CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Parliament Session: गिलोटिन के तहत आज बजट होगा पारित, जानें क्या होता है ये, BJP ने जारी किया व्हिप

Parliament Session: गिलोटिन के तहत आज बजट होगा पारित, जानें क्या होता है ये, BJP ने जारी किया व्हिप

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 मार्च। संसद के चालू बजट सत्र में शुक्रवार (21 मार्च) को दोनों सदनों में कई अहम रिपोर्टें पेश की जाएंगी. जानकारी के अनुसार लोकसभा में केंद्रीय बजट के दूसरे चरण पर विस्तार से चर्चा होगी. इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपने सभी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

लोकसभा की कार्यसूची के अनुसार निचले सदन में अलग-अलग विधायी मामलों पर चर्चा होगी. साथ ही कई स्थायी समितियों की रिपोर्टें प्रस्तुत की जाएंगी. इसके अलावा 2025-26 के लिए जल शक्ति मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत अनुदानों की मांगों पर बहस होगी और फिर मतदान किया जाएगा।

गिलोटिन के तहत होगा बजट पारित

शुक्रवार (21 मार्च) को लोकसभा में शाम 6 बजे केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए अनुदानों की बकाया मांगों को सदन में मतदान के लिए रखा जाएगा. इस प्रक्रिया को तेज करने के लिए गिलोटिन लागू किया जाएगा. गिलोटिन एक संसदीय प्रक्रिया है, जिसके तहत किसी विधेयक या प्रस्ताव पर आगे की चर्चा किए बिना उसे पारित किया जाता है. ये तब किया जाता है जब संसद में गतिरोध की वजह विधेयक पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो पाती.

वित्त मंत्री पेश करेंगी विधेयक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ राशियों के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करने के लिए एक विधेयक पेश करेंगी. इसके अलावा इस विधेयक पर चर्चा और पारित कराने के लिए प्रस्ताव भी प्रस्तुत करेंगी.

राज्यसभा में स्थायी समितियों की रिपोर्ट पेश होगी

शुक्रवार को राज्यसभा में कुछ अहम स्थायी समितियों की रिपोर्टें रखी जाएंगी. इसके अलावा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक निजी विधायी कार्य भी होंगे. भाजपा ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को निर्देश दिया है कि वे पूरे दिन सदन में मौजूद रहें और सरकार के रुख का समर्थन करें.

नेशनल हेराल्ड मामला : राहुल गांधी से फिर पूछताछ कर सकती है ED , राहुल ने पहले ही जताई थी आशंका
बंदूक से आतंकवाद कंट्रोल होगा, खत्म नहीं…उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में बताया समाधान
अलीगढ़: मीट व्यापारियों से मारपीट करने वालों पर पुलिस का एक्शन, हिंदू संगठन के 3 नेता गिरफ्तार
Good News : छत्तीसगढ़ के किडनी पेशेंट को अब डायलिसिस कराने नहीं लगानी होगी दौड़ ✅ छत्तीसगढ़ सरकार ने साइन किया MoU, नि:शुल्क 39 मशीनें स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगी
एयर इंडिया विमान उड़ाने की धमकी देने वाला निकला छत्तीसगढ़ का नाबालिग, हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस कर रही पूछताछ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

Esha Deol returns to the big screen : हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘घूंघट’ में धमाकेदार वापसी

सीजी भास्कर, 08 जून। लंबे समय बाद अभिनेत्री…

Shilpa Shetty Birthday : 51वें जन्मदिन पर क्या मिला ऐसा खास संदेश, जिसे सुन भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी

सीजी भास्कर, 08 जून। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के…

You Might Also Like

खेलदेश-दुनियाराज्य

DC vs LSG IPL Match Result: आशुतोष शर्मा ने छीनी लखनऊ से जीत, 1 विकेट से दिल्ली ने दी मात

24/03/2025
देश-दुनियासामाजिकसाहित्य - सम्मान

Vinod Kumar Shukla Death News : नहीं रहे साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल, हिंदी साहित्य की एक शांत आवाज़ हुई खामोश

23/12/2025
अन्यघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

गणेश विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक हिंसा..सड़क पर खड़ी गाड़ियों को किया आग के हवाले, इलाके में हाई अलर्ट जारी, हिंसा की आग में झुलस रहा कर्नाटक का मांड्या

12/09/2024
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

ED (प्रवर्तन निदेशालय) Action : राइस मिल के दो डायरेक्टर गिरफ्तार 🛑 मामला 1200 करोड़ की धोखाधड़ी, मनी लांड्रिंग

11/10/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?