CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PAK पर एक्शन से पहले हाई लेवल मीटिंग! नेवी चीफ के बाद अब वायु सेना प्रमुख ने की PM मोदी से मुलाकात

PAK पर एक्शन से पहले हाई लेवल मीटिंग! नेवी चीफ के बाद अब वायु सेना प्रमुख ने की PM मोदी से मुलाकात

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share

सीजी भास्कर 4 मई भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मुलाकात के कुछ समय बाद वायुसेना प्रमुख पीएम आवास से रवाना भी हो गए. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की पृष्ठभूमि में हुई यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है.इससे पहले, शुक्रवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भी प्रधानमंत्री से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की थी.

नौसेना के अध्यक्ष ने पीएम मोदी के साथ एक घंटे की बैठक की, जिसमें उन्होंने नौसेना की मौजूदा तैयारियों और उनके एक्टिवनेस पर जानकारी दी.लगातार बैठकें कर रहे हैं पीएमपहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की कमान अपने हाथों में ले ली है. वे तीनों सेनाओं के प्रमुखों से अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं ताकि पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के खिलाफ भारत की संभावित कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जा सके.पहली बार 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक की.

यह बैठक लगभग डेढ़ घंटे चली, जिसमें पीएम मोदी ने सभी सेनाओं को पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी छूट दे दी.पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की संभावनाओं के बीच 30 अप्रैल को थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पीएम मोदी से उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की. इस दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद रहे.कल नौसेना चीफ से मिले थे पीएम3 मई को शाम 6 बजे नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने पीएम मोदी से मुलाकात की, जो लगभग एक घंटे तक चली.

आज वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने भी प्रधानमंत्री से भेंट की, जो करीब 40 मिनट तक चली. प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट निर्देश है कि भारत की प्रतिक्रिया की टाइमिंग, तरीका और लक्ष्य सेनाएं स्वयं तय करेंगी. राजनीतिक नेतृत्व ने इस दिशा में सभी बाधाएं हटाकर यह संकेत दे दिया है कि अब सटीक और संतुलित जवाब दिया जाएगा.वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, देशभर में सैन्य तैयारियों को देखते हुए ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं.

यह कदम उस समय उठाया गया है जब राष्ट्रव्यापी स्तर पर रक्षा तैयारियां उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं.सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि देश आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है. केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि पहलगाम हमले के दोषियों और उनके साजिशकर्ताओं को कड़ी सजा दी जाएगी.सेना को खुली छूटसरकार ने सशस्त्र बलों को पूरी ‘ऑपरेशनल फ्रीडम’ दी है ताकि वे जवाब देने की तरीके, समय और लक्ष्य स्वयं तय कर सकें. सरकार की सख्त मंशा और विपक्ष का समर्थन यह संकेत देता है कि आने वाले दिनों में आतंकी घटनाओं के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया निर्णायक हो सकती है.

“तिरंगा यात्रा” में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा, सिने अभिनेत्रियों ने किया हर घर तिरंगा का आह्वान, कहा – “विधायक रिकेश का हर आयोजन अनूठा और सफल है”
बांग्लादेश का ‘सीरियल किसर’ मौलाना, 34 सेकेंड में 8 बच्चों को कर डाला किस…वीडियो वायरल
पाकिस्तानी महिला से निकाह करने वाले बर्खास्त CRPF जवान बोले- ‘पत्नी ने कहा पासपोर्ट पर ऐसा स्टांप लगाओ कि…’
YouTube: यूट्यूब ने डिलीट किए 95 लाख वीडियोज, भारत है पहले नंबर पर, यह है कारण
Indigo Airlines : इंडिगो की मनमानी जारी, अब केंद्र सरकार के कड़े एक्शन की बारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?