CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एनकाउंटर में माराय गया कुख्यात अपराधी रोमिल वोहरा, सिर पर था एक लाख का इनाम, कर चुका था 4 मर्डर

एनकाउंटर में माराय गया कुख्यात अपराधी रोमिल वोहरा, सिर पर था एक लाख का इनाम, कर चुका था 4 मर्डर

By Newsdesk Admin
24/06/2025
Share

24 जून 2025 :

Romil Vohra Encounter: दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात अपराधी रोमिल वोहरा को एनकाउंटर में मार गिराया. मंगलवार (24 जून) को नॉर्थ दिल्ली इलाके में प्रेम बाड़ी पुल के नजदीक नहर पर स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर सोमवीर की टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी. 

दोनों ओर से तीन से चार राउंड गोलियां चलीं. इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. एसआई प्रवीण और रोहन को गोली लगी है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर है. वहीं, बदमाश रोमिल को मार गिराया गया है. 

लूट और मर्डर केस में वॉन्टेड था रोमिल वोहरा

रोमिल वोहरा अशोक विहार में हुई लूट और मर्डर के केस में वांटेड चल रह था. वह कुख्यात काला राणा-नोनी राणा गैंग का सक्रिय शूटर था. रोमिल वोहरा हरियाणा और आसपास के इलाकों में अपराध की दुनिया में बड़ा नाम था. यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड और कुरुक्षेत्र के शांतनु मर्डर केस में उसकी संलिप्तता के पुख्ता सबूत पुलिस के पास थे.

बचपन से अपराध की दुनिया में आ गया था रोमिल

इसके अलावा, रोमिल वोहरा हत्या, लूट और फिरौती जैसे कई संगीन अपराधों में शामिल था. हरियाणा पुलिस ने रोमिल की गिरफ्तारी पर 1 लाख का इनाम था क्योंकि उसने छोटी सी उम्र में बड़े-बड़े अपराध किए थे. वह यमुनानगर के अशोक विहार का रहने वाला था.

चार लोगों की हत्या में शामिल था रोमिल वोहरा

पुलिस के मुताबिक, उसने 8 महीने के अंदर ही 4 मर्डर किए थे. रोमिल दिसंबर 2024 यमुनानगर के खेड़ी लक्खा सिंह में हुए तिहरे हत्याकांड में शामिल था. यहां उसने गोलनी के रहने वाले बीजेपी नेता नरेंद्र राणा के चचेरे भाई वीरेंद्र राणा, उन्हेडी के रहने वाले शराब ठेकेदार अर्जुन राणा और उत्तर प्रदेश के शामली के गांव मखमूलपुर के रहने वाले पंकज मलिक की हत्या की थी.

13 जून की रात करीब 8 बजे कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मीना मार्केट में शराब कारोबारी शांतनु पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी गई थी. इसमें भी रोमिल शामिल था.

Religious Conversion Case Bilaspur: प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन का आरोप, 16 लोगों को बनाया गया निशाना
PM मोदी की 5 देशों की यात्रा रही सुपरहिट, भारत को मिलेगा 3.5 लाख करोड़ का निवेश
जरूरी खबर : आज रात से 5 दिन देश भर में बंद रहेगा पासपोर्ट विभाग का पोर्टल
19 मार्च से बदलेगा प्रदेश का मौसम, रीवा, जबलपुर व शहडोल सहित 15 जिलों में होगी बारिश…
अप्रैल के पहले सप्‍ताह में छत्‍तीसगढ़ आएंगी राष्‍ट्रपति मुर्मू, स्पीकर डॉ रमन सिंह ने की मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?