CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मैनपाट पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका: उल्टा पानी और मेहता प्वाइंट का दौरा, तिब्बती मॉनेस्ट्री भी जाएंगे…

मैनपाट पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका: उल्टा पानी और मेहता प्वाइंट का दौरा, तिब्बती मॉनेस्ट्री भी जाएंगे…

By Newsdesk Admin 27/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 मार्च |

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत सरगुजा मैनपाट पहुंचे। राज्यपाल रमेन डेका ने पर्यटन स्थल उल्टा पानी पर्यटन स्थल का दौरा किया और वहां के प्राकृतिक नजारे को देखा। वे मेहता प्वाइंट पहुंचे, जहां उन्होंने सनसेट का आनंद लिया। राज्यपाल शुक्रवार को तिब्बती मॉनेस्ट्री भी जाएंगे।

मैनपाट पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका के मैनपाट पहुंचने पर कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, एसपी योगेश पटेल ने उनका स्वागत किया। वे मैनपाट के पर्यटन स्थल उल्टा पानी पहुंचे। राज्यपाल ने पर्यटन स्थल पर स्थित दुकानों में महिलाओं से मुलाकात की और शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण पर की चर्चा राज्यपाल ने शाम को मेहत प्वाइंट का दौरा किया, जहां उन्होंने सनसेट (सूर्यास्त) का आनंद लिया। राज्यपाल ने पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की, जिससे पर्यटकों को और अधिक आकर्षित किया जा सके।

तिब्बती कैंप भी जाएंगे राज्यपाल राज्यपाल रमेन डेका रात्रि विश्राम करमा रिसॉर्ट में करेंगे। वे शुक्रवार को तिब्बती मॉनेस्ट्री का भ्रमण करेंगे और अंबिकापुर स्थित सैनिक स्कूल के छात्रों से संवाद करेंगे। इसके अलावा, राज्यपाल डेका ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे।

अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल रमेन डेका केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी लेंगे।

सूरजपुर में ली अधिकारियों की बैठक सरगुजा प्रवास के पूर्व राज्यपाल रमेन डेका कोरिया से सूरजपुर पहुंचे। सूरजपुर में उन्होंने कलेक्टोरेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री के 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

राज्यपाल डेका ने विकास कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने जिले में बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता जताई और सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती के निर्देश दिए।

You Might Also Like

MLA Health Initiative : विधायक रिकेश सेन की स्वास्थ्य क्रांति, वैशाली नगर की गर्भवती महिलाओं को सिर्फ 1 रुपये में सोनोग्राफी

Missing Girls Recovered Safely: अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

Raipur West Development Projects: पश्चिम विधानसभा में बदलेगी तस्वीर, 100 बेड अस्पताल से लेकर सड़कों तक 3.16 करोड़ की बड़ी सौगात

Vijay Sharma Chhattisgarh : हथियार से मोबाइल तक का सफर, सरेंडर नक्सलियों को गृहमंत्री ने सौंपे स्मार्टफोन

Road Safety Campaign Chhattisgarh : एक चूक, उम्रभर का पछतावा, सड़क पर लापरवाही से उजड़ते परिवारों पर पुलिस का भावुक संदेश

Newsdesk Admin 27/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

MLA Health Initiative
MLA Health Initiative : विधायक रिकेश सेन की स्वास्थ्य क्रांति, वैशाली नगर की गर्भवती महिलाओं को सिर्फ 1 रुपये में सोनोग्राफी

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र…

Missing Girls Recovered Safely: अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

Missing Girls Recovered Safely : अर्जुन नगर क्षेत्र…

Raipur West Development Projects: पश्चिम विधानसभा में बदलेगी तस्वीर, 100 बेड अस्पताल से लेकर सड़कों तक 3.16 करोड़ की बड़ी सौगात

Raipur West Development Projects : रायपुर पश्चिम विधानसभा…

Vijay Sharma Chhattisgarh
Vijay Sharma Chhattisgarh : हथियार से मोबाइल तक का सफर, सरेंडर नक्सलियों को गृहमंत्री ने सौंपे स्मार्टफोन

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। बस्तर में अब बदलाव…

Road Safety Campaign Chhattisgarh
Road Safety Campaign Chhattisgarh : एक चूक, उम्रभर का पछतावा, सड़क पर लापरवाही से उजड़ते परिवारों पर पुलिस का भावुक संदेश

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। सड़क पर की गई…

You Might Also Like

MLA Health Initiative
छत्तीसगढ़

MLA Health Initiative : विधायक रिकेश सेन की स्वास्थ्य क्रांति, वैशाली नगर की गर्भवती महिलाओं को सिर्फ 1 रुपये में सोनोग्राफी

08/02/2026
छत्तीसगढ़

Missing Girls Recovered Safely: अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

08/02/2026
छत्तीसगढ़

Raipur West Development Projects: पश्चिम विधानसभा में बदलेगी तस्वीर, 100 बेड अस्पताल से लेकर सड़कों तक 3.16 करोड़ की बड़ी सौगात

08/02/2026
Vijay Sharma Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

Vijay Sharma Chhattisgarh : हथियार से मोबाइल तक का सफर, सरेंडर नक्सलियों को गृहमंत्री ने सौंपे स्मार्टफोन

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?