CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ayush Badoni-Bishnoi Brilliant Catch : आयुष बडोनी और रवि बिश्नोई ने मिलकर बाउंड्री पर ली शानदार कैच, देखें वीडियो

Ayush Badoni-Bishnoi Brilliant Catch : आयुष बडोनी और रवि बिश्नोई ने मिलकर बाउंड्री पर ली शानदार कैच, देखें वीडियो

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share
Ayush Badoni-Bishnoi Brilliant Catch

सीजी भास्कर, 02 अप्रैल। पंजाब किंग्स ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया। हालांकि, लखनऊ टीम के दो खिलाड़ियों ने बाउंड्री पर शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया।

आयुष बडोनी और रवि बिश्नोई (Ayush Badoni-Bishnoi Brilliant Catch) ने मिलकर बेहतरीन टीमवर्क दिखाया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। इन दोनों खिलाड़ियों के द्वारा लिए गए कैच के कारण पंजाब की ओर से खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन लौटना पड़ा।

लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा निर्धारित 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब के प्रभसिमरन सिंह ने केवल 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वह आक्रामक खेल दिखाते रहे, लेकिन 11वें ओवर में दिग्वेश राठी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मिड विकेट की बाउंड्री पर कैच दे बैठे।

बाउंड्री के पास खड़े आयुष बडोनी (Ayush Badoni-Bishnoi Brilliant Catch) ने गेंद को पकड़ा और जब उन्होंने खुद को संतुलित रखने की कोशिश की, तो गेंद को अंदर की ओर उछाल दिया। इसके बाद बिश्नोई ने फुल लेंथ डाइव लगाकर कैच पूरा किया। यह घटना तब हुई जब पंजाब के दोनों खिलाड़ियों ने 34 गेंदों में 69 रनों की साझेदारी की थी, और इस तरह प्रभसिमरन सिंह की पारी समाप्त हो गई।

आईपीएल 2025 के 13वें मैच में पंजाब किंग्स ने ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से और 22 गेंदें शेष रहते हुए हराया।

इस जीत में इंपैक्ट प्लेयर नेहाल वढ़ेरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 43 रन बनाए। इसके अलावा, श्रेयस अय्यर की 52 रनों की कप्तानी पारी ने भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह भी इस जीत के नायक रहे।

पंजाब किंग्स को 172 रनों का लक्ष्य दिया (Ayush Badoni-Bishnoi Brilliant Catch)

लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में हुए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 172 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में, पंजाब की पारी की शुरुआत करने वाले प्रभसिमरन सिंह ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। 

उन्होंने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और सलामी बल्लेबाज के रूप में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। हालांकि, वह 11वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ के गेंदबाज दिग्वेश राठी के हाथों आउट हो गए।

प्रभसिमरन के आउट होने के बाद, टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को तेजी से आगे बढ़ाया। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए नाबाद रहते हुए 30 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें एक छक्का भी शामिल था, जिसने टीम को जीत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा, नेहाल वढ़ेरा भी पंजाब किंग्स की इस रोमांचक जीत के हीरो रहे।

उन्होंने अंतिम समय में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 43 रन बनाए। मैच के अंत में उन्होंने एक ऐसा कारनामा किया, जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा हो रही है। दरअसल, जब टीम को जीत के लिए केवल 1 रन की जरूरत थी, तब नेहाल ने रन न लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर को स्ट्राइक दे दी, क्योंकि अय्यर अपने अर्धशतक से केवल 4 रन दूर थे।

Superb. Smart. Special 🤝

A brilliant tag-team effort from Ayush Badoni & Ravi Bishnoi helped #LSG get the crucial wicket of Prabhsimran Singh! 👏#TATAIPL | #LSGvPBKS | @LucknowIPL pic.twitter.com/PxXxEwvX5G

— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2025
India UAE Defence : भारत और यूएई ने बढ़ाए रक्षा सहयोग के कदम, नई तकनीक से लेकर समुद्री सुरक्षा तक बनी बड़ी सहमति
Osaka World Expo 2025 में CG की धमाकेदार एंट्री, CM विष्णु देव का 10 दिवसीय जापान-दक्षिण कोरिया दौरा शुरू
PNB Loan Fraud Case: 2434 करोड़ के लोन घोटाले का खुलासा, SREI की दो कंपनियां जांच के घेरे में
Shooting Suspects Arrested : जमशेदपुर गोलीकांड के 4 संदिग्ध शूटर अंबिकापुर में पकड़े गए, झारखंड पुलिस ने पहुंचकर की पूछताछ
Food Processing Bhilai: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जल्द आएंगे भिलाई, विधायक रिकेश से वैशाली नगर में खाद्य प्रसंस्करण और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Free Wedding Dress Scheme : शादी में अब दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन का लहंगा मिलेगा मुफ्त! विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना, जानें किसे मिलेगा लाभ
Free Wedding Dress Scheme : शादी में अब दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन का लहंगा मिलेगा मुफ्त! विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना, जानें किसे मिलेगा लाभ

अब शादी में दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन…

Solar Rooftop Scheme : अब हजारों का बिजली बिल हो रहा शून्य! छत्तीसगढ़ के 1.12 लाख घरों में लगे सोलर पैनल, जानें कितनी मिली सब्सिडी
Solar Rooftop Scheme : अब हजारों का बिजली बिल हो रहा शून्य! छत्तीसगढ़ के 1.12 लाख घरों में लगे सोलर पैनल, जानें कितनी मिली सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya…

Chhattisgarh Paddy Procurement : राशन दुकानों में अटके 7 लाख बारदाने, किसानों की तौल पर पड़ सकता है असर
Chhattisgarh Paddy Procurement : राशन दुकानों में अटके 7 लाख बारदाने, किसानों की तौल पर पड़ सकता है असर

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Chhattisgarh Paddy Procurement) आज…

Janjatiya Gaurav Diwas 2026 : सीएम साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- 55 साल सत्ता में रहकर भी जनजातीय समाज को वोट बैंक बनाकर रखा
Janjatiya Gaurav Diwas 2026 : सीएम साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- 55 साल सत्ता में रहकर भी जनजातीय समाज को वोट बैंक बनाकर रखा

 छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Diwas…

CGPSC New Rules : सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट! संशोधित और अनुपूरक चयन सूची अब सिर्फ 3 महीने रहेगी मान्य, जानें नया नियम
CGPSC New Rules : सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट! संशोधित और अनुपूरक चयन सूची अब सिर्फ 3 महीने रहेगी मान्य, जानें नया नियम

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने भर्ती प्रक्रिया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?