CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुलिस ने महिला के साथ किया अत्याचार, आहत होकर पेड़ में लगा ली फांसी

पुलिस ने महिला के साथ किया अत्याचार, आहत होकर पेड़ में लगा ली फांसी

By Newsdesk Admin
31/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मार्च। Aligarh Police: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया है, जहां दादों थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे आहत होकर महिला ने पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली. पुलिस महिला के भाई की दबिश के लिए घर में आई थी लेकिन जब वो घर में नहीं मिला तो उसे अपने साथ ले गई, यही नहीं सरेआम उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया.

आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को देर शाम थाने से छुड़ाया लेकिन वो अपने साथ हुए व्यवहार को लेकर बेहद आहत हुई. उसने घर लौटने के बाद रात में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है. नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. घटना की सूचना मिलते ही देर रात तक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद दादों थाने के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

पुलिस के व्यवहार से आहत महिला ने दी जान

बताया जा रहा है कि 28-29 मार्च की रात एक बजे दादों थाने के लहरा गांव में एक युवक छोटे उर्फ राकेश अपने कुछ साथियों के साथ आया और तमंचे के बल पर एक महिला को अपने साथ ले गया. राकेश ने वहां विरोध करने पर दो-तीन अन्य महिलाओं के साथ मारपीट भी की. राकेश का महिला को घसीटकर ले जाते हुए सीसीटीवी भी सामने आया है. जिसके बाद महिला के परिजनों ने दादों थाने में उसके खिलाफ मारपीट और लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई थी.

इसी मामले की छानबीन करते हुए दादों थाना पुलिस आरोपी राकेश की तलाश में उसके घर गई. लेकिन, जब राकेश नहीं मिला तो पुलिस ने उसके परिवार के अन्य लोगों की जानकारी की. जिसके बाद मुकीमपुर के हरनौट में रहने वाली उसकी बहन लक्ष्मी देवी के घर पहुंच गई. दोपहर में दादों थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पुलिस के साथ गांव पहुंचे और उसे साथ आने को कहा. लक्ष्मी ने जब आने से मना कर दिया तो पुलिसकर्मियों ने घसीटकर उसे गाड़ी में बैठा लिया और मारपीट की.

ग्रामीणों ने लगाया थाना अध्यक्ष पर आरोप

आरोप है कि उसके बाद थाने में भी उसके साथ मारपीट और जमकर गाली गलौज की गई. गांव के कुछ लोगों के वहां पहुंचने पर कल शाम को महिला को छोड़ दिया लेकिन पुलिस ने उसे सुबह 10:00 बजे फिर आने को कहा. जिससे लक्ष्मी काफी डर गई. जिसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.

सीओ धनंजय ने कहा कि ग्राम हरनौट, थाना पाली मुकीमपुर से एक महिला की आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई. पुलिस व फील्ड टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किए गए. मृतका के परिजनों के द्वारा लगाए गए आरोपों के क्रम में थाना अध्यक्ष दादों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. जांच के उपरांत अग्रिम विधिक अनुशात्मक कार्यवाही एवं दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.

पहले पर्स छीना, कम पैसे मिलने पर लौट आए और घोंप दिया चाकू… दिल दहलाने वाली वारदात
शटर का ताला तोड़ दुकान में‌ चोरी की नाकामयाब कोशिश के बाद भी इस शख्स के निशाने में थी दुकान, अगले दिन फिर करने गया रेकी, भिलाई पुलिस ने धरदबोचा
Raipur Gangrape Case : फार्महाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बर्थडे पार्टी के बहाने दी वारदात को अंजाम
पंडाल में आगजनी, लोगों में गुस्सा और राणाघाट में पोस्टर विवाद… रामनवमी शोभायात्रा पर बंगाल में तनाव
पापा को चढ़ रही थी बोतल, मासूम बेटा पकड़ने को मजबूर… MP के सरकारी अस्पताल की शर्मनाक लापरवाही, वार्ड बॉय सस्पेंड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Red Fort Independence Day Tickets
Red Fort Independence Day Tickets : लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए टिकट कैसे बुक करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Red Fort Independence Day Tickets : बुकिंग प्रक्रिया…

Raigarh Land Dispute
Raigarh Land Dispute : जमीन और रास्ते के विवाद में भिड़े दो परिवार, 14 लोगों पर केस

Raigarh Land Dispute : मारपीट में बिनोद को…

Airtel Recharge Plans
Airtel Recharge Plans : 4 लोकप्रिय रिचार्ज प्लान हुए बंद, अब महंगा पड़ेगा रिचार्ज

Airtel Recharge Plans :उन ग्राहकों के लिए यह…

Mungeli Half Murder Case
Mungeli Half Murder Case : जमीन के झगड़े में खूनी वारदात, युवक पर जानलेवा हमला

Mungeli Half Murder Case :पुलिस के मुताबिक, गंभीर…

Yashwant Varma
Yashwant Varma : जली नकदी से जवाब तक, जस्टिस यशवंत वर्मा पर तीनों आरोप सिद्ध; संसद में रिपोर्ट पेश होने से बढ़ी हलचल

जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़े नकदी प्रकरण में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?