CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Nigam : जमकर बहसबाजी, चुटकियों, शिकवा शिकायतों के बीच महापौर नीरज पाल ने भिलाई निगम में 801.78 करोड़ का बजट किया पेश

Bhilai Nigam : जमकर बहसबाजी, चुटकियों, शिकवा शिकायतों के बीच महापौर नीरज पाल ने भिलाई निगम में 801.78 करोड़ का बजट किया पेश

By Newsdesk Admin
27/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 मार्च। भिलाई नगर पालिक निगम में 801 करोड़ 78 लाख 45 हजार का बजट (bhilai nagar nigam budget 2025) हंगामे और शोर-शराबे के बीच आज पहले दिन की बजट बैठक में महापौर द्वारा पेश कर दिया गया है।

महापौर नीरज पाल (Mayor Neeraj Pal) ने बताया कि इस बजट में से 619 करोड़ 55 लाख 47 हजार शहर के विकास में खर्च किए जाएंगे।

आपको बता दें कि बजट के दौरान सत्ता, विपक्ष और निर्दलीय पार्षदों ने गलत तरीके से विकास कार्यों की स्वीकृति को लेकर बैठक में जमकर हंगामा किया। जबकि बताया गया कि बजट बैठक के पूर्व ही सभी से प्रस्ताव लिए गए थे फिर भी विकास कार्यों को लेकर हंगामा होता रहा। बजट के दौरान निर्दलीय पार्षद हरिओम तिवारी उनकी बात न सुने जाने पर नाराज होकर सदन से वॉकआउट कर लिया।

मॉडल टाउन इलाके के निर्दलीय पार्षद हरिओम तिवारी ने बाहर मीडिया से कहा कि सदन में किसी का पक्ष सुना ही नहीं जाता है। सभी अपनी मर्जी चलाते हैं। यह दुर्भाग्य की बात है कि उनका एक साथी उनके बीच नहीं रहा और सदन इतना भी भूल जाता है कि पहले उनको एक श्रृद्धांजलि दे दी जाए, उसके बाद सदन की कार्रवाई को शुरू करे। जब इस मामले पर जमकर हंगामा हुआ। उसके बाद सदन की कार्रवाई बीच में रोककर दिवंगत पार्षद योगेश साहू को श्रृद्धांजलि दी गई।

बजट अभिभाषण के बाद विशेष सभा में भी हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने जहां निगम सरकार को घेरा वहीं सत्ता पक्ष के पार्षद लक्ष्मीपति राजू सभी प्रस्ताव को पास करने के लिए सभापति पर दबाव बनाते रहे। वार्ड-23 की कांग्रेस पार्षद नेहा साहू ने आरोप लगाया कि वार्ड-2 में 29 विकास कार्य स्वीकृति किए गए हैं जबकि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं स्वीकृत हुए।

अनुभवहीन हैं नेहा साहू – पार्षद वार्ड-2

इतना सुनते ही वार्ड-2 के पार्षद ने नेहा साहू को अनुभवहीन बता दिया। इसको लेकर भी जमकर हंगामा हुआ। पार्षद एक दूसरे पर और महापौर पर इतना आरोप लगाने लगे कि वो चुप होने का नाम ही नहीं ले रहे थे। कई पार्षद तो सभापति के करीब तक आ गए थे। जब हंगामे के चलते नीरज पाल अपनी बात नहीं रख पाए तो नाराज हो गए और बोलने से ही मना कर दिया। इसके बाद सभी पार्षदों को एक-एक कर अपनी बात रखने का निर्देश मिला। जिसके बाद नीरज पाल ने अपनी बात रखी।

दया सिंह ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि अगर जनता के टैक्स से मिले एक रुपए का हिसाब-किताब इधर-उधर हुआ तो सोच लें। उनकी अगली पोस्टिंग जेल में होगी। सड़क, नाली और पानी जैसी जरूरी समस्याओं पर महापौर का ध्यान नहीं है। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। जनता त्रस्त हो चुकी है। निगम में कांग्रेस की शहर सरकार है। उनसे कामकाज संभाला नहीं जा रहा है।

गरियाबंद में चाकू की नोक पर लूट, व्यवसायी के घर आधी रात घुसे 7 नकाबपोश; 4 लाख नकद और 400 ग्राम सोना ले उड़े
सड़क पार कर रहे मासूम को कार ने कुचला:नानी से पैसे लेकर कुल्फी लेने निकला था; इलाज के दौरान तोड़ा दम…
Preparations to deal with the Hormuz crisis : भारत बनाएगा ओमान से गुजरात तक समुद्री गैस पाइपलाइन
दुर्ग के यार्ड में खड़ी एसी बोगी में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू, बोगी का बड़ा हिस्सा जला
Ex ब्वायफ़्रेंड ने लड़की के सीने पर मारा चाकू, धमकी दी- किसी और का नहीं होने दूंगा, भेजा गया जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Chapad Attack Case
Raipur Chapad Attack Case : जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान युवक पर चापड़ से तीन वार, पत्नी से संबंध का शक

Raipur Chapad Attack Case : पुलिस मामले की…

Hospital Cashier Scam
Hospital Cashier Scam : हाईटेक अस्पताल का कैशियर 32 लाख के गबन में गिरफ्तार, बैंक में रकम जमा करने के नाम पर भेजता था फर्जी ई-मेल

Hospital Cashier Scam : जांच में पुलिस ने…

Bilaspur CRPF Constable Death
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात

Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…

Suspicious Death Case
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी

Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…

Jhiram Valley Verdict Politics
Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार

Jhiram Valley Verdict Politics :मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?