CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में 206 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी: एमआईसी की पहली बैठक में जनहित के फैसले, शहर के मुख्य एजेंडों पर हुई चर्चा..

रायगढ़ में 206 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी: एमआईसी की पहली बैठक में जनहित के फैसले, शहर के मुख्य एजेंडों पर हुई चर्चा..

By Newsdesk Admin
20/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 मार्च |

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के नगर निगम में पहली मेयर इन कौंसिल की बैठक हुई। जिसमें महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में शहर के कई मुख्य विषयों पर चर्चा की गई और अलग-अलग 206. 82 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें आने वाले समय में कार्य किया जाएगा।

नगर निगम में एमआईसी में 8 पार्षदों को शामिल किया गया है। जिसमें 2 पार्षदों का नाम आने वाले समय में सामने आएगा। ऐसे में एमआईसी के सभी सदस्यों को विभाग भी बांट दिया गया है।

जहां आज महापौर कक्ष में मेयर इन कौंसिल की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान शहर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडो पर चर्चा की गई। आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रीय द्वारा एमआईसी सदस्यों द्वारा चाही गई जानकारी मुहैया कराई गई।

बैठक के दौरान तय किए गए एजेंडों को सर्व सम्मिति से पारित किया गया। इसमें जल, विद्युत एवं सफाई कार्यों से जुड़े विभागों में प्लेसमेंट कर्मचारियों की भर्ती के लिए कुल 8.63 करोड़ रूपए की स्वीकृती प्रदान की गई।

पचधारी डैम के पास इको पार्क को स्वीकृति बैठक में मुख्य विषयों को रखा गया था। ऐसे में शहर में फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 21.10 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है।

इसके अलावा नगर निगम के टाउनहॉल के विरासत संरक्षण के लिए 3.50 करोड़ रूपए, इंटरग्रेटेड ट्रैफिक मैनेंजमेंट सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए 3.20 करोड़ रूपए, पचधारी डैम के पास इको पार्क निर्माण के लिए 24.80 करोड़ रूपए व शहर में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 39.50 करोड़ रूपए स्वीकृत किया गया है।

तालाबों का होगा कायाकल्प एमआईसी की बैठक में शहर के तालाबों को लेकर भी चर्चा हुई। जहां तालाबों के कायाकल्प के लिए 18.50 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है।

इसके अलावा पहाड़ मंदिर एवं बालसमुंद के सौंदर्यीकरण के लिए 36.47 करोड़ रूपए, कोतरारोड ओवर ब्रिज के नीचे के स्थान के विकास के लिए 3.47 करोड़ रूपए, पुराना सारंगढ़ बस स्टैण्ड़ स्थित मटन मार्केट के डेवलपमेंट के लिए 2.50 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन विकास कार्यों को भी मिली मंजुरी डिग्री कॉलेज के सामने स्थित सब्जी बाजार एवं दुकानों एवं कैफेटेरिया के पुर्ननिर्माण के लिए 12.50 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा कायाघाट स्थित छठ घाट के पुर्ननिर्माण के लिए 16.10 करोड़ रूपए, खर्राघाट के निर्माण के लिए 7.50 करोड़ रूपए की मंजुरी दी गई है।

केवड़ाबाड़ी से सुभाष चैक तक के नालों के तटीकरण के लिए 4.80 करोड़ रूपए, गौरव पथ से सावित्री नगर तक के नालों के तटीकरण के लिए 4.25 करोड़ रूपए की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई।

Man caught cutting beef in his courtyard : 7 किलो मांस जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Arvind Kejriwal Fir : केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश, जानिए क्या है मामला
बच्चों की जान बचाई, खुद डूब गया पिता: जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी में हादसा, तलाश जारी..
Car Accident : एक्सीडेंट से विजय देवरकोंडा के सिर में आई चोट, हैदराबाद-बैंगलोर हाईवे में हुई जोरदार टक्कर
हाथ पकड़ा, रोते हुए गले लगाया फिर ट्रेन के आगे कूद कपल ने कर लिया सुसाइड, 5 टुकड़ों में मिली लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Balodabazar Road Accident: मल्लिन नाला के पास स्कॉर्पियो-ट्रेलर भिड़ंत, 6 घायल

18/01/2026
Vande Mataram Celebration Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

Vande Mataram Celebration Chhattisgarh : वंदे मातरम की गूंज से गूंजेगा छत्तीसगढ़, कल से वर्षभर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव

06/11/2025
Hydrogen Fuel Truck
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Hydrogen Fuel Truck : छग सरकार की ऐतिहासिक पहल, हाइड्रोजन फ्यूल ट्रक को दिखाई हरी झंडी, ग्रीन ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा

11/05/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 4 माओवादी ढेर, मुठभेड़ जारी

17/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?