CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले जैद हमीद उर्फ लाल टोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में ऐसा क्या बोल दिया

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले जैद हमीद उर्फ लाल टोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में ऐसा क्या बोल दिया

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share

पाकिस्तान , 02 अप्रैल 2025 :

Zaid Hamid Against Imran Khan: जैद हामिद पाकिस्तान के एक राजनीतिक विश्लेषक, रणनीतिकार और कट्टर राष्ट्रवादी विचारधारा वाले व्यक्ति हैं. वो जो अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं. उनकी पहचान हमेशा लाल टोपी पहनने से होती है, जिसकी वजह से उन्हें ‘लाल टोपी’ के नाम से भी जाना जाता है. वे अक्सर भारत, अमेरिका और पाकिस्तान के लिबरल वर्ग के खिलाफ कट्टर राष्ट्रवादी विचार व्यक्त करते हैं. उनकी छवि एक ऐसे व्यक्ति की है, जो इस्लामी कट्टरता और पाकिस्तानी सैन्य विचारधारा का समर्थन करता है.

हाल ही में जैद हामिद ने एक पाकिस्तानी पोडकास्ट शो में शिरकत की थी, जहां उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को फांसी दे देनी चाहिए. यही नहीं उनके जैसे जो दूसरे लोग है, जो आर्मी के खिलाफ बयानबाजी करते हैं. उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए. बयान से जुड़े वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @pknowglobal की ओर से पोस्ट किया गया है. हालांकि, ये वीडियो 1 महीने पुरानी है.

जैद हामिद की क्या है पहचान?

जैद हामिद एक रक्षा विश्लेषक और राजनीतिक कमेंटेटर के रूप में पाकिस्तानी टेलीविजन चैनलों पर दिखाई देते हैं.उनका झुकाव पाकिस्तानी सेना और कट्टर राष्ट्रवादी समूहों की ओर ज्यादा है. वे पाकिस्तानी इस्लामिक राज्य की स्थापना और भारत विरोधी नीतियों के कट्टर समर्थक माने जाते हैं.उनकी बयानबाजी को अक्सर अति-राष्ट्रवादी और कट्टरपंथी माना जाता है. जैद हामिद हमेशा एक विशिष्ट लाल टोपी पहनते हैं, जिससे उनकी पहचान ‘लाल टोपी’ के रूप में हो गई.उनके अनुसार, यह टोपी इस्लामिक विचारधारा और क्रांतिकारी सोच का प्रतीक है.

भारत विरोधी विचारधारा

जैद हामिद भारत के खिलाफ हमेशा सख्त बयानबाजी करते हैं.वे अक्सर भारत को ‘शत्रु देश’ बताते हैं और पाकिस्तानियों को इसके खिलाफ ‘जिहाद’ करने के लिए उकसाते हैं.उन्होंने 2019 में कश्मीर पर आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद कई भड़काऊ बयान दिए. वे RAW (भारतीय खुफिया एजेंसी) को पाकिस्तान विरोधी गतिविधियों के लिए ज़िम्मेदार ठहराते रहते हैं.

DEd Candidates Protest Raipur: 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा घेराव को निकले अभ्यर्थी, रास्ते में पुलिस ने रोका
दर्दनाक हादसा : चाचा को बचाने 20 फीट गहरे गड्ढे में उतरे दो भतीजों पर भी ढह गई मिट्टी, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, पौन घंटे की कड़ी मशक्कत बाद निकाले गए शव
Benami Land Scam in UP: 200 करोड़ की बेनामी जमीन, 50 GST अफसरों की काली कमाई का खुलासा
प्रलय मिसाइल परीक्षण: भारत ने दिखाई ताकत, DRDO ने दो दिन में किया लगातार दो सफल टेस्ट
UPSC रिजल्ट में जोधपुर के त्रिलोक सिंह ने हासिल की 20वीं रैंक, बताया अपनी सफलता का राज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Chain Snatching Gang Busted : किराए का मकान लेकर करते थे रेकी, चेन लूटने वाले 6 बदमाश पकड़े गए

Bilaspur Chain Snatching Gang Busted

Dongargaon Minor Rape Case : आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Dongargaon Minor Rape Case

Mahasamund Bar Assault Case : युवक ने वेटर का गला दबाकर की मारपीट

Mahasamund Bar Assault Case

Diljit Dosanjh San Francisco Concert Incident : अमेरिका कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तानी समर्थक ने स्टेज पर चढ़ने की की कोशिश

Diljit Dosanjh San Francisco Concert Incident

GPM Muslim Community Protest : सरकारी स्कूलों में मंत्रजाप अनिवार्य करने के फैसले का विरोध

GPM Muslim Community Protest

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?