CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में नवरात्रि और ईद पर दुकानदार लगाएं नेम प्लेट… BJP विधायक ने CM रेखा को लिखा पत्र

दिल्ली में नवरात्रि और ईद पर दुकानदार लगाएं नेम प्लेट… BJP विधायक ने CM रेखा को लिखा पत्र

By Newsdesk Admin
31/03/2025
Share

सीजी भास्कर 31 मार्च। दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक पत्र लिखा है।

इस पत्र में उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में दुकानदार को नवरात्रि और ईद के दौरान अपनी दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के लिए निर्देश देने की अपील की है। उन्होंने दावा किया है कि इस कदम से दिल्ली में पारदर्शिता और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा मिलेगा।

तरविंदर सिंह मारवाह ने अपने पत्र में लिखा कि जैसे-जैसे नवरात्रि और ईद नजदीक आ रही है, यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उत्सव आपसी सम्मान और सद्भाव के साथ मनाए जाएं। मैं आपके सम्मानित कार्यालय से अनुरोध करता हूं कि वह दिल्ली भर के दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के सामने नाम प्लेट लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करें। इससे नागरिकों को पवित्र वस्तुओं की खरीदारी करते समय चॉइस रखने, अपने अनुष्ठानों और मान्यताओं की पवित्रता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

उन्होंने लिखा कि यह कदम पारदर्शिता और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देगा। आपका हस्तक्षेप सुचारू उत्सव सुनिश्चित करने और गलतफहमी को रोकने में मदद करेगा।

तरविंदर सिंह मारवाह वही बीजेपी के नेता हैं, जिन्होंने आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया को हराया है। मारवाह ने उन्हें 675 वोटों के अंतर से हराया था। इससे पहले उन्होंने दूसरा, तीसरा और चौथा दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता था। उनकी सीट जंगपुरा ही रही थी, जहां उनका कब्जा 1998 से लेकर 2008 तक रहा। मारवाह कांग्रेस की टिकट पर जीतते आए थे। उन्होंने साल 2022 में कांग्रेस को अलविदा कह दिया था और बीजेपी का दामन थाम लिया था।

17 साल बाद विधानसभा में हुई वापसीमारवाह ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की, जिससे उनकी 17 साल बाद विधानसभा में फिर से वापसी हुई।

मारवाह को “द समाज” या “लीफ बैंक” एनजीओ के समर्थन के लिए भी जाना जाता है, जो कम्युनिटी डेवलपमेंट के उद्देश्य से तमाम कल्याणकारी कार्यक्रमों पर काम करता है। अब मारवाह अपने पत्र को लेकर चर्चा में आ गए हैं, जिस पर विवाद खड़ा हो सकता है।

Sukma Naxal Rehabilitation : सुकमा में ‘बंदूक’ की जगह थमा ‘लोकतंत्र’ का साथ, 116 पूर्व नक्सलियों के बने वोटर आईडी; अब वोट की ताकत से बदलेंगे अपनी तकदीर
हैदराबाद यूनिवर्सिटी में विवाद: छात्रों और पुलिस में टकराव, बुलडोजर को रोकने का प्रयास
ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान को देता था गगन, पंजाब से ISI का जासूस गिरफ्तार
AI को इंसान ने दी मात! टोक्यो में पोलिश प्रोग्रामर ने OpenAI के एडवांस्ड मॉडल को हराया, दुनिया हैरान…
HC का बड़ा फैसला : 11 साल तक पति-पत्नी की तरह रहे, तो ‘शादी का झांसा देकर रेप’ नहीं माना जाएगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित
H1N1 Alert : दुर्ग में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 2 साल की बच्ची संक्रमित

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) का पहला…

Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे
Vijay Sharma : भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी CM का पलटवार, बोले- जनता को भ्रमित कर रहे

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी…

Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल
Kondagaon Accident  :  मंत्री के काफिले की गाड़ी से भिड़ी स्कॉर्पियो, 4 जवान घायल

मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ सड़क…

NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज
NGT Verdict : बिलासपुर निगम के पक्ष में बड़ा फैसला, Envirocare की याचिका खारिज

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT Verdict) ने बिलासपुर नगर…

Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश
Police Meeting : IG रामगोपाल गर्ग ने ली बैठक, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर दिए सख्त निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?