CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अस्पताल की लापरवाही से गई ‘भाबीजी घर पर हैं’ शो के राइटर की जान, एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का आरोप

अस्पताल की लापरवाही से गई ‘भाबीजी घर पर हैं’ शो के राइटर की जान, एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का आरोप

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share

सीजी भास्कर 23 मार्च टीवी जगत से एक दुखभरी खबर आ रही है. पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के राइटर मनोज संतोषी का निधन हो गया है. 23 मार्च 2025 को सिकंदराबाद के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. मनोज लंबे समय से लिवर की समस्या से जूझ रहे थे. इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत में एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने इस खबर को कंफर्म किया है.शिल्पा ने लगाए लापरवाही के आरोपमनोज पिछले कुछ समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे, लेकिन इलाज के दौरान वो जिंदगी की जंग हार गए. जानकारी है

कि उनका लीवर ट्रांसप्लांट होना था लेकिन कई दिक्कतों से जूझने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया और उनकी मृत्यु हो गई.मनोज के तकलीफ में उनका साथ देने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बताया कि ये सब अस्पताल की लापरवाही से हुआ है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि मनोज को बचाया जा सकता था. लेकिन डॉक्टरों और अस्पताल के सपोर्ट की कमी और लापरवाही की वजह से मनोज की जान गई. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो वक्त आने पर मामले की डिटेल्स देंगी.कौन थे मनोज?बात करें मनोज की तो वो ‘जीजाजी छत पर हैं’, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ ‘एफआईआर’ जैसे कई कॉमेडी सीरियल्स लिख चुके हैं.

वो राइटर के साथ-साथ फिल्म एक्टर भी रहे. मनोज संतोषी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रामघाट के रहने वाले थे. उन्होंने कस्बा जरगंवा स्थित इंटर कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की थी. सिंगर बनने के सपने को लेकर वो मुंबई आए थे. हालांकि एक लेखक से मुलाकात के बाद उन्होंने इसमें ही अपना करियर बनाने का फैसला कर लिया था. इस दौरान उन्होंने काफी स्ट्रगल किया था. कविता ने दी थी

बीमारी की अपडेटमालूम हो कि पिछले महीने ही खबर आई थी कि मनोज संतोषी लीवर कैंसर से जूझ रहे हैं. ‘एफआईआर’ शो फेम एक्ट्रेस कविता कौशिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की थी और साथ ही फैंस से भी दुआ मांगने की अपील की थी. उन्होंने लिखा था कि प्रोड्यूसर बिनैफर कोहली और एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी हैं. वो उनका ख्याल रख रही हैं.

CG News : चीफ जस्टिस ने पूछा “बियर की बोतल क्लास रूम में कैसे पहुंच गई….❓छात्राओं की बीयर पार्टी पर हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान
Bilaspur Cyber Fraud : बिलासपुर के वकील से 3.13 करोड़ की महाठगी, विदेशी निवेशक बन महिला ने बिछाया जाल, निवेश के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना
Jabalpur में कचरा परिवहन में घोटाला, जाली नोटशीट से लाखों रुपये का भुगतान, नगर निगम के दो अधिकारियों पर केस दर्ज..
गाजियाबाद में शुरू हो रही एडवांस केमिकल लेबोरेटरी, फूड से लेकर सीमेंट और खाद तक की होगी जांच
बार-बार रिजेक्शन से तंग युवक ने बनाया ‘मजाकिया’ रिज्यूमे, अब कंपनियां दे रहीं इंटरव्यू का बुलावा!

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Asus Zenbook
Asus Zenbook :  33 घंटे की बैटरी वाला नया लैपटॉप लॉन्च, कीमत 1.36 लाख रुपये से शुरू

लैपटॉप खरीदने वालों के लिए Asus ने अपना…

Highest Railway Station
Highest Railway Station :  चीन का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में भारत, बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन?

भारत हिमालय की ऊंचाइयों में एक ऐतिहासिक रेलवे…

Tata Iveco Deal
Tata Iveco Deal :  मेलोनी से मिले टाटा चेयरमैन, इवेको के साथ 36 हजार करोड़ की बड़ी डील

टाटा ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी…

US Midterm Elections
US Midterm Elections :  अमेरिका के चुनाव में ट्रंप की पार्टी को झटका, एलन मस्क की सियासी रणनीति भी नाकाम

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की…

Food Adulteration
Food Adulteration :  बिलासपुर में मिलावट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 132 किलो बताशा और 22 किलो बूंदी नष्ट

मामलों पर बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?