CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चीफ जस्टिस ने पूछा- घर बनवाने का ठेका ले लिया क्या? एडवोकेट जनरल बोले- DJ के टकराने से गिरा छज्जा, बच्चे की मौत…

चीफ जस्टिस ने पूछा- घर बनवाने का ठेका ले लिया क्या? एडवोकेट जनरल बोले- DJ के टकराने से गिरा छज्जा, बच्चे की मौत…

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में DJ की तेज आवाज से छज्जा गिरने से बच्चे की मौत मामले में हाईकोर्ट ने केस को जनहित याचिका मानकर सुनवाई की। इस दौरान एडवोकेट जनरल प्रफुल्ल एन भारत ने कहा कि DJ की आवाज से नहीं, बल्कि DJ के टकराने से छज्जा गिरा है।

इस पर चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने कहा कि क्या आपने घर बनवाने ठेका ले लिया है। साथ ही बिलासपुर कलेक्टर को शपथपत्र पेश करने का आदेश दिया है। अब इस केस की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। वाहन चालक और DJ संचालक को गिरफ्तार किया गया है।

अब जानिए क्या है DJ से छज्जा गिरने का पूरा मामला ?

दरअसल, 30 मार्च यानी रविवार को मल्हार के केंवटपारा में DJ की तेज आवाज से छज्जा गिरने से 4 बच्चे समेत 10 लोग घायल हो गए। इनमें एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मीडिया में आई इस खबरों पर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने खुद संज्ञान लिया। चीफ सेक्रेटरी सहित अन्य को पक्षकार बनाया गया है।

इस मामले में पुलिस ने DJ संचालक, ड्राइवर और आयोजनकर्ताओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, DJ संचालक और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आयोजनकर्ताओं में 4 नामजद हैं, जो घटना के बाद से फरार हैं।

आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस का यह षड्यंत्र

दर्ज FIR में पुलिस ने बताया है कि मेटाडोर के टकराने से छज्जा गिरा है। इश पर वकीलों ने सवाल उठाए हैं। वकीलों ने कहा कि अगर वाहन में रखे DJ के सामान के टकराने से मकान का छज्जा गिरा और हादसा हुआ तो उसका जिम्मेदार गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर है।

जाहिर है कि पुलिस की इस FIR का फायदा DJ संचालक और आयोजकों को मिलेगा। आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस का यह षड्यंत्र है।

पुलिस बोली- बॉक्स टकराने से गिरा छज्जा

मामले में FIR तो किया गया, लेकिन कारण वह नहीं बताया कि किस वजह से छज्जा गिरा। वहीं एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने कहा कि वाहन में लगे बॉक्स के टकराने से छज्जा गिरा है। उन्होंने कहा कि वाहन के पीछे लोग चल रहे थे।

बॉक्स के टकराने से छज्जा गिरा, जिसका मलबा गिरने से बच्चे सहित अन्य लोग घायल हो गए।

संचालक और आयोजनकर्ताओं को आरोपी बनाना प्रमाण

हाईकोर्ट के एडवोकेट विनय दुबे का कहना है कि अगर वाहन में रखे DJ के सामान के टकराने से मकान का छज्जा गिरा और हादसा हुआ तो उसका जिम्मेदार गाड़ी चलाने वाला ड्राइवर है। उसे ही आरोपी बनाया जाता। संचालक और आयोजनकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है।

यह इस बात का प्रमाण है कि डीजे की कानफोड़ू आवाज से ही छज्जा गिरा है। पुलिस कार्रवाई करना चाह रही है, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद DJ के तेज आवाज को कारण बताने से बच रही है।

आरोपियों को बचाने पुलिस का षड्यंत्र, कोर्ट में मिलेगा लाभ

वहीं, हाईकोर्ट के क्रिमिनल केस के जानकार एडवोकेट समीर सिंह का कहना है कि जिस तरह से पुलिस ने हादसे का कारण बताया है, उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की है। इसमें पुलिस की बदनीयती झलक रही है। यह या तो आरोपियों को बचाने पुलिस का षड्यंत्र है या फिर दबाव में की गई FIR है।

