CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग रीजन के CBSE स्कूलों के शैक्षणिक प्रदर्शन की हुई समीक्षा, रीजनल अफसर ने सभी प्रिंसिपल्स से की मुलाकात

दुर्ग रीजन के CBSE स्कूलों के शैक्षणिक प्रदर्शन की हुई समीक्षा, रीजनल अफसर ने सभी प्रिंसिपल्स से की मुलाकात

By Newsdesk Admin
29/08/2025
Share

CBSE के नए RO का हुआ सम्मान, नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा

सीजी भास्कर, 29 अगस्त।

एनईपी 2020 दिशा निर्देशों का क्रियान्वयन हम सभी को करना आवश्यक होगा, शिक्षण प्रथाओं, छात्र कल्याण- सुरक्षा, स्वास्थ्य और अनुशासन, आगामी परीक्षाएं और मूल्यांकन प्रक्रियाएं, शिक्षक प्रशिक्षण और क्षमता-निर्माण कार्यक्रम पर जोर देने के साथ ही सांस्कृतिक, खेल और ओलंपियाड के लिए स्कूलों के बीच सहयोग, सोसाइटी/ट्रस्ट/कंपनी अधिनियम आदि का पालन कराना प्रिंसिपल्स की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

उक्ताशय के विचार दुर्ग जिले की सभी CBSE स्कूल्स के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा बैठक में रीजनल अफसर CBSE जगदीश बर्मन ने व्यक्त किए।

आपको बता दें कि केएच ग्रुप ऑफ स्कूल द्वारा होटल सेंट्रल पार्क में इस मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में दुर्ग रीजन के सीबीएसई स्कूलों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा की गई।

सीबीएसई की डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर विभा झा ने रीजनल अफसर का स्वागत किया। मिटिंग में आए सभी प्रिंसिपल्स ने भी श्री बर्मन का अभिनंदन किया।

स्वागत भाषण देते हुए डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर विभा झा ने रीजनल ऑफिसर का संक्षिप्त परिचय दिया।

श्रीमती विभा झा ने कहा कि दुनिया तेज़ी से बदल रही है और शिक्षा को भी इसके साथ तालमेल बिठाना होगा। सीबीएसई शिक्षा का भविष्य छात्रों को वैश्विक अवसरों, आधुनिक करियर और निरंतर बदलती दुनिया के लिए तैयार करने की आवश्यकता से प्रेरित है।

रीजनल अफसर श्री बर्मन ने प्रिंसिपल और प्रबंधन की भूमिका कैसी हो उस पर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सीबीएसई शिक्षा का भविष्य कई उभरते रुझानों से आकार ले रहा है। इन रुझानों का उद्देश्य कक्षाओं को रचनात्मकता, सहयोग और आलोचनात्मक सोच के केंद्रों में बदलना है। सीबीएसई स्कूलों में बदलाव का सबसे बड़ा कारण तकनीक है।

आरओ श्री बर्मन ने कहा कि ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म, इंटरैक्टिव व्हाइट बोर्ड और शैक्षिक ऐप्स के उदय के साथ, सीखना और भी आकर्षक हो गया है।

इस अवसर पर केएच ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन केके झा ने रीजनल ऑफिसर श्री बर्मन को मोमेंटो (बस्तर आर्ट) भेंट किया। 

श्री झा ने इस तरह के आयोजन पर प्रसन्नता जताई और कहा कि शिक्षा से बढ़कर कुछ नहीं। इसलिए शिक्षण संस्थाओं की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम संचालन केएच ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर निश्चय झा ने किया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल ई भारती, रूबी बर्मन रॉय, बिनोद कुमार, इति शर्मा, सुमिता सरकार, आशा साव, श्रीपल्ली वसुंधरा, सोनाली पात्रा, राजेश किन्हेकर, स्वप्ना वर्गीस, बिपिन देशमुख, संयोगिता सक्सेना, एसआर फिंसी, एस आर क्रिस्टी, वर्षा जॉर्ज, रीता थॉमस, आलोक कुमार श्रीवास्तव, गिरजा शंकर पांडे, नीतू सिंह, वीएस कल्पना, विपिन ओझा, प्रतीक ओझा, डॉ माया भट्टाचार्य, दुष्यंत कुमार, अमिताभ दास, टी एंटो जैकब, जय बैंडलू, राजीव कुमार, धनंजय सिंह, आशीष घोषाल, डॉ बी डी थरकन, एनसी वर्गिस, यशपाल शर्मा, सुतापा सरकार, डी रघुनंद, प्रियंका शुक्ला, नरेंद्र भालेराव, योगिता शर्मा , दीप्ति तिवारी, हरविंदर कौर, देबा गिरी, टी अमलासीलन, व्ही एम पुष्पलता, रीभा चौधरी, गिरीश कुमार, जैकब थॉमस भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति पर चर्चा हुई। भाग लेने वाले प्रिंसिपल्स से प्रश्न, सुझाव भी मांगे गए और प्रिंसिपल्स के डाउट भी क्लियर किए गए। 

छत्तीसगढ़ में 5 हजार मुर्गियां और 10 हजार से अधिक चूजे मार जमीन में गाड़े गए, सभी जिले अलर्ट पर, CM विष्णुदेव ने सभी कलेक्टर्स को कंट्रोल रूम बनाने दिए निर्देश, रोकथाम के लिए बनाई गई रेपिड रिस्पॉन्स टीम, मुर्गी और अंडे की खरीदी बिक्री पर रोक
बीपीएससी शिक्षिका और ढाई माह के मासूम की दर्दनाक मौत, हाइवा ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार
Breaking News : रायपुर पहुंची सिने अभिनेत्री भाग्यश्री 🟠 वैशाली नगर MLA रिकेश सेन से की मुलाकात 🟢 कल भिलाई “तिरंगा रैली” में होंगी शामिल 🟢 कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी आ रहे, देखिए विडियो
Illegal Liquor : शराब बेचने की फिराक में खड़ा था युवक, तभी पहुंची पुलिस और खुल गया पूरा मामला
Raipur Crime Control: रायपुर में नशा और चाकूबाजी पर कड़ा रुख, पुलिस को जनहित में सख्ती के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh teacher vacancies
Chhattisgarh teacher vacancies : 57 हजार शिक्षकों के पद खाली! कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh teacher vacancies: आरोप है कि इन समस्याओं…

Kawardha Kasturba Hostel
Kawardha Kasturba Hostel : छात्रावास में बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Kawardha Kasturba Hostel - चिकित्सकों ने बताया कि…

Sonam Wangchuk support protest
Sonam Wangchuk support protest : फिंगेश्वर में मानव श्रृंखला, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sonam Wangchuk support protest : सरकार से शिक्षा…

Bilaspur Central Jail
Bilaspur Central Jail : पोक्सो दोषी कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल रेफर, रास्ते में हुई मौत

(Bilaspur Central Jail) नाबालिग से दुष्कर्म मामले में…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : गिरोह का भंडाफोड़, 5 चोर समेत 2 खरीददार गिरफ्तार

Raigarh Bike Theft Gang : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?