CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिहाड़ी मजदूर पर आया दिल, पहली नजर में Love, 4 साल तक छिप-छिपकर मिले, अब सुर्खियों में दोनों की शादी

दिहाड़ी मजदूर पर आया दिल, पहली नजर में Love, 4 साल तक छिप-छिपकर मिले, अब सुर्खियों में दोनों की शादी

By Newsdesk Admin
27/03/2025
Share

सीजी भास्कर 27 मार्च। प्यार Love कब, कैसे, कहां और किससे हो जाए… इस पर किसी का जोर नहीं। बिहार bihar के मधुबनी में एक युवती को मजदूर से इस कदर इश्क Love हुआ कि उससे शादी का मन बना लिया। 4 साल के अफेयर के बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. अब यह शादी हर कहीं चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि लड़की खुद इंटर पास है और वो भी अच्छे नंबरों से जबकि, जिसे उसने जीवनसाथी के रूप में चुना है, वो पढ़ा लिखा नहीं है।

लड़की है इंटर Pass लड़का नहीं गया School

मामला पंडौल थाना क्षेत्र का है। यहां मंगलवार को काली मंदिर में लड़की ने अपने मजदूर बॉयफ्रेंड से शादी की तो भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी. युवक और युवती ने काली मां को साक्षी मानकर शादी रचा ली. इस खास मौके पर युवक के दोस्त भी शामिल हुए.दूल्हा, 23 वर्षीय रोशन कुमार दास सकरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर का निवासी है. तो वहीं, दुल्हन 19 वर्षीय मनीषा कुमारी रहीका थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

Insta पर हुई Friendship और फिर प्यार

मनीषा ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रोशन से संपर्क में आई थी और फोन पर उनकी बातचीत शुरू हुई थी. इसके बाद, मेले में दोनों की मुलाकात हुई और फिर दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया।

इससे बेहतर कोई नहीं – मनीषा ने कहा

मनीषा ने बताया कि पिछले चार सालों से वो छुप-छुपकर मिलते रहे और धीरे-धीरे उनका प्यार गहरा हो गया. उसने कहा- मुझे लड़के की कमाई से कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं उससे बेइंतहां मोहब्बत करती हूं। इससे बेहतर जीवनसाथी मुझे नहीं मिल सकता। मुझे पहली नजर में उससे प्यार हो गया था.मंदिर में ऐसे रचाई शादीमनीषा ने आगे बताया- पिछले चार सालों में उनके बीच प्रेम संबंध इतना मजबूत हो गया कि वे एक-दूसरे के बिना रह नहीं सकते थे. आखिरकार, मंगलवार को दोनों ने तय कर लिया कि अब शादी किए बिना एक साथ नहीं रह सकते।

इसके बाद, उन्होंने काली मंदिर में विवाह करने का निर्णय लिया. रोशन और मनीषा ने एक-दूसरे के गले में फूल की माला डाली, जयमाल की रस्म अदा की और रोशन ने मनीषा के मांग में सिंदूर डालकर सात जन्मों तक एक-दूसरे के साथ रहने की कसम खाई. इस शादी के मौके पर उनके कुछ दोस्तों ने वीडियो-फोटो ली और आस-पास की महिलाएं इस शादी को देख रही थीं. मनीषा ने यह भी बताया कि वह इंटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है, जबकि रोशन पढ़ाई-लिखाई न कर मजदूरी करता है।

मणिपुर में अचानक सरकार बनाने की हलचल, गवर्नर से मिले बीजेपी नेता, 44 विधायकों के समर्थन का दावा
Ancient Gold Coins Discovery: तमिलनाडु के प्राचीन मंदिर में मिला खजाना, गर्भगृह की मरम्मत के दौरान बरामद हुए सौ से अधिक सोने के सिक्के
Triple Talaq Case: दहेज और ‘लड़के जैसी शक्ल’ के ताने से टूटा रिश्ता, स्कॉर्पियो और कैश की मांग से बढ़ा विवाद
Sunetra Pawar Deputy CM : महाराष्ट्र को मिलेगी पहली महिला डिप्टी CM, आज शाम शपथ ग्रहण
पुलिस विभाग में 4 ASP, 44 DSP समेत 48 अधिकारियों का जम्बों तबादला आदेश जारी…देखिये…कौन कहां गया..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश

ओडिशा से गांजा लेकर दुर्ग और राजनांदगांव में…

Highway Accident
Highway Accident :  रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ी यात्री बस, चालक-हेल्पर समेत पांच की मौत

छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क…

Raigarh Robbery
Raigarh Robbery :  रायगढ़ के केलो डैम लूटकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती का मोबाइल बरामद

रायगढ़ के केलो डैम के पास युवक और…

Ambikapur Hyderabad Flight : अंबिकापुर से हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल
Ambikapur Hyderabad Flight : अंबिकापुर से हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लोगों के लिए…

IPL Auction 2027 : गोवा में इस दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 15 नवंबर तक तय होगा किन सितारों को रखेगी हर टीम
IPL Auction 2027 : गोवा में इस दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 15 नवंबर तक तय होगा किन सितारों को रखेगी हर टीम

IPL 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं।…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?