कोर्ट में ट्रायल के दौरान आरोपियों को इसका लाभ मिलेगा, जिससे आरोपी आसानी से बच जाएंगे। हाईकोर्ट ने कानफोड़ू DJ पर प्रतिबंध लगाने सख्त आदेश दिया है, लेकिन केस में पुलिस यह बताने का प्रयास कर रही है कि DJ की आवाज से हादसा नहीं हुआ है। अगर ऐसा है तो कानून के अनुसार पुलिस को एक्शन लेना चाहिए।

ग्रामीणों ने कहा- तेज आवाज से गिरा छज्जा

हाईकोर्ट के निर्देश पर बनी कमेटी, लेकिन दिखावे की कार्रवाई

हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने तेज आवाज में DJ बजाने पर प्रतिबंध लगाया है। लेकिन, इसका पालन नहीं हो रहा है। अभी भी हर जगह तेज आवाज में DJ बजाए जा रहे हैं। शादी समारोह और अन्य आयोजनों में देर रात तक तेज आवाज में DJ बज रहे हैं।

मल्हार में हुई घटना इसका प्रमाण है। हालांकि, निगरानी करने के लिए 6 माह पहले टीम बनाई गई थी। इस टीम को DJ संचालकों पर नजर रखने कहा गया था। कहीं भी क्षमता से अधिक आवाज में DJ बजने पर जब्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन कोई एक्शन नजर नहीं आ रहा।

SSC CGL 2026 Recruitment: 12,256 पदों पर भर्ती शुरू, देखिए योग्यता, उम्र सीमा और आवेदन प्रक्रिया
Road Construction : 15 साल से सड़क का इंतजार! बारिश में कीचड़-दलदल बना रास्ता, बच्चों के साथ कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण
Good Governance : सुशासन तिहार में अचानक सख्त हुए मुख्यमंत्री, शिकायत मिलते ही लेखापाल पर गिरी बड़ी कार्रवाई
Surajpur Ganja Smuggling : 8 किलो से अधिक मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार
Energy Revolution In CG : छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति! 3 लाख करोड़ का निवेश, चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhatarpara Knife Viral : सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर दहशत, राहगीरों को धमकाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Bhatarpara Knife Viral : सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर दहशत, राहगीरों को धमकाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाकू प्रदर्शन (Bhatarpara…

Inter District Vehicle Theft Gang : 4 जिलों में बाइक चोरी का नेटवर्क, 6 मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Inter District Vehicle Theft Gang : 4 जिलों में बाइक चोरी का नेटवर्क, 6 मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह (Inter District…

Mudgelmal Dabriguda Road : तेज बारिश से पुल टूटा, 2 किमी बहकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली
Mudgelmal Dabriguda Road : तेज बारिश से पुल टूटा, 2 किमी बहकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

पानी के तेज बहाव से मुड़गेलमाल-डाबरीगुड़ा मार्ग (Mudgelmal…

Karitgaon Flood Relief : बाढ़ में टूटे घर, मलबे में दबा सामान, करितगांव के शिक्षकों ने संभाला मोर्चा
Karitgaon Flood Relief : बाढ़ में टूटे घर, मलबे में दबा सामान, करितगांव के शिक्षकों ने संभाला मोर्चा

बाढ़ ने कई परिवारों से उनका आशियाना (Karitgaon…

Raipur Central Jail Raid : सेंट्रल जेल में 4 घंटे तक रेड, 50 जवानों ने खंगाली बैरक
Raipur Central Jail Raid : सेंट्रल जेल में 4 घंटे तक रेड, 50 जवानों ने खंगाली बैरक

सेंट्रल जेल में छापेमारी (Raipur Central Jail Raid)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?