CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उज्जैन में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प : CM का पुतला फूंकने के दौरान हंगामा, पुलिस पर सरपंच से मारपीट का आरोप…

उज्जैन में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प : CM का पुतला फूंकने के दौरान हंगामा, पुलिस पर सरपंच से मारपीट का आरोप…

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 अप्रैल। आरटीओ RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की जमानत का विरोध और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने उज्जैन में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सरपंच जीवन मालवीय की पिटाई कर दी। घायल सरपंच जीवन मालवीय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की।

सौरभ शर्मा मामले में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इतने बड़े भ्रष्टाचारी को जमानत मिलना, इसमें सरकार की मिलीभगत दिखाई देती है।

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प बता दें कि भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके साथियों को जमानत मिल गई है। लोकायुक्त ने कोर्ट में अब तक उनके खिलाफ चार्ज शीट पेश नहीं की है।

आरोपियों को जमानत मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस की ओर से किए गए आव्हान पर बुधवार दोपहर को उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षीर सागर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा और सीएम का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी आपस में भीड़ गए।

कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर सभी ओर से रास्ते बंद कर दिए थे। एक फायर फाइटर समेत फायर ईस्टंगिशर और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

प्रदर्शन में कांग्रेस समर्थित सरपंच की पिटाई कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए विधायक महेश परमार, मुकेश भाटी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, ललित मीणा सहित कांग्रेस के अन्य नेता की मौजदूगी में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस बीच उन्हेल के पास बड़लाई के सरपंच जीवन मालवीय पुतला लेकर पहुंचे और उन्होंने उसमे आग लगा दी।

पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, लेकिन तब तक पुतले में आग लग चुकी थी। हालांकि पुलिस ने उसे पूरा जलने नहीं दिया। इस बीच पुतला छीन रही पुलिस ने सरपंच को जमकर पीट दिया। सरपंच को पीटता देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस से बचाया।

सरकार पर भ्रष्टाचारी को संरक्षण का आरोप कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में जिस तरह से परिवहन घोटाला हुआ है, उसमें लोकायुक्त और शासन ने सरकार का पक्ष तक नहीं रखा। इसमें तत्कालीन मंत्री से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री तक सभी शामिल हैं। सौरभ शर्मा को जमानत क्यों मिल गई, जबकि एक तरफ किलो में सोना और करोड़ों रुपए बरामद हुए। लोकायुक्त और भाजपा सरकार सौरभ शर्मा को संरक्षण दे रही है। विपक्ष पूरे प्रदेश में इस मिलीभगत के खिलाफ प्रदर्शन कर इसे उजागर कर रहा है।

बड़ी खबर 🛑 आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने दी राम मंदिर को उड़ाने की धमकी 🟠 बढ़ाई गई अयोध्या की सुरक्षा 🟢 एसएसपी ने किया निरीक्षण
भांजी के तिज नहावन में आए मामा की तालाब में डूबकर मौत: 3 दिन में मामा-भांजी दोनों ने तोड़ा दम
सास को कमरे में बंद कर फरार हो गई नई नवेली दुल्हन, बहू का कारनामा देख पूरा परिवार हैरान
मिस्ड कॉल से नंदकुमार की बीजेपी सदस्यता पर भूपेश बघेल का तंज, देखना है कि सदस्यता वेरीफाई होगी या नहीं, मामले में भाजपा के मंत्री का महत्वपूर्ण बयान
Online Fraud Ghaziabad: गाजियाबाद के PhD स्कॉलर ऑनलाइन ढूंढ़ रहे थे दुल्हन, लग गया 49 लाख का चूना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Jagannath Rath Yatra
Raipur Jagannath Rath Yatra : सोने की झाड़ू से निभाई जाएगी परंपरा

Raipur Jagannath Rath Yatra

Road Accident
Road Accident : राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की थम गई सांसें

सुबह का समय था और राष्ट्रीय राजमार्ग पर…

Allahabad HC
Allahabad HC : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त को मिली बड़ी राहत, अदालत की इस टिप्पणी ने खींचा ध्यान

कानूनी गलियारों में गुरुवार को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले…

Semicon 2.0
Semicon 2.0 : केंद्र के तीन बड़े फैसलों पर सीएम साय का स्वागत, बोले- छत्तीसगढ़ में निवेश, रोजगार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

केंद्र सरकार द्वारा सेमिकॉन 2.0 (Semicon 2.0), राष्ट्रीय…

Ram Mandir donation case : SIT जांच अंतिम चरण में
Ram Mandir donation case : SIT जांच अंतिम चरण में, रिपोर्ट में लापरवाही के संकेत

Ram Mandir donation case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?