CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gudi Padwa 2025: 29 या 30 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? एक क्लिक में दूर करें कन्फ्यूजन

Gudi Padwa 2025: 29 या 30 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? एक क्लिक में दूर करें कन्फ्यूजन

By Newsdesk Admin
22/03/2025
Share

महाराष्ट्र , 22 मार्च 2025 :

गुड़ी पड़वा भारत के महाराष्ट्र राज्य में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa 2025) 30 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह की कन्फ्यूजन बनी हुई है, तो आइए इस आर्टिकल में आपकी सभी कन्फ्यूजन को दूर करते हैं।

गुड़ी पड़वा का धार्मिक महत्व (Gudi Padwa 2025 Significance)

गुड़ी पड़वा को मराठी नववर्ष के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को साफ करते हैं और उन्हें रंगोली और फूलों से सजाते हैं। साथ ही नए कपड़े पहनते हैं और पारंपरिक भोजन बनाते हैं। गुड़ी पड़वा के दिन लोग गुड़ी नामक एक विशेष ध्वज भी फहराते हैं, जो विजय और समृद्धि का प्रतीक है।

गुड़ी पड़वा की पूजा विधि (Gudi Padwa 2025 Puja Vidhi)

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और नए कपड़े पहनें। अपने घरों को साफ करें और उन्हें रंगोली और फूलों से सजाएं। घर के आगे एक झंडा यानी गुड़ी लगाएं। गुड़ी को घर के मुख्य द्वार या फिर छत पर लगाया जाता है। इस दिन लोग पारंपरिक भोजन भी बनाते हैं जैसे – श्रीखंड, पूरन पोली और साबुदाना वड़ा आदि। इसके साथ ही लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस दिन का आनंद लेते हैं और एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं।

29 या 30 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? (Gudi Padwa 2025 Date Or Shubh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 04 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि मान्य है। इसलिए 30 मार्च को गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा।

गुड़ी पड़वा के विशेष अनुष्ठान

गुड़ी पड़वा के दिन लोग कई तरह के अनुष्ठान करते हैं। सूर्य देव की पूजा करते हैं और उन्हें अर्घ्य देते हैं। साथ ही अपने पूर्वजों को भी याद करते हैं और उनका तर्पण व पिंडदान करते हैं। इस दिन दान का भी खास महत्व है। ऐसे में गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन और कपड़े का दान करें।

पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा से लौटते वक्त एक ही परिवार के 7 लोगों ने कर ली खुदकुशी, देखिए विडियो
सुबह साढ़े 7 बजे भूकंप से कांपा छत्तीसगढ़, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 5.3 की तीव्रता, तेलंगाना था केंद्र, महाराष्ट्र में भी दिखा असर
Viral Train Havan Video : चलती ट्रेन में हवन का वायरल वीडियो निकला प्राइवेट सैलून कोच का, रेलवे ने दी सफाई
अजूबा : चीन में है एक ऐसा बांध जिसने पृथ्वी की रफ्तार कम कर दी, इंजीनियरिग का है बेजोड़ नमूना, आधा दर्जन देशों को बिजली सप्लाई की क्षमता
शेयर ट्रेडिंग में डबल मुनाफा का लालच दे शासकीय कर्मचारी से 25 लाख रुपए की ठगी, दुर्ग पुलिस केरल से अर्न्तराज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को दबोच लेकर आई भिलाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Rojgar Mela : 10वीं से ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए अवसर, 167 पदों पर होगी सीधी भर्ती

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : सरकारी नौकरी का…

Town Planner Appointment : छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 21 टाउन प्लानर! अब तय करेंगे शहरों का भविष्य

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : छत्तीसगढ़ में शहरों…

Bilaspur Pendra Road Rail Project : छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति का बड़ा धमाका, 10,783 करोड़ से बिछेंगी नई रेल लाइनें

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : छत्तीसगढ़ के रेल…

Arun Sao Urban Body Review : सुबह-सुबह अफसरों की होगी परीक्षा! शहर में निकलकर देखना होगा सफाई और निर्माण का हाल

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : नगरीय निकायों की…

Green Park Colony Raigarh : EWS जमीन में गड़बड़ी पर गिरी गाज, कॉलोनी का रजिस्ट्रीकरण निरस्त

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : रायगढ़ में ईडब्ल्यूएस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?