CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘दो बार हो गई थी गलती, अब इधर-उधर नहीं होगा…’, CM नीतीश ने अमित शाह के सामने फिर दोहराई पुरानी बात

‘दो बार हो गई थी गलती, अब इधर-उधर नहीं होगा…’, CM नीतीश ने अमित शाह के सामने फिर दोहराई पुरानी बात

By Newsdesk Admin 30/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मार्च। बिहार में इस वर्ष विधानसभा चुनाव है. इसी क्रम में अमित शाह बिहार पहुंचे हुए हैं। रविवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित केंद्र सरकार व राज्य की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भी वह पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में केंद्र और सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो बार गलती हो गई… अब इधर-उधर नहीं होगा।

मुख्यमंत्री इससे पहले भी एक बार ये बात दोहरा चुके हैं. कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में पहले गुंडाराज था. लेकिन हमारी सरकार ने इसे खत्म कर दिया और देर रात भी लोग बिना डर के सड़कों पर निकल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कोसी सहित कई परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया. साथ ही कहा कि बिहार में अब बहुत बढ़िया काम हो रहा है.

हम जब से आए हैं व्यवस्था दुरुस्त कर रहे हैं: CM नीतीश

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम 24 नवंबर, 2005 में बिहार की सत्ता में आए थे. लेकिन उस समय क्या ही स्थिति थी प्रदेश की. शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकलता था. पूर्व की सरकारों ने यहां पर कुछ नहीं किया था. सिर्फ और सिर्फ हिंदू-मुसलमानों के नाम पर लोगों को लड़ाया जाता था. राज्य में पढ़ाई के नाम पर कुछ भी नहीं था. इसके अलावा लोगों के इलाज की भी व्यवस्था नहीं थी.

जितनी तेजी से लोगों को इलाज मिलना चाहिए था, उसकी व्यवस्था नहीं थी. लेकिन हम लोग जब से आए हैं, पूरी व्यवस्था को दुरुस्त कर रहे हैं. बीच में हमसे दो बार गलती हो गई थी. लेकिन अब नहीं होगी. क्योंकि हम लोगों ने अब ये तय कर लिया है. मुझे तो मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया था.

अमित शाह ने लालू यादव से मांगा हिसाब

अमित शाह ने कार्यक्रम के दौरान संबोधन करते हुए लालू यादव से बिहार में किए काम का हिसाब मांगा. उन्होंने कहा कि अगर लालू यादव ने कुछ किया है तो बताएं. शाह ने मोदी सरकार में बिहार में कृषि क्रांति की जानकारी दी. साथ ही इस दौरान अमित शाह ने बिहार में लालू–राबड़ी शासनकाल में जंगलराज के दौर की भी याद दिलाई. उन्होंने 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत का नारा दिया और दावा किया कि मोदी और नीतीश के नेतृत्व में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनाएंगे.

You Might Also Like

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

SCB Medical College Fire : कटक के सरकारी अस्पताल में आग, 10 मरीजों की मौत, SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर ICU में हादसा, CM विष्णु देव साय ने जताया शोक

Chhattisgarh IPS Deputation : छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे, CISF में डीआईजी पद पर मिली नई जिम्मेदारी, पुलिस मुख्यालय से होंगे रिलीव

Newsdesk Admin 30/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

सीजी भास्कर, 17 मार्च। खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते…

Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजनीति आज…

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

सीजी भास्कर, 17 मार्च। जिले में अवैध कबाड़…

Tehsildar Transfer
Tehsildar Transfer : गरियाबंद में राजस्व व्यवस्था की नई बिसात, पांच तहसीलदारों की अदला-बदली

रिपोर्ट - आशुतोष सिंह सीजी भास्कर, 17 मार्च।…

CGBSE Hindi Paper Leak
CGBSE Hindi Paper Leak : 12वीं हिंदी परीक्षा पर लीक का साया, वायरल सवालों से मचा बवाल, FIR के बाद शिक्षा तंत्र कटघरे में

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

17/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च

17/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

17/03/2026
SCB Medical College Fire
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

SCB Medical College Fire : कटक के सरकारी अस्पताल में आग, 10 मरीजों की मौत, SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर ICU में हादसा, CM विष्णु देव साय ने जताया शोक

16/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?