CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, बीकानेर जेल से किया Call

CM भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, बीकानेर जेल से किया Call

By Newsdesk Admin
28/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मार्च। Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है. घटना के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां सतर्क अलर्ट मोड पर आ गईं और जेल परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीएम को बीकानेर सेंट्रल जेल से सुबह पुलिस कंट्रोल रूम के फोन पर धमकी दी गई थी.

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर कैदी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान बीकानेर सेंट्रल जेल में बंद आदिल के रूप में हुई. जेल प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन के दौरान आदिल को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है. जानकारी के मुताबिक, आदिल को बीते दिनों पाली जेल से बीकानेर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था.

जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि कैदी आदिल की मानसिक हालत ठीक नहीं है और वह पहले भी अपनी नसें काटने की कोशिश कर चुका है. गिरफ्तार कैदी से पूछताछ की जा रही है.

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है, जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धमकी मिली हो. इससे पहले भी उन्हें दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. यह धमकी भरे कॉल दोनों बार दौसा जिले की श्यालावास में स्थित विशिष्ट जेल से ही आए थे. इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा जेलर और दो जेल कर्मियों पर गाज गिरी थी.

बता दें कि 27 मार्च को राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी मिली थी. बदमाश ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर डिप्टी सीएम को मारने की धमकी दी थी. इसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया था. घाटगेज स्थित जेल में रात को लगभग सात घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था.

‘राहुल गांधी को PAK से मिलती है सराहना, क्या यह गर्व की बात है?’, कांग्रेस नेता पर भड़के बृजभूषण सिंह
Russia Ukraine : अचानक लिया बड़ा फैसला, जर्मनी से सैनिक हटाने के पीछे क्या रणनीति है
घर से निकली बारात, बीच रास्ते दूल्हा फरार, फिर मालगाड़ी के सामने खड़े होकर किया सुसाइड
Major road accident in Kondagaon : अनियंत्रित बस पलटी, 9 घायल, 3 गंभीर
Trump-Musk Tension : ट्रंप-मस्क के बीच किरकिरी जारी, लड़ाई में इस देश को मध्यस्थ बनने का चढ़ा शौक, शरण देने का दिया प्रस्ताव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur POCSO court verdict : रिश्तों को शर्मसार करने वाले आरोपी को उम्रकैद

Bilaspur POCSO court verdict

Christian families expelled from village : नारायणपुर में 26 ईसाई परिवारों को गांव छोड़ने पर मजबूर किया

Christian families expelled from village

Juveniles Escape from Observation Home : बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर 11 नाबालिग फरार

Juveniles Escape from Observation Home

Bhilai tantrik fraud case : अंधविश्वास के जाल में फंसी महिला, तांत्रिक ने 85 लाख रुपये ठगे

Bhilai tantrik fraud case

Husband Kills Wife Over Money Dispute : पैसों के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पति ने पत्नी की हथौड़ी मारकर हत्या की

Husband Kills Wife Over Money Dispute

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?