CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अमरीन बनीं अनुष्का, निशात शेख अब मेघना, दो मुस्लिम युवतियों ने अपनाया सनातन धर्म, शादी की

अमरीन बनीं अनुष्का, निशात शेख अब मेघना, दो मुस्लिम युवतियों ने अपनाया सनातन धर्म, शादी की

By Newsdesk Admin
06/05/2025
Share

खंडवा , 06 मई 2025 :

MP News: धर्म परिवर्तन और विवाह के एक अद्भुत प्रसंग में मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 2 मुस्लिम युवतियों ने सनातन धर्म अपनाकर हिंदू युवकों से विवाह किया. यह विवाह खंडवा स्थित प्रसिद्ध महादेवगढ़ मंदिर में वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ, जहां दोनों ने ‘घर वापसी’ करते हुए नई धार्मिक और सामाजिक पहचान अपनाई.

जानकारी के अनुसार, खंडवा जिले के ग्राम बेड़ियां की रहने वाली अमरीन खान ने हिंदू धर्म अपनाते हुए तलवड़िया के शुभम राजपूत से विवाह किया. धर्म परिवर्तन के बाद अब अमरीन का नाम ‘अनुष्का’ हो गया है. वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की रहने वाली निशात शेख ने भी सनातन धर्म अपनाया और छत्तीसगढ़ निवासी कमलजीत सिंह से विवाह कर ‘मेघना’ नाम धारण किया.

वैदिक रीति से सम्पन्न हुआ विवाह समारोह

महादेवगढ़ मंदिर में हुए विवाह समारोह में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की विधि से दोनों जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया. इस दौरान अमरीन और निशात ने प्रायश्चित हवन करते हुए भगवान शिव का पूजन और अभिषेक किया तथा सनातन धर्म को पूर्ण आस्था के साथ स्वीकार किया.

इस धर्म में स्त्रियों को बहुत सम्मान- मेघना

मेघना (पूर्व में निशात) ने विवाह के बाद कहा, “मुझे महादेवगढ़ में आकर विवाह करने की इच्छा थी. मैंने अपनी इच्छा से सनातन धर्म को स्वीकार किया है. हिन्दू रीति-रिवाजों और संस्कृति से मैं अत्यंत प्रभावित हूं. इस धर्म में स्त्रियों को बहुत सम्मान प्राप्त है. यहां राम हैं तो सीता भी हैं. अब मैं अपने जीवन साथी कमल के साथ ‘मेघना’ बनकर एक नई शुरुआत कर रही हूं.” वहीं, अनुष्का (पूर्व में अमरीन) ने बताया कि उसे पहले से ही सनातन धर्म में आस्था थी, और शुभम राजपूत से संपर्क में आने के बाद उसका झुकाव और गहरा हो गया. उसने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म को त्यागा और हिन्दू धर्म अपनाकर शुभम से विवाह किया.

मंदिर प्रमुख का दावा– बढ़ रही है घर वापसी की संख्या

महादेवगढ़ मंदिर के प्रमुख अशोक पालीवाल ने बताया कि इन दोनों युवतियों ने पूरी श्रद्धा और सहमति से सनातन धर्म अपनाया है. वे अब अनुष्का और मेघना के नाम से पहचानी जाएंगी. पालीवाल ने यह भी बताया कि वर्ष 2025 में अब तक आठ युवतियां इस प्रकार महादेवगढ़ आकर धर्म परिवर्तन कर चुकी हैं और योग्य वर चुनकर वैदिक विवाह कर चुकी हैं. कई और परिवार भी घर वापसी की प्रक्रिया में हैं और उचित समय पर उनका भी धर्म संस्कार करवाया जाएगा.

पालीवाल ने मौजूदा धार्मिक असहिष्णुता और हिंसा की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे समय में यह परिवर्तन एक शांति और श्रद्धा की राह की ओर संकेत है. उन्होंने कहा, “जहां एक ओर धर्म पूछकर हत्याएं की जा रही हैं, वहीं महादेवगढ़ जैसे स्थलों पर युवा शांति, सम्मान और संस्कृति से जुड़ने का रास्ता चुन रहे हैं.”

AI से रोजगार जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, EV नीति पर सरकार से 4 हफ्ते में मांगा जवाब
Child Murder For Ransom : 10 लाख की फिरौती के लिए ब्लेड से गर्दन काटकर ममेरे भाई की हत्या
कांग्रेस नेताओं के ‘पाकिस्तान प्रेम’ पर भड़के संजय निरुपम, कहा- ‘नाम बदलो, पाकिस्तान नेशनल कांग्रेस करो!
Sports Safety Failure: रोहतक में टूटे पोल ने छीन ली युवा खिलाड़ी की जान, अभ्यास ग्राउंड पर सवालों की बौछार
Chhattisgarh Fewer vehicles in the convoy of CM and ministers : अगले 4 महीने के लिए गाइडलाइन जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

School Bus Accident
School Bus Accident : बस को आता देख दौड़ी बच्ची, पहिए के नीचे आई, स्कूल जाते वक्त दर्दनाक हादसा

सोनहत थाना क्षेत्र के धनपुर में शनिवार सुबह…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : हथियार दिखाकर लूट करने वाले गिरोह पर रुद्री पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

रुद्री थाना पुलिस ने हथियार दिखाकर लूट करने…

Teeja Pola Tiha
Chhattisgarhi Festival : BJP के नाराज नेताओं पर दीपक बैज का बड़ा दावा, बोले- कई ‘फूफा’ कांग्रेस के संपर्क में

स्तरीय संगठन सृजन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन…

Teeja Pola Tiha
Teeja Pola Tihar : तीजा-पोरा तिहार पर सजा मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ी परंपराओं की दिखी खूबसूरत झलक

मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के…

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?