CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल

Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल

By Newsdesk Admin
09/09/2026
Share
Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल
Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल

सीजी भास्कर, 9 सितंबर : छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 247 बारिश मापने वाले केंद्रों में से 228 केंद्रों पर कोई बारिश दर्ज नहीं हुई। अब नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से 10 सितंबर से मानसून की बारिश (Chhattisgarh Monsoon Rain) में फिर तेजी आने की संभावना जताई गई है।

Contents
  • सरगुजा में आज से बारिश
  • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम
  • 92 फीसदी केंद्र सूखे
  • सितंबर में 9-12 रेनी डे

 

यह भी पढ़ें…Eklavya School Shivpur Action : छात्राओं के पैदल मार्च के बाद प्राचार्य हटाए गए, अधीक्षिका को नोटिस

 

सरगुजा में आज से बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर को सरगुजा संभाग में बारिश (Chhattisgarh Monsoon Rain) की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। संभाग के कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 11 और 12 सितंबर को रायपुर और बस्तर संभाग में भी कई जगह बारिश होने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है। हालांकि, इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण उत्तर प्रदेश और बिहार के ऊपर बना हुआ है। मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, मुजफ्फरनगर, बस्ती, डेहरी और दीघा होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

 

 

यह भी पढ़ें…Eklavya School Assault : स्कूल में 9वीं के 8 छात्रों से मारपीट, हॉस्टल अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल

 

 

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक 11 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र (Chhattisgarh Monsoon Rain) बनने की संभावना है। यह सिस्टम पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में विकसित हो सकता है। इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के आसपास बनने की संभावना जताई गई है। नए सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश का दायरा बढ़ सकता है। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में बादल सक्रिय होने और वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

 

 

यह भी पढ़ें…College Student Death Case : छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया जहर

 

92 फीसदी केंद्र सूखे

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के 92.31 प्रतिशत बारिश केंद्रों पर कोई बारिश दर्ज नहीं हुई। केवल 10 केंद्रों पर 2.5 मिलीमीटर या उससे अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग के मानकों के अनुसार 2.5 मिलीमीटर या उससे अधिक बारिश वाले केंद्र को रेनी डे की श्रेणी में रखा जाता है।

धरमजयगढ़ में 12.1 मिलीमीटर, कटघोरा में 7.5 मिलीमीटर, अजगरबहार में 7 मिलीमीटर, रामानुजगंज में 5.2 मिलीमीटर, छिंदगढ़ में 4 मिलीमीटर और पाली में 3.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सुकमा, तिल्दा, गंडई और देवकर में भी 2.5 मिलीमीटर या उससे अधिक वर्षा दर्ज हुई।

 

यह भी पढ़ें…दुर्ग में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपए तक लेते थे कमीशन

 

सितंबर में 9-12 रेनी डे

मौसम विभाग के अनुसार किसी बारिश केंद्र पर 2.5 मिलीमीटर या अधिक वर्षा (Chhattisgarh Monsoon Rain) होने पर उसे रेनी डे माना जाता है। सितंबर में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में औसतन 9 से 12 रेनी डे होते हैं। इस दौरान सामान्य तौर पर दो से तीन मौसमी सिस्टम बारिश कराते हैं।

ऐसे में बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए सिस्टम और मौजूदा मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां दोबारा बढ़ने की उम्मीद है। खासकर 10 सितंबर से सरगुजा और इसके बाद 11-12 सितंबर को रायपुर व बस्तर संभाग में बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

 

 

खबरें और भी हैं : Youth Congress Fight Bhilai : डिलीवरी बॉय से बेरहमी से मारपीट, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमन सिंह समेत 4 पर केस

Pregnant Wife Murder: बिलासपुर में खौफनाक वारदात, बच्चों के सामने गर्भवती पत्नी की सब्बल से हत्या
Oil Palm Farming : ऑयल पाम के साथ मूंगफली की अंतरवर्तीय खेती से किसान की बदली तकदीर
Sukma ACB Raid : सुकमा में ACB का बड़ा ट्रैप, शिक्षकों के एरियर्स के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार
Vishnudeo Sai Jagannath : जन्मदिन पर भगवान जगन्नाथ के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए की विशेष पूजा
अफेयर के शक में युवक ने गर्लफ्रेंड की हत्या की, खुद पुलिस को दी सूचना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel Assam Incharge
Bhupesh Baghel Assam Incharge : भूपेश बघेल को असम प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर दी बधाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ के पूर्व…

Bus Strike Chhattisgarh : प्रदेश में बंद हो सकती है यात्री बस सेवा, किराया बढ़ाने समेत 9 मांगों पर अड़े आपरेटर
Bus Strike Chhattisgarh : प्रदेश में बंद हो सकती है यात्री बस सेवा, किराया बढ़ाने समेत 9 मांगों पर अड़े आपरेटर

यातायात महासंघ ने कहा है कि मांगों पर…

Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल
Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल

अब नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से…

Eklavya School Shivpur Action : छात्राओं के पैदल मार्च के बाद प्राचार्य हटाए गए, अधीक्षिका को नोटिस
Eklavya School Shivpur Action : छात्राओं के पैदल मार्च के बाद प्राचार्य हटाए गए, अधीक्षिका को नोटिस

छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं (Eklavya School Shivpur Action)…

Eklavya School Assault
Eklavya School Assault : स्कूल में 9वीं के 8 छात्रों से मारपीट, हॉस्टल अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल

Eklavya School Assault : घटना के बाद परिजनों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?