CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » करोड़ों की ब्लैकमनी और 10 प्रतिशत कमीशन, बेंगलुरू के कारोबारी का लखनऊ में अपहरण; हैरान कर देगा खुलासा

करोड़ों की ब्लैकमनी और 10 प्रतिशत कमीशन, बेंगलुरू के कारोबारी का लखनऊ में अपहरण; हैरान कर देगा खुलासा

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share

सीजी भास्कर 24 मार्च लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है. इस गिरोह के बदमाश बड़े बड़े कारोबारियों को ब्लैकमनी को ह्वाइट करने का झांसा देकर बुलाते थे और फिर उन्हें किडनैप कर उनके परिवार से फिरौती वसूल करते थे. इन बदमाशों ने दो दिन पहले 22 मार्च को ऐसी ही एक वारदात को अंजाम दिया. हालांकि समय रहते सूचना मिलने पर हरकत में डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल की टीम ने तीन बदमाशों अरेस्ट कर लिया है.

अब पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल के मुताबिक इन बदमाशों ने इसी पैटर्न पर कई अन्य वारदातों को अंजाम दिया है. पुलिस इन वारदातों को भी ट्रैस करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया पर शिकार तलाशते थे. फिर उन्हें भरोसा देते थे कि उनके पास करोड़ों की ब्लैकमनी है. फिर वह शिकार को इसे ह्वाइट में बदलने के लिए 10 फीसदी कमीशन का लालच देते थे और जैसे ही वह व्यक्ति इनके झांसे में आकर लखनऊ पहुंचता, ये अगवा कर लेते थे.

डीसीपी ने बताया वारदात का पैटर्नडीसीपी निपुण अग्रवाल के मुताबिक कारोबारियों का अपहरण करने के बाद ये बदमाश उसके घर वालों से संपर्क करते थे और 50 लाख रुपये से लेकर पांच करोड़ रुपये तक की डिमांड करते थे. इस घटना में इन बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की डिमांड की थी. गनीमत रही कि कारोबारी के परिजन इन बदमाशों के प्रभाव में आने के बजाय पुलिस में शिकायत दे दी और समय रहते पुलिस ने भी घेराबंदी कर इन बदमाशों को दबोच लिया है.इंस्टाग्राम के जरिए फंसाते थे शिकारडीसीपी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी कंपनी के नाम से एकाउंट बनाया है. इसी एकाउंट के जरिए वह बड़े बड़े कारोबारियों को झांसा देते थे.

इस बार उन्होंने बेंगलुरू के रहने वाले कारोबारी मंजूनाथ को शिकार बनाया. उन्हें बताया कि उनके पास ब्लैकमनी के रूप में करोड़ों रुपये हैं. वह चाहें तो इन रुपयों को अपने खाते में डाल कर ह्वाइट कर सकते हैं और फिर 10 प्रतिशत कमीशन काट कर बाकी रकम उनके बताए खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं.एक करोड़ की मांगी थी फिरौतीचूंकि एक झटके में 10 लाख रुपये से अधिक की आमदनी हो रही थी, इसलिए मंजूनाथ भी 22 मार्च को इंडिगो की फ्लाइट पकड़ कर लखनऊ आ गए.

यहां आते ही बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया और फिर उनके परिजनों को फोनकर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांग ली. डीसीपी के मुताबिक परिजनों की सूचना पर पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलासं की मदद से आरोपियों की घेराबंदी की और उन्हें एक 0.32 बोर की पिस्टल, चार कारतूस और बिना नंबर प्लेट की कार के अलावा आठ मोबाइल फोन के साथ अरेस्ट किया है.

Siddaramaiah DK Shivakumar Rift : ‘मतभेद सुलझाओ, फिर दिल्ली आओ…’ सिद्धारमैया–शिवकुमार को कांग्रेस हाईकमान की दो टूक
शादी के बाद दुल्हन की हो गई मौत, लाश देख फफक पड़ा दूल्हा, बोला- अभी तो हम दोनों ने…सामने पड़ी थी दुल्हन की लाश…
Chardham Yatra 2025: केदारनाथ यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह, कपाट खुलते ही पहले दिन इतने लोगों ने किए दर्शन
Politics heats up over mobile robbery : पुरंदर मिश्रा ने रथयात्रा से जोड़कर दिया चौंकाने वाला बयान
Diwali Lucky Plants : घर में लगाइए ये शुभ पौधे, बनी रहेगी समृद्धि और बरसेगा धन!

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Swami Atmanand School Bee Attack
Swami Atmanand School Bee Attack : कोरिया के स्वामी आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से ज्यादा बच्चे घायल

Swami Atmanand School Bee Attack : परिजनों का…

Dhamtari Road Condition Protest
Dhamtari Road Condition Protest : धमतरी में सड़क की बदहाली पर चक्काजाम, एक घंटे तक थमे वाहनों के पहिए; PWD ने 2 दिन में मरम्मत का दिया भरोसा

Dhamtari Road Condition Protest : दर्शन के बाद…

Paddy Procurement Inspection
Paddy Procurement Inspection : सूरजपुर में धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अवैध परिवहन रोकने 4 चेक पोस्ट बनाए

Paddy Procurement Inspection : कलेक्टर ने अधिकारियों को…

Bilaspur Under 16 Cricket Team
Bilaspur Under 16 Cricket Team : बिलासपुर की अंडर-16 संभावित क्रिकेट टीम घोषित, 173 खिलाड़ियों में से 79 का चयन

Bilaspur Under 16 Cricket Team : सभी चयनित…

Sonia Gandhi FIR
Sonia Gandhi FIR : सोनिया गांधी पर FIR की मांग वाली याचिका, दिल्ली कोर्ट ने पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट

Sonia Gandhi FIR : सेशंस कोर्ट ने उस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?