CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उसने जहर खा लिया…’ सुनते ही दौड़ी गर्लफ्रेंड, हॉस्पिटल में लिपटकर रोई, फिर प्रेमी ने बेड से उठकर मांग में भरा सिंदूर

उसने जहर खा लिया…’ सुनते ही दौड़ी गर्लफ्रेंड, हॉस्पिटल में लिपटकर रोई, फिर प्रेमी ने बेड से उठकर मांग में भरा सिंदूर

By Newsdesk Admin
27/02/2025
Share

सीजी भास्कर 27 फरवरी झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में एक अनोखी प्रेम कहानी (Love Story) ने सभी को चौंका दिया. अस्पताल में भर्ती प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली. दरअसल, युवक का एक लड़की के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन तैयार नहीं थे.

शादी में हो रही रुकावटों से हताश होकर युवक ने जहर खा लिया था. इसी के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.दरअसल, निरसा के कुमारडूबी के रहने वाले आलोक वर्मा का रीना नाम की लड़की के साथ दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन रीना के परिवार वालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था. इस कारण रीना भी शादी से इनकार कर रही थी.आलोक ने रीना को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह राजी नहीं हुई.

इसी के बाद आलोक ने जहर खा लिया. परिजनों को पता चला तो घर में कोहराम मच गया. आनन-फानन में परिजन आलोक को लेकर snmmch अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया.इसी बीच आलोक के दोस्तों से रीना को इस घटना की जानकारी दे दी. खबर सुनकर वह परेशान हो गई. इसके बाद रीना भागते हुए अस्पताल पहुंची. रीना के परिवार वालों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी.

अस्पताल पहुंचने पर रीना ने देखा कि आलोक बेड पर है, हाथों में स्लाइन लगी हुई है.अस्पताल में दोनों एक दूसरे से लिपटकर रो पड़े. इस दौरान आलोक के दोस्तों ने आलोक की प्रेमिका के लिए शादी का जोड़ा, मंगलसूत्र और अन्य सभी चीजों की व्यवस्था की. फिर अस्पताल के बेड पर ही स्लाइन लगे हाथों से प्रेमी आलोक ने प्रेमिका रीना की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया. अस्पताल के मरीज इस शादी के गवाह बने, जिसमें बेड शादी का मंडप बना.अस्पताल के बेड पर शादी को लेकर कपल ने क्या कहा?इस शादी को लेकर आलोक वर्मा ने कहा कि एक लड़की से प्यार करते थे, उसी से शादी करना चाहते थे, लेकिन घर वाले राजी नहीं थे. 

लड़की की दूसरी जगह शादी करवाना चाहते थे. फिर हमने गलत कदम उठा लिया और अस्पताल में भर्ती कर दिया गया. जब लड़की को पता चला तो लड़की अस्पताल पहुंच गई और अस्पताल में शादी कर ली. रीना ने कहा कि हमको पता चला कि आलोक अस्पताल में भर्ती है, उसके बाद हम यहां पहुंच गए और अस्पताल में आकर हम लोगों ने शादी कर ली. भैया ने नाराजगी जताते हुए घर बुलाने का प्रयास किया, लेकिन हम नहीं माने. पिछले दो साल से आलोक से प्यार करते हैं. आज हमने अस्पताल में शादी रचा ली.

मुझे सोते वक्त दिया गया इंजेक्शन…’, अपनी मौत से पहले बोले थे BJP नेता, संभल में मचा हडकंप
तिरूपति बालाजी में लड्डू विवाद, आस्था से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, CBI और FSAI अधिकारियों की SIT करेगी जांच
Police Harassment Complaint MP: घुटनों पर चलकर IG दफ्तर पहुँचा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Breaking news : माफिया से नेता बने अतीक के आतंक का अंत
सिसोदिया की आज कोर्ट में पेशी, ऑफिस से मिली डिजिटल डिवाइस में डिलीट मिली फाइल, यही बनी गिरफ्तारी की वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : बिजली बिल से राहत दिला रही सूर्यघर योजना, ऐसे मिल रहा फायदा

PM Surya Ghar Yojana : सूर्यघर योजना के…

Maharashtra hostel snake bite
Maharashtra hostel snake bite : हॉस्टल में सो रही छात्राओं पर सांप का हमला, 6 को डसा; 3 की मौत

Maharashtra hostel snake bite :छात्रावास में रहने वाली…

Bastar Road Accident
Bastar Road Accident : सड़क हादसों ने मचाया हाहाकार, दो हफ्तों में 3 दुर्घटनाओं में 4 की मौत

Bastar Road Accident : घटना की सूचना मिलते…

Bilaspur Shaadi.com Fraud Case
Bilaspur Marriage Scam : शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर युवती को फंसाया

Bilaspur Marriage Scam : दोनों को न्यायालय में…

Dhamtari Funeral Dispute
Dhamtari Funeral Dispute : धर्म परिवर्तन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत पर बढ़ा तनाव

Dhamtari Funeral Dispute : हिंदू जागरण मंच के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?