CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod Truck Pickup Accident : ट्रक-पिकअप की भीषण भिड़ंत, 45 मिनट तक वाहन में फंसा रहा चालक

Balod Truck Pickup Accident : ट्रक-पिकअप की भीषण भिड़ंत, 45 मिनट तक वाहन में फंसा रहा चालक

By Newsdesk Admin
09/09/2026
Share
Balod Truck Pickup Accident
Balod Truck Pickup Accident : ट्रक-पिकअप की भीषण भिड़ंत, 45 मिनट तक वाहन में फंसा रहा चालक

सीजी भास्कर, 09 सितम्बर। बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम सिकोसा के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक करीब 45 मिनट तक ड्राइविंग सीट में फंसा रहा। (Balod Truck Pickup Accident)

Contents
  • रस्सी की मदद से चालक को निकाला : Balod Truck Pickup Accident
  • गंभीर हालत में दुर्ग रेफर
  • माइंस से लौट रहा था ट्रक : Balod Truck Pickup Accident
  • दोनों वाहन पुलिस ने किए जब्त

पिकअप चालक 37 वर्षीय दीपक बारले के कमर के नीचे का हिस्सा सीट में फंस गया था। घायल होने के बावजूद वह लोगों से बातचीत करता रहा और खुद बाहर निकलने का प्रयास करता रहा।

रस्सी की मदद से चालक को निकाला : Balod Truck Pickup Accident

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने चालक को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत की। पिकअप के दबे हुए दरवाजे, स्टेयरिंग और लोहे के अन्य हिस्सों को रस्सी से बांधकर खींचा गया। करीब 45 मिनट की कोशिश के बाद दीपक को वाहन से बाहर निकाला जा सका।

Balod Truck Pickup Accident
Balod Truck Pickup Accident : ट्रक-पिकअप की भीषण भिड़ंत, 45 मिनट तक वाहन में फंसा रहा चालक

गंभीर हालत में दुर्ग रेफर

घायल चालक को 108 एंबुलेंस से गुंडरदेही अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुर्ग रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में चालक के पैर की हड्डियां टूट गई हैं।

माइंस से लौट रहा था ट्रक : Balod Truck Pickup Accident

जानकारी के मुताबिक, हाहालद्दी माइंस में चलने वाला ट्रक रायपुर से लौह अयस्क खाली कर वापस लौट रहा था। वहीं बोरिया खुर्द निवासी दीपक बारले सामान खाली करने के बाद दल्लीराजहरा से रायपुर लौट रहा था। इसी दौरान सिकोसा के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

दोनों वाहन पुलिस ने किए जब्त

हादसे के बाद गुंडरदेही पुलिस ने ट्रक और पिकअप दोनों को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Bharatmala Compensation Scam Chhattisgarh : जमीन के खेल से शराब घोटाले के ‘दुबई कनेक्शन’ तक पहुंची जांच
मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए 500 रुपए लेने का आरोप, जशपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर का VIDEO वायरल; कलेक्टर ने जांच टीम बनाई
Mohan Markam statement : बोले- भगवान राम किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं
Divyang Loan Scheme : दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार, आसान ऋण, ट्रेनिंग और बाजार की गारंटी
Lightning Strike Incident : पानी से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे युवक-युवती, आसमान से आ टपकी आफत, दोनों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल
Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल

अब नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से…

Eklavya School Shivpur Action : छात्राओं के पैदल मार्च के बाद प्राचार्य हटाए गए, अधीक्षिका को नोटिस
Eklavya School Shivpur Action : छात्राओं के पैदल मार्च के बाद प्राचार्य हटाए गए, अधीक्षिका को नोटिस

छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं (Eklavya School Shivpur Action)…

Eklavya School Assault
Eklavya School Assault : स्कूल में 9वीं के 8 छात्रों से मारपीट, हॉस्टल अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल

Eklavya School Assault : घटना के बाद परिजनों…

Balod Truck Pickup Accident
Balod Truck Pickup Accident : ट्रक-पिकअप की भीषण भिड़ंत, 45 मिनट तक वाहन में फंसा रहा चालक

Balod Truck Pickup Accident : हादसे के बाद…

College Student Death Case
College Student Death Case : छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया जहर

College Student Death Case :कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?