CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पति के अंदर है कमजोरी, पत्नी ने कह डाला तो डर से उसे ही पहले मारा फिर Bag में पैक कर दी लाश

पति के अंदर है कमजोरी, पत्नी ने कह डाला तो डर से उसे ही पहले मारा फिर Bag में पैक कर दी लाश

By Newsdesk Admin
30/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मार्च। दिल्ली के सत्यम एंक्लेव इलाके में 28 मार्च को बैग में मिले एक महिला के शव के मामले में नया खुलासा हुआ है. सूत्रों के अनुसार, जांच में सामने आया कि समलैंगिक संबंधों में आड़े आने के चलते पति ने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की जान ली थी.

शाहदरा जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नेहा यादव ने बताया कि महिला हत्या से तीन चार दिन पहले ही पति आशीष कुमार झा और उसके दोस्त अभय कुमार झा के साथ दिल्ली आई थी. आरोपी विवेकानंद ने अपने कमरे में उनके रहने की व्यवस्था की थी. उसने अपने कमरे का ताला बदलने के बाद एक चाबी आशीष को दे दी थी. मृतका की पहचान पंजाब के लुधियाना निवासी अंजू उर्फ अंजलि के रूप में हुई है.

पुलिस ने मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा और आरोपी अभय कुमार झा उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है. अभय बिहार के सुपौल जिला स्थित परसरमा गांव का रहने वाला है. पुलिस आरोपी पति की तलाश में छापेमारी कर रही है. मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा ने पूछताछ में बताया कि आरोपी आशीष कुमार झा उसका दोस्त है. कुछ दिन पहले आशीष ने विवेकानंद से दिल्ली में रहने के लिए कमरे की व्यवस्था करने को कहा था. इस पर विवेकानंद ने सत्यम एंक्लेव स्थित अपना कमरा दोस्त आशीष को दे दिया था, क्योंकि कोचिंग पढ़ाने के बाद विवेकानंद का यह कमरा खाली रहता था.

विवेकानंद की पत्नी को आई बदबू

विवेकानंद पत्नी के साथ दिल्ली के पटेल नगर इलाके में रहता था. वह सत्यम एंक्लेव स्थित घर में कोचिंग पढ़ाने के लिए आता था. शुक्रवार को किसी काम से विवेकानंद की पत्नी कमरे पर आ गई. कमरे से बदबू आने के साथ ही दरवाजे के नीचे से खून देखकर वह दंग रह गई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. ईंट से वारकर वारदात को अंजाम दिया था. कुछ वर्ष पहले लुधियाना निवासी अंजू की उसके दूर के रिश्तेदार के माध्यम से आशीष से शादी हुई थी. सभी बिहार के सुपौल के रहने वाले हैं.

एक बदल रहा बयान, दूसरे ने कबूला जुर्म

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आशीष, अभय उर्फ सोनू और विवेकानंद के बीच समलैंगिक संबंध थे. कहीं रिश्ते की पोल न खुल जाए, इसलिए अंजू को रास्ते से हटाने के लिए गत कुछ दिन पहले आरोपी अंजू को योजनाबद्ध तरीके से दिल्ली लेकर आए थे. इसके बाद रविवार देर रात तीनों ने मिलकर अंजू की ईंट से वारकर हत्या कर दी. हत्या की वजहों के बारे में विवेकानंद बार-बार अपने बयान बदल रहा है, जबकि सोनू ने समलैंगिकता के चलते हत्या की बात स्वीकार की है.

पति के murder का बनाया प्लान, Success भी रहा पर इस रिपोर्ट ने खोल दी पोल
“मैं नहीं तो कोई नहीं, तेरी शादी नहीं होने दूंगा, समाज में कर दूंगा बदनाम” युवा कांग्रेस नेता के खिलाफ युवती ने दर्ज करवाई FIR, जुर्म दर्ज होते ही हुआ फरार
Karun Nair Ranji Trophy 2025 : टीम इंडिया से बाहर होने के बाद इस बल्लेबाज का गदर, रणजी ट्रॉफी में जड़ा नाबाद 174 रन, करियर का 25वां शतक
Fire in express train : कोटा जा रही ट्रेन के बी-1 कोच में लगी आग, 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
आयकर विभाग ने सफाईकर्मी के घर भेजा करोड़ो का नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Foreign Students Safety
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी…

Bhilai Crime
Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार

पति के इलाज के लिए लिए गए 20…

Chakradhar Samaroh
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

Learning License :  लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए सड़क सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?