CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL 2025: मेगा ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट हुए 574 खिलाड़ी, जोफ्रा आर्चर सहित ये बड़े नाम हुए बाहर

IPL 2025: मेगा ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट हुए 574 खिलाड़ी, जोफ्रा आर्चर सहित ये बड़े नाम हुए बाहर

By Newsdesk Admin
16/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 नवंबर। आगामी 24 और 25 नवंबर को IPL -2025 के लिए सऊदी अरब के जेद्दा में होने वाली नीलामी के लिए 1574 खिलाड़ियों ने अपने नाम ड्राफ्ट किए थे लेकिन‌ सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने मिलकर 574 खिलाड़ियों के नाम ही शॉर्टलिस्ट किए हैं. इसमें से ज्यादा से ज्यादा 204 प्लेयर्स ही बिकेंगे, क्योंकि इतने ही स्लॉट खाली हैं।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शुक्रवार को अपकमिंग आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से जुड़ी अहम जानकारी दी. ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, IPL 2025 मेगा ऑक्शन में शॉर्टलिस्ट हुए 574 खिलाड़ियों में से 366 भारतीय और 208 विदेशी हैं. नीलामी में 318 भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे. हालांकि, सिर्फ 204 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे, क्योंकि इतने ही स्लॉट्स खाली हैं. इसमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए 70 उपलब्ध स्लॉट खाली हैं.

कई बड़े नाम हुए बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने मिलकर उन नामों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनपर वह नीलामी के दौरान बोली लगाने में दिलचस्पी रखती हैं. इसमें तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा, सौरभ नेत्रवलकर, कैमरन ग्रीन जैसे बड़े नाम बाहर हो गए हैं.

24-25 नवंबर को होगी नीलामी

IPL 2025 मेगा ऑक्शन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. 24 और 25 नवंबर को 574 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होने वाला है . ये नीलामी काफी खास होने वाली है, क्योंकि इसमें एक से बढ़कर एक बड़े खिलाड़ी पहुंचे हैं. लिस्ट में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर , केएल राहुल ,जोंस बटलर सहित कई बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल है। इस ऑक्शन में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का नाम है जिसकी उम्र महज 14 वर्ष है , वही सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जेम्स एंडरसन हैं जो 42 साल के हैं।

मुरैना में पानी की मोटर को लेकर विवाद:पड़ोसी ने की फायरिंग, जान बचाने परिवार को घर में भीतर छुपना पड़ा…
Yogi Birthday Celebration in Bulandshahar : CM योगी के जन्मदिवस पर जिला पंचायत ने किया वृक्षारोपण, 2027 में बड़ी जीत का लिया संकल्प, Video
Jagannath Rath Yatra Raipur : भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल और CM निभाएंगे ‘छेरा पहरा’
Trump Tariff Controversy : ट्रंप की टैरिफ धमकी से बढ़ा तनाव, अमेरिका-यूरोप टकराव में किन देशों को होगा फायदा?
बोनस पर बीएसपी (SAIL) प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ संयुक्त यूनियनों का ऐलान, कहा – “अब तो आर पार की लड़ाई है” नवंबर में होगी हड़ताल, आज के प्रदर्शन में सभी 9 ट्रेड यूनियन हुईं शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?