CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रीवा में भीषण सड़क हादसा: शहडोल जा रही बस और सफारी में जोरदार टक्कर, तीन घायल

रीवा में भीषण सड़क हादसा: शहडोल जा रही बस और सफारी में जोरदार टक्कर, तीन घायल

By Newsdesk Admin
23/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 मार्च |

शहडोल जा रही यात्री बस की सफारी गाड़ी से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा भैसरहा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब सफारी गाड़ी पेट्रोल भरवाने के बाद बाहर निकल रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और अचानक सामने आई सफारी से सीधी टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सफारी गाड़ी भी बुरी तरह पिचक गई.

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में सफारी चालक रमेश जायसवाल को सिर में गंभीर चोट आई है. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया गया है. इसके अलावा, बस की आगे की सीट पर बैठे महेंद्र तिवारी और हरेंद्र कुशवाहा को भी गंभीर चोटें आई हैं. अन्य यात्रियों को मामूली खरोचें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पिपराव पुलिस चौकी प्रभारी एसआई शेषमणि मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को रामपुर नैकिन अस्पताल भिजवाया. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि सफारी गाड़ी बिना नंबर प्लेट की क्यों थी और दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है.

स्थानीय लोग सहमे, यातायात प्रभावित

इस दुर्घटना के बाद रीवा-शहडोल मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा. स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और यातायात को सुचारू करने में पुलिस की सहायता की. हादसे को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Bihar: 57 साल की उम्र में प्रोफेसर बने अशोक चौधरी, विपक्ष बोला- ‘मंत्री को नौकरी, बेरोजगार युवा…’
गडकरी का बड़ा संदेश: “आर्थिक ताकत और टेक्नोलॉजी से ही बनेगा भारत विश्वगुरु, निर्यात बढ़ाना है कुंजी”
Iran Missile Attack Israel : मिडिल ईस्ट में भड़का बड़ा युद्ध, Israel ने Iran की राजधानी तेहरान पर बरसाए बम
मोदी सरकार के फैसले से खुश सीएम उमर अब्दुल्ला, पूर्ण राज्य के दर्जे पर कहा- ‘हम तो चाहेंगे कि…’
ग्वालियर में कार से युवक को 100 फीट तक घसीटा: पत्नी को बॉयफ्रेंड संग पकड़ा, पीड़ित बोला- शादी से पहले से था अफेयर…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Abujhmad Development
Abujhmad Development : अबूझमाड़ की बदलती तस्वीर, पुल-सड़क से खुली विकास की राह

सीजी भास्कर, 11 जुलाई :  कभी नक्सली हिंसा,…

Manpat Road Accident
Manpat Road Accident : मैनपाट में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले…

AgriStack Farmer ID
AgriStack Farmer ID : एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य, बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगा कृषि योजनाओं का लाभ

सीजी भास्कर, 11 जुलाई :  छत्तीसगढ़ में किसानों…

Nava Raipur OTS Scheme 2026
Nava Raipur OTS Scheme 2026 : नवा रायपुर में OTS योजना-2026 को मंजूरी, ब्याज-अधिभार में राहत

सीजी भास्कर, 11 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Mahatari Vandan Yojana
Mahatari Vandan Yojana : 66 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 626.25 करोड़ रुपए

सीजी भास्कर, 11 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?