CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एअर इंडिया की फ्लाइट हुई लेट तो भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- ‘प्रीमियम किराया देते हैं, फिर भी…’ 

एअर इंडिया की फ्लाइट हुई लेट तो भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- ‘प्रीमियम किराया देते हैं, फिर भी…’ 

By Newsdesk Admin
22/03/2025
Share

22 मार्च , 2025 :

एअर इंडिया एयरलाइन पर एक बार फिर सवाल उठे हैं. एनसीपी (शरद ) की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने फ्लाइट लेट होने पर नाराजगी जताई. उन्होंने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मांग की है कि इसके लिए एयरलाइन की जवाबदेही तय की जाए. सुप्रिया सुले का कहना है कि उड़ानों में देरी लगातार ट्रेंड बन गई है और ये पूरी तरह अस्वीकार्य है. एअर इंडिया पर इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टूटी हुई सीट अलॉट करने का आरोप लगाया था.

सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘मैं एअर इंडिया की फ्लाइट AI0508 में यात्रा कर रही हूं, जो 1 घंटे 19 मिनट की देरी से चल रही है. यह एक ट्रेंड बन गया है, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी होती है. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से आग्रह है कि वे एअर इंडिया जैसी एयरलाइनों को बार-बार लेट होने की जवाबदेही तय करें. यात्रियों की बेहतर सेवा के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं.’

सुप्रिया बोलीं- ‘प्रीमियम किराया देते हैं, फिर भी…’

एनसीपी एसपी सांसद ने इससे पहले एक और पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि एअर इंडिया की उड़ानों में लगातार देरी हो रही है. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है. हम प्रीमियम किराया देते हैं, फिर भी उड़ानें कभी समय पर नहीं होती हैं. प्रोफेशनल, बच्चे और सीनियर सिटीजन सभी इस मिसमैनेजमेंट से प्रभावित हैं. नागरिक उड्डयन मंत्री से कार्रवाई करने और एअर इंडिया को जवाबदेह ठहराने का आग्रह करती हूं.

एअर इंडिया ने सफाई में क्या कहा?

सुप्रिया सुले की पोस्ट पर एअर इंडिया ने सफाई देते हुए कहा, ‘हम समझते हैं कि देरी बहुत निराशाजनक हो सकती है. हालांकि कभी-कभी हमारे कंट्रोल से बाहर कुछ ऑपरेशनल संबंधी समस्याएं होती हैं जो फ्लाइट के शेड्यूल को प्रभावित कर सकती हैं. आज मुंबई जाने वाली आपकी फ्लाइट ऐसी ही किसी समस्या के कारण एक घंटे की देरी से रवाना हुई. हम आपकी अंडरस्टैंडिंग की सराहना करते हैं.’

शिवराज सिंह चौहान को मिली थी टूटी हुई सीट

करीब एक महीने पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एअर इंडिया एयरलाइन पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने कहा कि जब मैंने टिकट करवाया तो मुझे टूटी सीट दी गई, जो अंदर से धंसी हुई थी. जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? तो स्टाफ ने जवाब दिया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए. ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं. उन्होंने कहा कि मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला. क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है? क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा.

Shreyas Iyer Health Update: सूर्यकुमार यादव ने दी राहत भरी खबर, कहा – अब बेहतर महसूस कर रहे हैं अय्यर
इस राज्य में बंद होगी Ola, Uber और Rapido की सर्विस, हाई कोर्ट ने बताई वजह
हाईकोर्ट ने कहा “सभी पुलिसकर्मियों के बेटी-बेटों को छूट गलत” छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी, सिर्फ शहीद और नक्सल प्रभावितों के बच्चे हकदार
इंदौर में तापमान 41.7 डिग्री तक पहुंचा:सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा, सुबह से ही तेज धूप; आज पारा 42 डिग्री पार जाने के आसार
RJD के इस विधायक पर लगा जान से मारने की धमकी का आरोप, BJP भड़की, अब क्या कहेंगे तेजस्वी?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Boat Accident : कोटरी नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार
Kanker Boat Accident : कोटरी नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार

कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में…

IAS Amit Kataria Controversy  :  स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ एक और शिकायत 
IAS Amit Kataria Controversy  :  स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के खिलाफ एक और शिकायत 

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव IAS अमित कटारिया (IAS…

Chhattisgarh Politics :  AAP सांसद संजय सिंह के बयान का कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन 
Chhattisgarh Politics :  AAP सांसद संजय सिंह के बयान का कांग्रेस विधायक ने किया समर्थन 

छत्तीसगढ़ की राजनीति में आम आदमी पार्टी के…

Dhamtari News : प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठन का विरोध, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस
Dhamtari News : प्रार्थना सभा की सूचना पर हिंदू संगठन का विरोध, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

धमतरी (Dhamtari News ) में एक कॉलोनी में…

Bijapur Leopard :  दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद
Bijapur Leopard :  दशपाल घाट की सड़क पर दिखा तेंदुआ, 108 एंबुलेंस के पायलट-ईएमटी ने कैमरे में किया कैद

सीजी भास्कर, 9 अगस्त : जंगल से निकलकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?