CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खुद को राष्ट्रीय प्रवक्ता बताते हुए BJP का Logo लगा भ्रमित करने वाले भिलाई के भाजपा निष्कासित जय प्रकाश यादव के विरूद्ध SP से शिकायत, जिलाध्यक्ष ने कहा- जेपी यादव और जालंधर संतोष सिंह दोनों भाजपा में नहीं हैं….

खुद को राष्ट्रीय प्रवक्ता बताते हुए BJP का Logo लगा भ्रमित करने वाले भिलाई के भाजपा निष्कासित जय प्रकाश यादव के विरूद्ध SP से शिकायत, जिलाध्यक्ष ने कहा- जेपी यादव और जालंधर संतोष सिंह दोनों भाजपा में नहीं हैं….

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 मार्च। भिलाई भाजपा के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने भिलाई के जय प्रकाश यादव और नगर पालिक निगम में जोन अध्यक्ष और पार्षद संतोष सिंह उर्फ जेडी जालंधर के भाजपा में न होने की पुष्टि की है। इतना ही नहीं उन्होंने आज पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला को शिकायती पत्र सौंप कर खुद को भाजपा नेता प्रचारित कर जनता को गुमराह करने और पार्टी के Logo का लेटरहेड सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दुरूपयोग करने वाले ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एसपी दुर्ग को जिलाध्यक्ष ने सौंपा शिकायत पत्र

आज भिलाई भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने स्पष्ट किया कि जय प्रकाश यादव निवासी कोसा नगर भिलाई जिला दुर्ग के विधानसभा चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़़ने व भाजपा के विरूद्ध काम करने के कारण 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया था। इस स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के पद व लोगो का प्रयोग करना अवैधानिक है।

जय प्रकाश यादव के फेसबुक पेज पर

श्री देवांगन ने कहा कि जय प्रकाश यादव अपने आपको भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बता कर आम लोगों को भ्रमित कर अवैध वसूली करता है, बिना पद पर रहते हुए इस प्रकार का प्रचार-प्रसार करना अपराध की श्रेणी में आता है।

सोशल मीडिया पर खुद को भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता बताने वाले जय प्रकाश भाजपा निष्कासित हैं

अतः जय प्रकाश यादव के द्वारा उपयोग किये गये पद की जांच कर गलत पाये जाने पर उचित कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करने उन्होंने एसपी दुर्ग को पत्र सौंपा है।

इसी तरह नगर पालिक निगम भिलाई के जोन अध्यक्ष व‌ पार्षद संतोष सिंह उर्फ जालंधर भी भाजपा में नहीं हैं। हाल ही में संतोष सिंह के खिलाफ शासकीय जमीन की हेराफेरी कर फर्जी दस्तावेज से बेचने पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज है। संतोष सिंह ने निर्दलीय पार्षद चुनाव जीत कर कांग्रेस प्रवेश किया था। वो भी भारतीय जनता पार्टी में नहीं हैं।

एक सवाल के जवाब में जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने कहा कि चुनाव के दौरान बहुत से लोग विभिन्न कार्यक्रमों में अन्य दलों या समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश की इच्छा जताते हुए गमछा पहना देते हैं लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि वो भाजपा में हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रति उनकी आस्था जरूर हो सकती है मगर भाजपा सदस्य होने के लिए संगठन की जो सदस्यता प्रक्रिया है उसका पालन करते हुए प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करनी होती है। हाल ही में भाजपा भिलाई में आनलाईन और आफ लाईन के माध्यम से डेढ़ लाख सदस्य बने हैं। प्रदेश संगठन ने जिन सदस्यों को एप्रुवल देते हुए जिन लोगों को प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता दी है उनमें न तो जय प्रकाश यादव है और न ही संतोष सिंह उर्फ जालंधर। जयप्रकाश यादव को वर्ष 2023 में 6 वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित किया जा चुका है। ऐसी स्थिति में अगर वह खुद को राष्ट्रीय प्रवक्ता या भाजपाई सोशल मीडिया पर प्रचारित प्रसारित कर रहा है तो यह अपराध है।

विगत कुछ सार्वजनिक कार्यक्रम में उपस्थिति पर संतोष सिंह उर्फ जालंधर जेडी को सोशल मीडिया व पत्र पत्रिकाओं में भाजपा नेता लिखा जा रहा है जो कि गलत है। आज एसपी से की गई शिकायत की प्रति जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, जिला प्रभारी संदीप शर्मा को भी दी गई है। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष के साथ महामंत्री बिजेंद्र सिंह और योगेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

मेरा प्रोफाइल हैक हो गया है जिसकी शिकायत मैंने की है – यादव
मेरी राजनीतिक छवि को धूमिल करने के लिए और भविष्य की मेरे अंदर संभावनाओं को देखते हुए स्थानीय भिलाई के जिलाध्यक्षजी ने मेरे विरुद्ध कुछ बयानबाजी की है। मेरे सोशल मीडिया प्रोफाइल हैक होने की विधिवत शिकायत द्वारा पुलिस महानिदेशक को पूर्व में ही दी जा चुकी है और जो सोशल मीडिया प्रोफाइल लिखे पद नाम पर जिलाध्यक्ष ने जो आपत्ति की है उससे मेरा कोई लेना देना नहीं है।
मैं भारतीय जनता पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता रहा हूं, पूर्व में भारतीय जनता पार्टी से पार्षद रहा हूं, भिलाई भाजपा जिला संगठन में मंत्री रहा हूं, युवा मोर्चा में भी प्रदेश में रहा हूं और संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। 2023 के एक सीट निर्णय के पर मेरी आपत्ति थी और मैंने पार्टी से हट कर चुनाव भी लड़ा। उसके बाद मेरी न कोई पार्टी से आपत्ति है। मैं आज अपना काम ईमानदारी से कर रहा हूं, जिससे मेरे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के पेट में दर्द हो रहा है इसकी वजह से मुझ पर दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए जा रहे हैं।

Child Sponsorship Scheme 2025 : इस योजना से हर बच्चे की किस्मत बदलेगी… जानिए क्या है सरकार की ये स्कीम
Dramatic Protest : मंदिर चढ़ावा चंदा प्रोटेस्ट पर सियासी पारा चढ़ा, FIR को लेकर विपक्ष का सरकार पर निशाना
Bilaspur rape case : छात्रा को बहाने से होटल ले गया शिक्षक, दूसरी नाबालिग से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म
Dubai Situation Update: ईरान-इजराइल तनाव के बीच दुबई से लौटे भारतीयों ने बताई जमीनी हकीकत
Online Fraud Case India : ऑनलाइन ठगी के बड़े नेटवर्क पर CBI की कार्रवाई, चार राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान
Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और ग्राहकों की…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?