CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एक और ‘सीमा हैदर’ आई भारत, इंस्टाग्राम से हुआ प्यार, सब छोड़छाड़ पहुंची बॉर्डर पार

एक और ‘सीमा हैदर’ आई भारत, इंस्टाग्राम से हुआ प्यार, सब छोड़छाड़ पहुंची बॉर्डर पार

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share

09 अप्रैल 2025 :

आजकल के डिजिटल युग में प्रेम कहानियां सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहतीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम ने कई दिलों को जोड़ने का काम किया है. ऐसा ही कुछ हुआ जैकलीन फोरेरो और चंदन के साथ.

एक अमेरिकी महिला जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर एक साधारण इंस्टाग्राम मेसेज ‘हैले’ से अपनी प्रेम कहानी की शुरुआत की और अब वे दोनों शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. चंदन भारत के आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में रहते हैं और अब जैकलीन वहां अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए पहुंच चुकी हैं.

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार

अमेरिका में रहने वाली जैकलीन पेश से फोटोग्राफर हैं. उन्होंने चंदन का इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखा और उसकी सादगी, गर्मजोशी और ईश्वर के प्रति उसकी निष्ठा ने आकर्षित हो गईं. जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में चंदन के साथ उनकी पहली बातचीत को लेकर बताया, ‘मैंने पहले चंदन को मैसेज किया था और उसकी प्रोफाइल देखकर मुझे लगा कि वह एक पैशनेट क्रिश्चियन है जो धर्मशास्त्र में रुचि रखता है.’

जैकलीन आगे बताती है कि उस दिन का एक मैसेज धीरे धीरे दिलचस्प बातचीतों में बदल गई और 14 महीनों में उनका प्यार इतना गहरा हो गया कि वे एक-दूसरे के बिना जीने की सोच भी नहीं सकते थे.

उम्र के अंतर के बावजूद प्यार में था विश्वास

जैकलीन और चंदन के रिश्ते को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. कभी लोग उनका मजाक उड़ाते तो कभी उन्हें समर्थन मिलता. दरअसल, जैकलीन और चंदन के बीच 9 साल के उम्र का अंतर है, लेकिन इसका उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं हुआ. जैकलीन ने बताया कि दोनों के बीच के एजगैप पर सोशल मीडिया पर उन्हें कई प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ता है, कभी नकारात्मक तो कभी सकारात्मक, लेकिन हमें विश्वास था कि अगर हमारा रिश्ता सच्चा है तो भगवान हमें साथ लाएगा.’

मां की सहमति के बाद भारत यात्रा

इस खूबसूरत लव स्टोरी का सबसे दिलचस्प हिस्सा यह है कि जैकलीन की मां ने पूरी तरह से इस रिश्ते को स्वीकार किया. मां की मंजूरी मिलने के बाद जैकलीन और उनकी मां ने चंदन से मिलने के लिए भारत का रुख किया. जैकलीन ने बताया, ‘ऑनलाइन डेटिंग के आठ महीने बाद और मां की पूरी सहमति के साथ हम भारत आए और यह एक जीवन भर का अनुभव बन गया.’

नए जीवन की शुरुआत की तैयारी

अब यह जोड़ा भारत में अपनी शादी की तैयारियों में जुटा है. जैकलीन और चंदन ने एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जहां वे अपनी लव स्टोरी और एक-दूसरे के साथ बिताए गए खास पलों की वीडियो साझा करते हैं. जैकलीन ने लिखा, ‘हमारी प्रेम कहानी को लेकर बहुत सारी आलोचनाएं आईं, लेकिन भगवान ने हर कदम पर हमारे लिए रास्ते खोले हैं. अब हम एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं.”

शादी का सपना और चंदन का वीजा

अब यह जोड़ा चंदन का वीजा प्राप्त करने के लिए आवेदन कर चुका है, ताकि वे अमेरिका में अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकें. जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘हमारे लिए यह एक नया अध्याय है और हम इस यात्रा के लिए काफी उत्साहित हैं.’

रोमांस कांड: नेताजी गर्लफ्रेंड संग रंगेहाथ पकड़े गए, पत्नी ने की धुनाई, वीडियो वायरल
Chhattisgarh Coal Levy Scam : कोयला लेवी घोटाले में देवेंद्र डडसेना को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, कहा- आर्थिक अपराध समाज के लिए घातक
Dhurandhar Film Analysis : धुरंधर के बहाने प्रोपेगेंडा सिनेमा को समझें: पार्ट 1 में विलेन का वर्चस्व, पार्ट 2 में क्या बदलेगा एजेंडा?
Nikita Nagdev Appeal: सीमा के उस पार से उठी इंसाफ की पुकार, पति पर लगाए गंभीर आरोप
अस्पताल से पिता के शव को घर ले जाने के दौरान सड़क हादसे में बेटे समेत तीन की मौत, घायल मां अस्पताल भेजी गई, एंबुलेंस को डंपर की ठोकर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?