CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ट्रेन से टीटी का ही बैग चोरी, टैबलेट, कोट और टिकट बुक करने वाली मशीन भी ले गया… RPF ने पकड़ा

ट्रेन से टीटी का ही बैग चोरी, टैबलेट, कोट और टिकट बुक करने वाली मशीन भी ले गया… RPF ने पकड़ा

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

सीजी भास्कर 21 मार्च ट्रेन में चोरी होने का मामला कोई नया नहीं है, लेकिन जब चोरी ट्रेन के टीटी की हो जाए तो मामला हैरान कर देता है. ऐसा ही पुणे-गाजीपुर होली स्पेशल ट्रेन के टीटी के साथ हुआ, जिनका बैग चोरों ने ट्रेन से उड़ा दिया. उस बैग में टीटी का पेनल्टी और टिकट बनाने वाली ईएफटी बुक, टैबलेट और टीटी का कोट था. इसकी जानकारी टीटी ने आरपीएफ को दी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने चोर को बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया.

होली में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा गाजीपुर से होते हुए कई ट्रेन चलाई गई थी. एक होली स्पेशल ट्रेन पुणे-गाजीपुर चलाई गई, जो 20 मार्च को रात में करीब 12:25 बजे गाजीपुर स्टेशन आई. सुबह करीब ट्रेन 4 बजे पुणे के लिए रवाना होना था. इसी दरमियान ट्रेन के एसी कोच में ऑन ड्यूटी टीटी राहुल कुमार मौजूद थे. इसी बीच किसी अज्ञात चोर ने इनका बैग चोरी कर लिया.RPF को दी बैग चोरी होने की जानकारीबैग चोरी किए जाने की जानकारी टीटी के द्वारा आरपीएफ को तत्काल दी गई.

बताया गया कि उनके बैग में ईएफटी बुक जिसके माध्यम से ट्रेन के अंदर अवैध यात्रा करने वालों की पेनल्टी के साथ ही टिकट बनाए जाने का काम किया जाता है. इसके अलावा एक टैबलेट तथा टीटी का काला कोट भी शामिल था जो चोरी हो गया है. शिकायत के बाद गाजीपुर की आरपीएफ रात में ही सक्रिय हो गई और अज्ञात चोर की तलाश में अपनी पूरी टीम के साथ जुट गई.RPF ने पकड़ा बैग चोरटीटी ने इसकी जानकारी वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन को भी दिया था.

उनके निर्देशन पर आरपीएफ प्रभारी अमित राय ने टीम गठित कर चोरी हुए बैग की बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय हुए. इस दौरान अपने मुखबिरों को भी सक्रिय किया. तभी डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद जानकारी मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम कमलेश उम्र 35 निवासी समनपुर पोस्ट भंवरी थाना नोनहरा गाजीपुर का रहने वाला है, उसके पास से बैग और टीटी के द्वारा बताए गए सभी सामान भी मौजूद है.TT को लौटाया बैगआरपीएफ ने जब पूछताछ किया तब उसने पूरी घटनाक्रम बताया और उसे गिरफ्तार किया.

गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ के द्वारा इस मामले की लिखा पढ़ी कर चोर को रेलवे मजिस्ट्रेट वाराणसी के समक्ष पेश करने को लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की गई. अपना खोया हुआ सभी सामान पाकर टीटी ने ड्यूटी के आरपीएफ के जवानों का शुक्रिया अदा किया. क्योंकि जो सामान चोरी हुआ था, उसका कुछ लोग गलत प्रयोग करते हुए कहीं भी किसी भी ट्रेन की बोगी में चढ़कर काला कोट पहन टिकट बनाने का प्रयास कर सकते थे.

Rudraprayag Bus Accident: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, उफनती अलकनंदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Resort Gambling Case : MONKEY Resort के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, दुर्ग पुलिस ने 15 जुआरियों को दबोचा, 4.34 लाख की संपत्ति जब्त
जया किशोरी का बड़ा बयान: गणेशोत्सव में होने चाहिए DJ मुक्त पंडाल
स्मार्ट डिवाइस से इजरायल की जासूसी, बीजिंग भेजा जा रहा था डेटा… IDF ने रोक दी चीनी इलेक्ट्रिक कार की सप्लाई
वाइफ की सक्सेज से पतियों को होती है प्रॉब्लम? रकुल ने प्रियंका-निक का नाम लेकर दिया ऐसा जवाब

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

RPF Foundation Day
RPF Foundation Day : रायपुर में RPF का 42वां स्थापना दिवस, ड्रोन और रोबोट दिखाएंगे ताकत; जवानों को मिलेंगे पदक

रेलवे सुरक्षा बल का 42वां स्थापना दिवस 12…

Chhattisgarh Agniveer Recruitment
Chhattisgarh Agniveer Recruitment :  छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पद मंजूर, विभाग का भी बदलेगा नाम

छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी…

Dowry Harassment Case
Dowry Harassment Case : शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पति पर 3 करोड़ और कार मांगने की शिकायत

पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत…

Assistant Teacher Recruitment
Assistant Teacher Recruitment :  सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती 2026 को लेकर…

PM Awas Yojana
PM Awas Yojana :  रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान अधूरे छोड़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?