CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी में जुटी Congress, फिर बिहार आ रहे राहुल गांधी

चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी में जुटी Congress, फिर बिहार आ रहे राहुल गांधी

By Newsdesk Admin
28/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मार्च। Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी अकेले दम पर पूरी तैयारी में जुटी है. इसी कड़ी के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बिहार में तीसरा दौर होने जा रहा है. आगामी 7 अप्रैल को राहुल गांधी पटना आएंगे और कृष्ण मेमोरियल हॉल में सभा करेंगे. 7 अप्रैल को नमक छोड़ो आंदोलन हुआ था और राहुल गांधी उसी कड़ी में सत्याग्रह में शामिल हुए परिजनों उससे जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे.

पटना में लोगों को संबोधन करेंगे राहुल गांधी

दरअसल कांग्रेस पार्टी अपने दम पर पूरे बिहार में घर-घर तक पहुंचने की तैयारी में जुट गई है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी ने जानकारी देते हुए राहुल गांधी को जननायक की उपाधि दिया और कहा कि जननायक राहुल गांधी कृष्ण मेमोरियल हॉल में उन लोगों को संबोधन करेंगे, जिनके परिवार सत्याग्रह आंदोलन में शामिल थे. नमक सत्याग्रह का आंदोलन जो महात्मा गांधी जी के जरिए चलाया गया था उसी को याद करने के लिए 7 अप्रैल को पटना आएंगे .

राहुल गांधी रामनवमी त्योहार में कहीं शामिल होंगे या नहीं इस पर उन्होंने कहा कि भारत के जो संविधान है, उसमें शिक्षा और संस्कृति का अधिकार दिया गया है और उसी के तहत भारतीय जनता पार्टी लगातार हमला कर रही है. हम रामनवमी मनाएंगे और जब हम अल्पसंख्यक की बात करते हैं तो इसका मतलब है केवल मुसलमान नहीं बुद्ध , जैन, पारसी जितने भी समाज के लोग होते हैं हमको सब की सुरक्षा करनी है. भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक के लिए बनाया गया, लेकिन इस समय भारतीय जनता पार्टी हमारी शिक्षा पर हमला करती है, हमारी संस्कृति पर हमला करती है और अभी जो वक्त बोर्ड का मामला है, वह जानबूझकर के एक टारगेट कर रहे हैं .

वही प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बड़ी तैयारी की घोषणा करते हुए कहा कि अब कांग्रेस पार्टी एक कार्यक्रम लॉन्चिंग कर रही हैं. उस कार्यक्रम के नाम है कांग्रेस झंडा घर, घर. हर घर में कांग्रेस का झंडा हो. हमारे कार्यकर्ता हर घर पर झंडा लगाएंगे और पूरे गांव में जो कांग्रेस समर्थित लोग हैं, उनसे संपर्क करके एक झंडा लगाने का उनसे अनुरोध करेंगे. अपने गांव में जिला में कस्बा में ब्लॉक में और हर घर पर झंडा हम लोग कांग्रेस का लहराने का काम करेंगे. इसका प्रस्ताव दिल्ली कमिटी से आया है.

साथ ही हर कांग्रेसी अपने गाड़ी में अपना पार्टी का झंडा लगा करके चलेंगे. सभी कार्यकर्ता अपने जो भी उनके पास कम्युनिकेशन के साधन चाहे वह साइकिल से ही ही क्यों न हो वह झंडा लगाएंगे. राजेश कुमार ने मंदिर धोने के मामले पर कहा कि सदियों से डिस्क्रिमिनेशन होता आया है. अनटचेबिलिटी के सवाल पर कहा कि पहले अनटचेबिलिटी अनुसूचित जाति जनजाति के वर्गों से होता था और आज जो है परशुराम के वंशज से भी हो रहा है. यह बीजेपी का आईना दिखाने वाला अनटचेबिलिटी तो पहले दलित से होता था अब परशुराम के वंशज से हो रहा है इसमें बीजेपी को जवाब देना चाहिए .

वक्फ बोर्ड पर क्या बोले शकील अहमद खां?

वहीं वक्फ बोर्ड के मामले पर विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने पीएम मोदी का बगैर नाम लेते हुए जाहिल बताया और कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लेता हूं, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि टॉप टू बॉटम तक जाहिल है. वहां जाहीलों की फौज. एक बार नहीं बार बार बोलूंगा कि टॉप टू बॉटम जहीलों की फौज को न्याय संवत काम करना आता नहीं है.

इस देश में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के दिए हुए जो व्यवस्था बनाई गई उसको गला घोंटने का काम हर रोज किया जा रहा है. पढ़े लिखे लोगों के लिए इशारा काफी है कि मैं क्या कह रहा हूं. जिनको डिग्रियों के बारे में चिंता नहीं है, सवाल यह है कि टॉप टू बॉटम जहीलों की फौज यह जानती नहीं है कि देश और देश का वसुधेव कुटुंबकम की परिभाषा परिकल्पना क्या है।

Arvind Kejriwal Fir : केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश, जानिए क्या है मामला
AI Highway Monitoring : हाईवे पर रोशनी बंद होते ही बजेगा अलार्म, परिवहन मंत्रालय उठाने जा रहा बड़ा कदम
ACB Raid Visakhapatnam : असिस्टेंट कमिश्नर के घर ACB का छापा, किलो के भाव चांदी और लाखों की नकदी बरामद
नक्सलियों ने नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगाई आग, बस को बनाया बंधक, फिर यात्रियों को छोड़ा
एकसाथ नजर आए अजित पवार और शरद पवार, सीएम देवेंद्र फडणवीस भी रहे मौजूद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Eklavya School Assault
Eklavya School Assault : स्कूल में 9वीं के 8 छात्रों से मारपीट, हॉस्टल अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल

Eklavya School Assault : घटना के बाद परिजनों…

Balod Truck Pickup Accident
Balod Truck Pickup Accident : ट्रक-पिकअप की भीषण भिड़ंत, 45 मिनट तक वाहन में फंसा रहा चालक

Balod Truck Pickup Accident : हादसे के बाद…

College Student Death Case
College Student Death Case : छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया जहर

College Student Death Case :कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी…

Bilaspur Kinnar Death Case
Bilaspur Kinnar Death Case : 3 दिन से लापता किन्नर का तालाब में मिला शव, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur Kinnar Death Case : पुलिस तकनीकी जांच…

Raigarh Minor Rape Case
Raigarh Minor Rape Case : जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने नाबालिग को कोरबा ले गया युवक, होटल में दुष्कर्म का आरोप

Raigarh Minor Rape Case : मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?