CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bus Accident : तेज रफ्तार से पलटी यात्री बस, महिला की मौत, चार घायल

Bus Accident : तेज रफ्तार से पलटी यात्री बस, महिला की मौत, चार घायल

By Newsdesk Admin
18/09/2025
Share
Bus Accident
Bus Accident

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। रायपुर से अंबिकापुर जा रही राजधानी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के टांगरगांव के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी यात्री बस फरसाबहार से कांसाबेल की ओर आ रही थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में रायपुर से अंबिकापुर जा रही महिला यात्री इग्नोसिया मिंज (40 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतका अपने परिजनों से मिलने अंबिकापुर जा रही थी। इस दर्दनाक हादसे (Bus Accident) ने वहां मौजूद लोगों को दहला दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कांसाबेल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल भेजा।

घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और चिकित्सक लगातार उपचार में जुटे हैं। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि राजधानी यात्री बसें अक्सर तेज रफ्तार से गुजरती हैं।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बसों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के गंभीर (Bus Accident) मामलों को रोकने के लिए जल्द ही जांच रिपोर्ट के आधार पर कदम उठाए जाएंगे।

Road Accident Durg Today: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति और मासूम बच्चा घायल
यौन उत्पीड़न केस में बिरयानी बेचने वाला ज्ञानशेखरन दोषी करार, 2 जून को कोर्ट सुनाएगा बड़ा फैसला
Raipur Bank Fire : सेंट्रल बैंक के जोनल कार्यालय में लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप; दमकल ने संभाला मोर्चा
Stamp Duty Reduction : स्टाम्प शुल्क में कमी से ग्रामीण क्षेत्रों को राहत, वर्ग मीटर दर समाप्त
Vaishali Nagar major gift : विधायक रिकेश सेन के प्रयासों से 5.25 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rash Driving Incident : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे की पिटाई

Raipur Rash Driving Incident

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government

Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद

Durg Panchayat Violence

Chicken Price Dispute Turns Violent : दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को पीटा

Chicken Price Dispute Turns Violent

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?