CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ambikapur Fake Baba Rape Case : झाड़फूंक के बहाने युवती से दुष्कर्म

Ambikapur Fake Baba Rape Case : झाड़फूंक के बहाने युवती से दुष्कर्म

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 जून। अंबिकापुर में झाड़फूंक के नाम पर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करने वाले एक कथित बाबा को 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने युवती को अच्छे रिश्ते और नौकरी लगने का लालच देकर अपने झांसे में लिया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। (Ambikapur Fake Baba Rape Case)

Contents
  • झाड़फूंक के नाम पर घर पहुंचा आरोपी : Ambikapur Fake Baba Rape Case
  • मां और बहन को बाहर भेजकर वारदात को दिया अंजाम
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल : Ambikapur Fake Baba Rape Case

झाड़फूंक के नाम पर घर पहुंचा आरोपी : Ambikapur Fake Baba Rape Case

पीड़िता के अनुसार, 14 जून की सुबह एक व्यक्ति उनकी कॉलोनी में पहुंचा और खुद को प्रयागराज निवासी बताते हुए झाड़फूंक से लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करने लगा। उसने युवती से कहा कि झाड़फूंक कराने से उसे अच्छा रिश्ता मिलेगा और नौकरी लग जाएगी।

इसके बाद आरोपी ने युवती को नहाकर आने के लिए कहा और झाड़फूंक की प्रक्रिया शुरू कर दी।

मां और बहन को बाहर भेजकर वारदात को दिया अंजाम

आरोपी ने युवती की मां को एक मुट्ठी चावल देकर हनुमान मंदिर भेज दिया और 151 चावल के दाने चढ़ाने के लिए कहा। वहीं, युवती की बहन को भी कमरे से बाहर जाने के लिए कह दिया।

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे अपने प्रभाव में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल : Ambikapur Fake Baba Rape Case

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और सुभाषनगर क्षेत्र से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अमित कुमार गोस्वामी (29) निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक झोला बरामद किया है, जिसमें कई प्रकार के पाउडर और झाड़फूंक में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वह झाड़फूंक के नाम पर लोगों से ठगी भी करता था। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार
Love Affair Murder : पत्नी को प्रेमी के साथ देख भड़का पति, कुल्हाड़ी से गला काटकर की हत्या
Chhath Puja Raigarh : रायगढ़ में आज डूबते सूर्य को देंगे अर्घ्य, छठ घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़, गूंजे ‘छठ मइया के गीत’
सरगुजा: कट्टे-तलवारों से लैस 3 नकाबपोशों ने घर में की लूट, जेवरात और नकदी ले उड़े..
Rationalization : युक्तियुक्तकरण से शिक्षक विहीन शालाओं में अब फैलेगा ज्ञान का उजियारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?