डू में प्लॉट देने पर सवाल, कांग्रेस नेता ने मांगी जांच

सीजी भास्कर, 29 सितंबर : रायपुर विकास प्राधिकरण…

Dantewada Road Accident : जिला पंचायत से लौट रहे रोजगार सहायक की सड़क हादसे में मौत
Dantewada Road Accident : जिला पंचायत से लौट रहे रोजगार सहायक की सड़क हादसे में मौत

जिला पंचायत से काम निपटाकर लौट रहे रोजगार…

US Car Prices
US Car Prices : अमेरिका में कार खरीदना हो सकता है सस्ता, नए नियम से कीमत में करीब 1.25 लाख रुपए तक की कमी

अमेरिका में नई कार खरीदने वालों के लिए…

Palari Crime
Palari Crime : पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पलारी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

पलारी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?