CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ओवैसी पर BJP के इस नेता की प्रतिक्रिया, कहा- ‘धर्म के नाम पर देश को गुमराह करना बंद करें’

ओवैसी पर BJP के इस नेता की प्रतिक्रिया, कहा- ‘धर्म के नाम पर देश को गुमराह करना बंद करें’

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मार्च। Tarun Chugh on Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के ‘देश को आरएसएस की विचारधारा से खतरा है वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि मैं इतना ही कहूंगा कि वह धर्म के नाम पर देश को गुमराह करना बंद करें.

देश में नफरत की राजनीति कर रहे राहुल गांधी और ओवैसी

तरुण चुघ ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “कुछ मुस्लिम और कांग्रेस नेताओं ने वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा किया है. आज ये कब्जाधारी और लुटेरा गिरोह घबराहट में हैं. उनमें चिंता, निराशा और हताशा भरी हुई है, इसलिए उदास मानसिकता के साथ भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है. ओवैसी को धर्म के नाम पर देश को गुमराह करना बंद करना चाहिए.

चुघ ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने संसद के पटल पर स्पष्ट रूप से कहा है कि वक्फ संशोधन विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों को माफिया नियंत्रण से मुक्त करना, गरीब मुस्लिम परिवारों को मज़बूत बनाना है. साथ ही वक्फ में पारदर्शिता लाना है और मनमाने ढंग से दुरुपयोग न हो, उसे रोकना है. राहुल गांधी और ओवैसी जैसे नेता देश में नफरत की राजनीति कर रहे हैं.

मुस्लिम महिलाओं का दर्द क्यों नहीं दिखता है?- चुघ

उन्होंने कहा कि मैं सोचता हूं कि उन्हें (राहुल गांधी और ओवैसी) मुस्लिम महिलाओं का दर्द क्यों नहीं दिखता है? क्या वे मुस्लिम महिलाओं को दिए गए अधिकारों से उन्हें आज़ाद करना चाहते हैं? या फिर वे गरीब मुस्लिम परिवारों का भला होते देखना नहीं चाहते हैं. भूमाफिया के हाथों में खेल रहा यह लुटेरा गैंग वक्फ पर कब्जा करना चाहता है. तरुण चुघ ने नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा, नेहरू-गांधी परिवार 7 दशकों से, चार पीढ़ियों से, देश में अपने परिवारवाद, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और लूट को स्थापित करने के लिए काम कर रहा है. वे चार पीढ़ियों से लगातार राष्ट्रवादी ताकतों को अपमानित करने, उनके खिलाफ षड्यंत्र करने और उन्हें खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं. राहुल गांधी के नाना-नानी और दादी ने जो षड्यंत्र किया, उसके बावजूद वे राष्ट्रवादी शक्तियों को रोक नहीं पाए. उनके ये इरादे कामयाब नहीं होंगे.

राहुल गांधी पर अब्बास नकवी ने पलटवार किया

इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘कांग्रेस के सामने बीजेपी-आरएसएस मजाक’ वाले बयान पर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वह परिवार के घोंसले और पप्पू की सोच से बाहर नहीं निकल पाएंगे. बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “राहुल गांधी की एक ही समस्या है, वह आज भी डेमोक्रेसी को डायनेस्टी का डिज्नीलैंड समझते हैं. जब तक यह डेमोक्रेसी का डिज्नीलैंड समझते रहेंगे, तब तक यह परिवार के घोंसले और पप्पू की सोच से बाहर नहीं निकल पाएंगे.

Cooperative Bank Scam: 6 समितियों के खातों से 10 करोड़ की निकासी, अब EOW करेगी परत-दर-परत जांच
⭕ जिले का बदमाश अमित जोश एनकाउंटर में मारा गया, क्राइम ब्रांच की टीम से मुठभेड़, गोलीकांड कर हुआ था फरार, बहन के घर मिली थी पिस्टल, देखिए मुठभेड़ का विडियो
एमपी में खुद की किरकिरी कराने के बाद से कहां गायब हैं विजय शाह, अभी तक क्यों नहीं हुए गिरफ्तार?
Team India Fitness : अब सिर्फ खेल नहीं चलेगा, टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए फिटनेस की होगी कड़ी परीक्षा
Akhilesh Yadav Statement : “100 विधायक लाइए, मुख्यमंत्री बन जाइए”, अखिलेश यादव का तंज, गोरखपुर की घटनाओं को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?