CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NIT के संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी रेगुलर होंगे:हाईकोर्ट ने कहा- 10 साल का अनुभव पर्याप्त, 4 महीने के अंदर नियमित करने के आदेश

NIT के संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी रेगुलर होंगे:हाईकोर्ट ने कहा- 10 साल का अनुभव पर्याप्त, 4 महीने के अंदर नियमित करने के आदेश

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

रायपुर , 20 मार्च 2025 :

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने NIT रायपुर के संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस एके प्रसाद ने 40 कर्मचारियों को 4 महीने के भीतर नियमित करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने माना है कि याचिकाकर्ताओं को नौकरी करते हुए 10 से लेकर 16 साल हो गया है। ऐसे में उनका अनुभव पर्याप्त है। वो जिस पद पर काम रहे हैं उस पर उनको रेगुलर किया जाए।

याचिकाकर्ता नीलिमा यादव, रश्मि नागपाल व 40 अन्य कर्मचारियों ने मिलकर एडवोकेट दीपाली पांडेय के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने अपनी सेवाएं नियमित करने की मांग की थी। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि सभी एनआईटी रायपुर में संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं।

10 साल से ज्यादा का अनुभव पर्याप्त

नियुक्ति से पहले विधिवत विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद संस्थान ने इंटरव्यू लिया, और मेरिट के आधार पर उन्हें नियुक्ति दी गई थी। याचिका के अनुसार जिस पद पर काम कर रहे हैं शैक्षणिक योग्यता के साथ ही पर्याप्त अनुभव भी रखते हैं, और सभी कर्मचारी नियमित पद के विरुद्ध कार्य करते 10 साल से अधिक का समय हो गया है। लिहाजा पर्याप्त अनुभव भी उनके पास है।

NIT के वकील ने नियमों का दिया हवाला

इस मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश स्टेट ऑफ कर्नाटक विरुद्ध उमा देवी, स्टेट ऑफ कर्नाटक विरुद्ध एमएल केसरी, विनोद कुमार और अन्य विरुद्ध यूनियन ऑफ इंडिया, स्टेट ऑफ उड़ीसा विरुद्ध मनोज कुमार प्रधान, श्रीपाल और अन्य विरुद्ध नगर निगम गाजियाबाद जैसे केस का हवाला दिया। लेकिन, इस आधार पर NIT के अधिवक्ता ने नियमितीकरण के लिए नियम नहीं होने की बात कही।

हाईकोर्ट ने कहा- 4 महीने के अंदर किया जाए नियमितीकरण

वहीं, हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को कार्य करते 10 से लेकर 16 साल तक का समय हो चुका है। ऐसे में जो कर्मचारी जिस पद पर पहले से ही काम कर रहे हैं, उन्हें उसी पद पर नियमित किया जा सकता है। कोर्ट ने NIT को याचिकाकर्ताओं को 4 महीने के भीतर नियमित करने का आदेश दिया है।

National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम
Lakhpati Didi : कभी सीमित थी आमदनी, अब बनीं गांव की प्रेरणा, आधुनिक खेती ने बदल दी पूरी जिंदगी
BCCI takes major action in IPL 2026 : हनी-ट्रैप अलर्ट के बाद खिलाड़ियों, मालिकों और सपोर्ट स्टाफ पर सख्त निगरानी
Businessman Death Case : कोरबा में घर में फंदे पर मिला व्यापारी का शव, भजिया-बड़ा बेचकर चलाता था परिवार
Chhattisgarh Rehabilitated Youth : नए विश्वास के साथ मुख्यधारा में लौटे युवा, विधानसभा में देखा लोकतंत्र का कामकाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

Congress National Secretary
Congress National Secretary : सिंहदेव का बड़ा बयान- चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका, 50 से कम उम्र वालों को ज्यादा टिकट

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?